रिकॉर्ड ब्रेकर – Live Halchal

‘रिकॉर्ड ब्रेकर’, इस क्रिकेटर के जबरा फैन हुए Chhaava
क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि इमोशन है। जब भी भारतीय क्रिकेट टीम मैदान में उतरती है तो टीवी से चिपककर क्रिकेट लवर्स हर सांस में सिर्फ एक ही कामना करते हैं कि उनकी टीम जीत जाए और जब मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हो तो क्रेज इतना जबरदस्त होता है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच था और इस मैच को देखने के लिए हर कोई दोपहर से ही टीवी के सामने बैठ गया था। मुकाबला टक्कर का था लेकिन जीत भारत को मिली। 241 रन को चेज करते हुए भारत ने 244 रन बनाकर 6 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत ने क्रिकेट लवर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी और सेलिब्रिटीज भी खुशी से उछल पड़े। बॉलीवुड के छावा ने भी भारत की जीत का जश्न मनाया है।

विक्की ने विराट को बताया रिकॉर्ड ब्रेकर
भारत-पाकिस्तान मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह उनका 51वां शतक था। विराट की बेहतरीन परफॉर्मेंस पर छावा अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रिकॉर्ड ब्रेकर, रिकॉर्ड मेकर।” यही नहीं, तारीफ के साथ कैप्शन में ताज की इमोजी बनाते हुए उन्हें किंग भी बताया है।

छावा से इतिहास रच रहे विक्की कौशल
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्की ने खुद को अच्छे से ढाल लिया है जिसने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। 10 दिन में छावा का कारोबार 340 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड 460 करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

छावा के बाद विक्की कौशल के अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट है। वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास महावतार मूवी भी है।