राहुल व प्रियंका को बताना चाहिए कि मुख्तार अंसारी के प्रति सहानुभूति की वजह क्या है? : यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह – Live Halchal

राहुल व प्रियंका को बताना चाहिए कि मुख्तार अंसारी के प्रति सहानुभूति की वजह क्या है? : यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
राज्य सरकार के प्रवक्ता व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस पर माफिया मुख्तार अंसारी के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है।

राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है, चाहे वह देश व समाज के दुश्मन ही क्यों न हो। मुख्तार के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सुबूत है।

सिद्धार्थनाथ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि देश के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले, जिसमें किसी राजनीतिक दल की एक माफिया के प्रति इस कदर सहानुभूति उमड़ी हो कि उसके पैरोकारी में वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाए। पूरा समाज जानता है कि मुख्तार क्या है, कितने लोग उसके जुल्म व ज्यादती के शिकार हुए हैं।

राहुल व प्रियंका को बताना चाहिए कि इस सहानुभूति की वजह क्या है? कांग्रेस की पूरी राजनीति की बुनियाद ही नफा-नुकसान पर आधारित है। मुख्तार के बहाने उनकी नजर वर्ग विशेष के वोट पर है, पर ये मंसूबे पूरे होने से रहे। उन्होंने कहका कि योगी सरकार अलग तरह की सरकार है।

वह अपराधियों व माफिया को सत्ता के संरक्षण के रूप में खाद-पानी नहीं देती। उनका मान मर्दन करती है, करती रहेगी। उनको कोई बचा नहीं सकता। कांग्रेस भी इस मुगालते में न रहे।