राहुल गांधी समेत अन्य – Live Halchal

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी समेत अन्य कई बड़े नेता हुए गिरफ्तार, कांग्रेस ने कहा- ‘देश का चौकीदार है चोर
कल पूरे दिन देश की राजनीति पार्टी कांग्रेस के कारण माहौल गर्म रहा। जी हां जैसा की आप सभी ने सुना भी होगा की कल सीबीआई के अंदरखाने के विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ा और कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी पार्टियों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद लगातार माहौल गर्म बना रहा। आपको बताते चलें की ये पूरा बवाल सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के विरोध में किया जा रहा था जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थें लेकिन कुछ ही समय बाद राहुल गांधी व इन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये धरना सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष करीब दो घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे और उसके बाद राहुल गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पार्टी नेता दीपेन्द्र हुड्डा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी महासचिव अशोक गहलोत और प्रमोद तिवारी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

इतना ही नहीं आपको ये भी बता दें की कांग्रेस का यह मार्च दयाल सिंह कॉलेज से शुरू होकर सीबीआई दफ्तर तक चला, जिसके बाद राहुल गांधी ने लोधी रोड पुलिस स्टेशन में अपनी गिरफ्तारी दी। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ विपक्षी पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे, जिसमें शरद यादव, डी. राजा, तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे। राहुल ने आरोप लगाया कि अनिल अम्बानी को 3०,००० करोड़ का लाभ दिया गया है। राहुल पूरी तरह अकर्मक दिखे और उन्होंने एक वाहन पर लटक कर वहां लोगों को सम्बोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रही थी।

इतना ही नहीं आपको ये भी बता दें की इससे पहले भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल घोटाले में जेल जाने के डर से सीबीआई पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”देश का चौकीदार सीबीआई, चुनाव आयोग, लोकसभा और विधानसभाओं सहित सभी संस्थाओं पर आक्रमण कर रहे हैं।” इसके अलावा आपको ये भी बता दें की कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई दफ्तर के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जिसके लिए सीबीआई दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ, वाटर कैनन और बैरिकेटिंग भी की गई है।

कांग्रेस ने वर्मा के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को अवैध एवं असंवैधानिक करार दिया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस मार्च में हिस्सा लिया, जो सीबीआई मुख्यालय के बाहर पहुंचने के बाद विरोध-प्रदर्शन में तब्दील हो गया। अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए इस विरोध में हिस्सा लिया। राहुल सीबीआई मुख्यालय के बाहर लगाए गए पुलिस बैरिकेड के सामने एक ट्रक पर चढ़ गए।