रास्ता – Live Halchal

अवैध तरीके से रह रहे कितने भारतीयों को US ने दिखाया बाहर का रास्ता
केंद्र सरकार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी से अब तक कम से कम 2790 भारतीय नागरिक वापस आए हैं। ये वो नागरिक हैं, जो अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे और मानदंडों को पूरा नहीं कर रहे थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में यह संख्या साझा की। उन्होंने कहा, “इस साल जनवरी से लेकर अब तक 2790 से ज्यादा भारतीय नागरिक थे जो मानदंडों को पूरा नहीं करते थे। वे वहां पर गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे। हमने उनकी प्रमाणिकता और नागरिकता सत्यापित की है। और वह वापस आ गए हैं। कल यानी 29 अक्टूबर तक यही स्टेटस था।”

ब्रिटेन से कितने नागरिक हुए डिपोर्ट?
प्रवक्ता से इस साल अब तक ब्रिटेन से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में भी पूछा गया। इस पर जायसवाल ने कहा, “यूके की तरफ से इस साल लगभग 100 भारतीय नागरिकों को उनकी राष्ट्रीयता सत्यापित करने के बाद डिपोर्ट किया गया है।”

जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, “पिछले कुछ महीनों में जनवरी 2025 से अब तक 2,417 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट या वापस भेजा गया है। हम माइग्रेशन के कानूनी तरीकों को बढ़ावा देना चाहते हैं। साथ ही, भारत गैर-कानूनी माइग्रेशन के खिलाफ है।”

पंजाब की हरजीत कौर को किया गया था डिपोर्ट
पंजाब की 73 साल की सिख महिला हरजीत कौर उन नए निर्वासितों में से एक थीं, जिन्हें सितंबर में अमेरिका से भारत लाया गया था। उन्हें अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के स्टैंडर्ड चेक-इन के दौरान कैलिफोर्निया अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था।

चुनाव से पहले BJP की बड़ी कार्रवाई, इन 4 बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के बीच बगावत करने वाले नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन चार नेताओं को निष्कासित कर दिया है, जिन्होंने एनडीए के उम्मीदवारों (NDA Candidate) के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

निष्कासित किए गए नेताओं की सूची-

वरुण सिंह
अनूप कुमार
पवन यादव
सूर्य भान सिंह
पार्टी ने जिन नेताओं को पार्टी बाहर निकाला है, उनमें वरुण सिंह बहादुरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अनूप कुमार गोपालगंज सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। पवन यादव सिंह कहलगांव से तो वहीं सूर्य भान सिंह बड़हरा से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने चारों नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ये सभी गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, जो कि अनुशासनहीनता माना जाता है। इस वजह से पार्टी ने यह बड़ा एक्शन लिया है।

आपको दिखाएगी सफलता का रास्ता, ऐसी कहानी जो, एक…
कई बार कुछ कहानिया ऐसी होती है जो दिल को सुकून देती है और मन में आत्मविश्वास जगाती हैं. ऐसे में आज हम आपको कैसे एक ऋषि ने युवक को दिखाया था सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने का मार्ग. आइए जानते हैं यह कहानी.

कहानी – एक युवक एक ऋषि के पास गया और बोला, ‘महाराज, मैं जीवन में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचना चाहता हूं लेकिन इसके लिए निम्न स्तर से शुरुआत नहीं करना चाहता. क्या आप मुझे कोई ऐसा रास्ता बता सकते हैं जो मुझे सीधा सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा दे.’ ऋषि बोले, ‘बेटा, इसका जवाब दूंगा लेकिन इससे पहले तुम आश्रम के बगीचे से गुलाब का सबसे सुंदर फूल लाकर मुझे दो.’ युवक बोला, ‘अभी लेकर आता हूं बाबा, यह कौन सी बड़ी बात है.’ ऋषि बोले, ‘बड़ी बात तो नहीं है, पर एक शर्त है- जिस गुलाब को तुम पीछे छोड़ जाओगे, उसे पलटकर नहीं तोड़ोगे.’ वह शर्त मानकर बगीचे में चला गया.

बगीचे में एक से बढ़कर एक सुंदर गुलाब लगे हुए थे. जब भी वह गुलाब के एक फूल को तोड़ने के लिए आगे बढ़ता तो कुछ दूरी पर उसे उससे भी अधिक सुंदर फूल नजर आते और वह उसे छोड़ आगे बढ़ जाता. ऐसा करते-करते वह बगीचे के किनारे तक आ पहुंचा. यहां उसे जो फूल नजर आए वे अधिक सुंदर नहीं थे और मुरझाए हुए थे. यह देख युवक निराश हो गया. आखिरकार वह बिना फूल लिए ही लौट गया. उसे खाली हाथ देखकर ऋषि बोले, ‘क्या हुआ बेटा, गुलाब का फूल नहीं लाए.’ युवक बोला, ‘बाबा, मैं बगीचे के सुंदर और ताजा फूलों को छोड़कर आगे और आगे बढ़ता रहा, अंत में वहां केवल मुरझाए फूल ही बचे थे. आपने मुझे पलटकर फूल तोड़ने से मना किया था. इसलिए मैं गुलाब के ताजा और सुंदर फूल नहीं तोड़ पाया.’ उसका जवाब सुनकर ऋषि मुस्कराते हुए बोले, ‘बेटा, जीवन भी इसी तरह से है. इसमें शुरुआत से ही कर्म करते चलना चाहिए. कई बार सफलता शुरू के कामों और अवसरों में ही छिपी रहती है. जो अधिक और सर्वोच्च पाने की लालसा में आगे बढ़ते रहते हैं, अंत में उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है.’