राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं – Live Halchal

हरिद्वार : नितिन गडकरी ने दी 4750 करोड़ से अधिक 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात
परियोजना में शामिल पावन धाम तिराहे से शांतिकुंज तक पिलर पर फ्लाई ओवर का निर्माण होने से दुर्गानगर, मुखिया गली, शिवनगर, मस्तराम गली, उत्तम बस्ती, सप्तसरोवर मार्ग को डूबने से बचाने का काम होगा।

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्हांने तीर्थनगरी में 4750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

इस  दौरान उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां के सांसदों ने समय-समय पर मांग की है। आज से तीन महीने के अंदर श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक जो प्रोजेकट चल रहे हैं वह एक लाख करोड़ के हैं। इनमें 16 हजार करोड़ के केवल रोपवे ही हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में यह राशि दो लाख करोड़ की होगी। 2024 तक त्यूणी हाईवे का निर्माण होगा।  कुमाऊं से बदरीनाथ तक मार्ग बनेगा। मसूरी में जाम से मुक्ति के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक और गुल्लूपुर तक दो फेज मे निर्माण कार्य होगा। यमुनोत्री तक पोंटा से यात्रा सुगम की जाएगी। गर्तांग गली समेत अन्य स्थानों को सीमाओं से जोड़ा जाएगा। कहा कि चमोली में 80 करोड़ की लागत से दो लेन सड़क बनेगी। दिल्ली से देहरादून मार्ग की सौगात पीएम ने दी है। 12 हजार करोड़ की परियोजना का लाभ जल्द मिलने लगेगा। सड़क सुविधा बेहतर होगी तो दो करोड़ यात्री उत्तराखंड पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार इस तरह के कार्य करे, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिले।

कहा कि कैलाश मानसरोवर तक सड़क जल्द पूरी हो जाएगी। 355 किलोमीटर तक का काम अनुमन्य है। देहरादून से दिल्ली तक लोग नौकरी करेंगे और रोज आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आज मेरठ से लोग 45 मिनट में पहुंच रहें हैं।

ऋषिकेश से माणा गांव को जोड़ा जा रहा है। भूस्खलन जोन को चिन्हित कर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं।  केदारनाथ में पांच भूस्खलन जोन सुधार का काम 2025 तक पूरा होगा। सूखी टॉप में गंगोत्री धाम में मई 2025 तक काम पूरा होगा। यमुनोत्री धाम में जून 2025 तक काम शुरू किया जाएगा।

यहां 260 रोपवे बनाए जा रहे हैं। गोविंद घाट से बावरिया तक का काम पूरा होगा तो तीन दिन की यात्रा ढाई घंटे में पूरी होगी। गंगा अविरल और प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए सीएम को कार्य करना चाहिए। देवभूमि को प्रदूषण मुक्त करना होगा। कहा कि जिसने असंभव को संभव कर दिया तो उसी को लीडरशिप कहते हैं। सीएम उत्साही हैं काम करना चाहते हैं।  कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड आदर्श राज्य बनेगा। दस हजार करोड़ तीन दिन में दे दूंगा। बस सीएम जमीन और वन मंत्रालय की अनुमति ले ले।

प्रदेश में शुरू हुआ विकास का नया अध्याय

वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री से प्रेरणा लेने का अवसर मिल रहा है। मानव सभ्यता में सड़क निर्माण महत्वपूर्ण हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री ने न केवल सड़कों से देश को जोड़ा कई संस्कृति और सभ्यता को भी जोड़ा है। विकास का नया अध्याय शुरू किया गया है।

राज्य आध्यात्म की भूमि तो है ही अब विकास की भूमि के रूप में पहचान बनी है। चारधाम यात्रा में जहां कम यात्री आते थे, आज सड़कों के जाल बिछने से 56 लाख यात्री आए। ऑल वेदर रोड इसमें महत्वपूर्ण पहल है।

उत्तराखंड में प्रत्येक दिन चार किमी सड़क निर्माण हो रहा है। सीमांत क्षेत्रों में पूछा गया कि सड़कें क्यों नहीं बन रही तो बताया गया कि पूर्व की सरकारें डरती थीं कि दुशमन देश में आसानी से घुस जाएंगे। इस मिथक को तोड़ा गया। आज ऋषिकेश चीन की सीमा से सीधे जुड़ रहा है ।

तीन लाख पचास हजार करोड़ का निवेश हो रहा है। देश दुनिया के लोग आज उत्तराखंड से जुड़ रहे हैं। एचआरडीए की योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया है। यह सौभाग्य का विषय है कि इन योजनाओं से देश दुनियां के लोगों को लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में आज कुछ मांगने के लिए नहीं जाना पड़ता, खुद ही मिल रहा है। यह विकास की एक कड़ी है। जिससे हम सभी जुड़ रहे हैं।