राहुल गांधी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 18 Jul 2026 07:40:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg राहुल गांधी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राहुल गांधी का दून दौरा: छात्रों के गूंज शो में दिखा नया अंदाज https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%9b%e0%a4%be/678629 Sat, 18 Jul 2026 07:40:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=678629 लगभग साढ़े चार साल बाद देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी का इस बार अंदाज कुछ अलग नजर आया। पेपर ली प्रकरण के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मंच पर नेता की जगह अभिनेता के रूप में दिखे। बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम मंच को राहुल गांधी ने अकेले संभाला। …]]>

लगभग साढ़े चार साल बाद देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे राहुल गांधी का इस बार अंदाज कुछ अलग नजर आया। पेपर ली प्रकरण के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मंच पर नेता की जगह अभिनेता के रूप में दिखे।

बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों की गूंज कार्यक्रम मंच को राहुल गांधी ने अकेले संभाला। प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता मंच की जगह युवाओं व छात्रों के बीच रहे। राहुल के पहुंचे से पहले गीत संगीत का दौर चला। इससे कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों व युवाओं के बीच खुशनुमा माहौल बनाया गया।

शाम 7.45 बजे राहुल गांधी ने मंच पर एंट्री हुई। युवाओं व छात्रों ने अभिवादन भी एक सुपर स्टार अभिनेता के रूप में किया। लेजर लाइट, संगीत की गूंज के साथ राहुल मंच पर पहुंचे, उनके साथ पार्टी नेताओं को मंच से दूर रखा गया। मंच को पूरी तरह से राहुल के साथ उनकी टीम ने संभाला।

युवाओं के बीच गानों पर झूमे नेता

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मंच पर राहुल गांधी के अलावा प्रदेश के कोई नेता की एंट्री नहीं थी। कार्यक्रम में पसंदीदा रैप सॉग, पंजाबी, हिंदी गानों की गूंज पर युवा खूब झूमे। वहीं युवाओं के साथ बैठे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, करन माहरा, रवि बहादुर, सुमित हृदयेश, काजी निजामुद्दीन, शूरवीर सिंह सजवाण युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए गानों पर झूमे।

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की गूंज शुक्रवार को पूरे देहरादून को सुनाई दी। राहुल और रैपर कर्मा को सुनने के लिए हजारों की भीड़ बारिश के बावजूद बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंची और करीब तीन घंटे तक खड़े होकर रैपर कर्मा के गानों को सुना और उसके बाद इत्मिनान से राहुल गांधी का साथ दिया।

युवाओं ने पेपर लीक जैसे मुद्दों पर राहुल के साथ हां में हां मिलाकर इस बात का एहसास कराया कि पेपर लीक जैसे मुद्दों से रैपर आज वाकई व्यथित है। कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होना था लेकिन उससे पहले ही करीब चार बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। कार्यक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं उड़ने लगी कि कार्यक्रम फेल हो जाएगा।

बारिश के इस दौर में कांग्रेसियों को पसीने आने लगे लेकिन बारिश जैसे ही हलकी हुई उसके बाद एकाएक युवाओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल की तरफ आने लगी। पांच बजे के बाद देखते ही देखते मैदान खचाखच भर गया। करीब साढ़े सात बजे जैसे ही राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो माहौल राहुलमय हो गया। मोबाइल की फ्लैश जलाकर युवाओं ने उनका स्वागत किया। राहुल ने सबसे पहले मंच पर आते ही अमर मेहता को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होना था, लेकिन दोपहर चार बजे से ही छात्र-युवा बन्नू स्कूल परिसर पहुंचने लगे। कोई दोस्तों के साथ तो कोई समूह बनाकर कार्यक्रम स्थल पहुंचा। समय बढ़ने के साथ परिसर में भीड़ लगातार बढ़ती गई। युवाओं में राहुल गांधी को सुनने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने की उत्सुकता साफ नजर आई।

]]>
मिशन 2027 के लिए कांग्रेस तैयार: राहुल गांधी आएंगे पंजाब https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-2027-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be/675277 Wed, 10 Jun 2026 10:25:56 +0000 https://livehalchal.com/?p=675277 आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के सभी हलकों में बस यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इसे फ्लैग ऑफ करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पंजाब आएंगे। खास बात यह कि सूबे के सभी बडे़ नेता इस बस पर सवार रहेंगे। कांग्रेस ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी …]]>

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के सभी हलकों में बस यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इसे फ्लैग ऑफ करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पंजाब आएंगे। खास बात यह कि सूबे के सभी बडे़ नेता इस बस पर सवार रहेंगे।

कांग्रेस ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर पार्टी हाईकमान ने पंजाब के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत सभी 117 हलकों में चरणबद्ध बस यात्राएं शुरू की जाएंगी। दरअसल, हाईकमान सूबे के वरिष्ठ नेताओं में मनभेद और मतभेद को लेकर ज्यादा चिंतित है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों पंजाब के नेताओं को साफ शब्दों में एकजुट रहने की चेतावनी तक दे चुके हैं। नेताओं को यह बताया जा चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि पंजाब फतेह करना है तो हर हाल में एकजुट होकर लड़ना होगा।

इसी के चलते हाईकमान ने इस बस यात्रा में सभी नेताओं को हाजिर रहने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत विशेष प्रचार बस तैयार हो रही है। साथ ही पंजाब के लिए एक विशेष चुनावी नारे पर भी विचार किया जा रहा है। पंजाब और पंजाबियों से जुड़े नए नारे के साथ कांग्रेस मैदान में उतरेगी।

हाईकमान इस पर भी रायशुमारी कर रहा है कि इस बस यात्रा की शुरुआत कहां से की जाए। इसके लिए तीन शहरों के नाम सुझाए गए हैं, जिनमें श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब व तलवंडी साबो शामिल है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि चूंकि इस बार फोकस मालवा पर ज्यादा रहेगा, इसलिए तलवंडी साबो को भी इस बस यात्रा की शुरुआत के लिए चुना जा सकता है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि इस बस यात्रा का मकसद सभी हलकों के कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव के लिए जोश भरते हुए उन्हें सक्रिय करना है। साथ ही सूबे के सभी नेता इस बस पर रहकर पंजाबियों को कांग्रेस की एकजुटता का संदेश देंगे। यह बस यात्रा चरणबद्ध निकाली जाएगी और अंतिम हलके में कांग्रेस विशाल रैली कर इसका समापन करेगी। इस मेगा प्लान की रूपरेखा तैयार की जा रही है कि संभवत: जुलाई के पहले हफ्ते में इसकी शुरुआत हो सकती है।

]]>
नए सीएम की घोषणा पर कांग्रेस में कलह; राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0/672414 Thu, 14 May 2026 05:39:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=672414 केरलम में चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, वायनाड और कोझिकोड में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आए। ये पोस्टर वायनाड के कलपेट्टा …]]>

केरलम में चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, वायनाड और कोझिकोड में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आए।

ये पोस्टर वायनाड के कलपेट्टा में जिला कांग्रेस कार्यालय के नेम-बोर्ड पर और कोझिकोड में उत्तरी करासेरी स्थित प्रियंका के कार्यालय के पास दिखाई दिए। अंग्रेजी में छपे इन गुमनाम पोस्टरों में चेतावनी दी गई थी कि “वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा और गांधी भाई-बहन इस निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा जीत नहीं पाएंगे।”

CCTV में दिखा पोस्टर लगाने वाला व्यक्ति

बुधवार सुबह दोनों जिलों में लोगों ने इन पोस्टरों को देखा। माना जा रहा है कि मंगलवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने इन्हें लगाया था। जिला कांग्रेस नेतृत्व ने इन पोस्टरों को हटवा दिया।

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की CCTV फुटेज हासिल कर ली है। पार्टी ने एक आंतरिक जांच भी शुरू की है, और चेतावनी दी है कि अगर कोई कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एक पोस्टर पर लिखा था, “राहुल और प्रियंका, वायनाड को भूल जाओ। तुम यहां से दोबारा नहीं जीत पाओगे।” जबकि दूसरे पर लिखा था, “RG और PG, यह कोई चेतावनी नहीं है; केरलम इस बड़ी गलती के लिए तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा।”

इसके अलावा एक अन्य पोस्टर में कहा गया था, “राहुल, KC (AICC महासचिव KC वेणुगोपाल) भले ही तुम्हारे बैग बियरर (सामान उठाने वाले) हों, लेकिन केरलम की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी।”

]]>
गुजरात में दलित-आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप… https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af/667003 Sun, 29 Mar 2026 09:49:48 +0000 https://livehalchal.com/?p=667003 राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाया। ऊना कांड के पीड़ितों को अब तक न्याय न मिलने पर जताई चिंता। ऊना कांड का फिर उठाया मुद्दाराहुल गांधी ने 2016 के ऊना कोड़े मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर …]]>

राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाया। ऊना कांड के पीड़ितों को अब तक न्याय न मिलने पर जताई चिंता।

ऊना कांड का फिर उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने 2016 के ऊना कोड़े मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी। उस समय चार दलित युवकों को सार्वजनिक रूप से पीटा गया था। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है, जो अपने आप में एक बड़ी विफलता है।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बयान
राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात से आए दलित और आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई पीड़ितों की आपबीती सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में लोगों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए, वहीं एक अन्य मामले में व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया।

‘डर और अन्याय का माहौल’
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ अलग-अलग अपराध नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे माहौल की तस्वीर पेश करती हैं जहां डर और अन्याय हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, उन्हें धमकियों, हिंसा और यहां तक कि हत्या के जरिए दबाने की कोशिश की जाती है।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मॉडल अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। राहुल गांधी ने कहा मैं पहले भी इन परिवारों के साथ खड़ा था, आज भी हूं और तब तक उनकी आवाज उठाता रहूंगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कहा कि ऊना के पीड़ित पिछले 10 वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

]]>
राहुल गांधी गोहाना पहुंचे: किसान संजय की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद, 2023 में खेत में चलाया था ट्रैक्टर https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a/664686 Tue, 10 Mar 2026 05:29:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=664686 लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक गोहाना पहुंचे हैं। राहुल यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने 2023 के सीजन में ट्रैक्टर चलाया था। धान की रोपाई की थी। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल …]]>

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक गोहाना पहुंचे हैं। राहुल यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने 2023 के सीजन में ट्रैक्टर चलाया था। धान की रोपाई की थी।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फिर सुर्खियों में हैं। यह चर्चा निकटवर्ती गांव मदीना में एक शादी समारोह की वजह से है, जिसमें राहुल आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। दरअसल, गांव के किसान संजय की बेटी की शादी है और इसके लिए परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था।

8 जुलाई 2023 की है, जब सुबह-सुबह लोग सोकर उठे ही थे। अचानक मदीना के खेतों में राहुल गांधी को देखकर हर कोई चौंक गया था। पुरानी खबरों के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिमला जा रहे थे। अचानक सोपीपत से वह गोहाना और फिर मदीना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की, ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना (गोहाना) के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया।

इन्हीं में से एक किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान के लिए तैयार किया था। इसके बाद धान की रोपाई की और फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था। अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने आज मदीना पहुंच चुके हैं।

]]>