राष्ट्रपति – Live Halchal

सेशेल्स के राष्ट्रपति का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति बोलीं- दोनों देश के रिश्ते मजबूत होंगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। दोनों देशों ने जॉइंट विजन अपनाया, जो भविष्य के सहयोग का आधार बनेगा। सात एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। भारत ने 175 मिलियन डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज भी घोषित किया। दोनों देशों ने सुरक्षा, विकास और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने पर सहमति जताई।

भारत और सेशेल्स के रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया गया है। हेडिंग के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उनके सम्मान में राजकीय भोज भी दिया। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सहयोग, सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने माना कि नया साझा विजन दस्तावेज भविष्य के रिश्तों की मजबूत नींव बनेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू और राष्ट्रपति हर्मिनी के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत-सेशेल्स जॉइंट विजन ‘सस्टेनेबिलिटी, इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सिक्योरिटी थ्रू एन्हांस्ड लिंकजेस’ यानी एसईएसईएल आने वाले वर्षों में सहयोग का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसा, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित संबंध हैं। यह राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत की पहली राजकीय यात्रा भी है, जिसे दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण बताया।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों पर जोर
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध गहरे हैं। दोनों देशों के लोगों को हिंद महासागर जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सेशेल्स अपनी आजादी के 50 वर्ष मना रहा है और इसी समय दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के भी 50 साल पूरे हो रहे हैं। इसे रिश्तों के लिहाज से खास पड़ाव बताया गया। उन्होंने कहा कि भारत सेशेल्स को अपना करीबी समुद्री पड़ोसी और भरोसेमंद साझेदार मानता है।

महासागर विजन में सेशेल्स की अहम भूमिका
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सेशेल्स भारत के महासागर विजन में अहम स्थान रखता है। इस विजन का मकसद व्यापार, विकास, क्षमता निर्माण और पारस्परिक सुरक्षा के जरिए सहयोग बढ़ाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सेशेल्स की विकास और सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।

समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर
इस यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने एसईएसईएलय जॉइंट विजन को औपचारिक रूप से अपनाया। साथ ही स्वास्थ्य, समुद्री सहयोग, डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। कुल सात एमओयू साइन हुए। दोनों देशों ने माना कि इन समझौतों से सहयोग का दायरा और गहरा होगा और संस्थागत स्तर पर तालमेल बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा और आर्थिक पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच भी व्यापक बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2025 के चुनाव में जीत पर हर्मिनी को बधाई दी। भारत ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज घोषित किया। इसमें 125 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता शामिल है। यह पैकेज स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, रक्षा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गति देगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। समुद्री पड़ोसी होने के कारण सुरक्षा और विकास के कई साझा हित हैं। इस यात्रा के दौरान हुए फैसलों और घोषणाओं से द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। दोनों देशों ने आगे भी नियमित संवाद और सहयोग बढ़ाने पर सहमति दी।

लखनऊ: कड़ी सुरक्षा के बीच स्काउट गाइड के बीच 90 मिनट रहेंगी राष्ट्रपति
भारत स्काउट एंड गाइड की संरक्षक एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति करीब 90 मिनट तक स्काउट व गाइड के बीच रहेंगी। इस दौरान 15000 प्रतिभागी उन्हें सलामी देंगे।

भारत स्काउट एंड गाइड यूपी के मुख्यायुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति अपराह्न 3:30 बजे राष्ट्रीय जंबूरी में शिरकत करेंगी। उनके स्वागत में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार, वह समारोह में करीब 1:30 घंटे तक रहेंगी।

मुख्यायुक्त के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान यूपी सहित देश के सभी राज्यों, सेंट्रल रेलवे और विदेशी स्काउट गाइड अपने-अपने परिधान में संस्कृति प्रस्तुतियां देंगे। मार्च पास्ट और कलर पार्टी भी होगी। परेड में स्काउट गाइड जंबूरी के राष्ट्रीय संगीत पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे।

कड़ी सुरक्षा में राष्ट्रीय जंबूरी, एआई ड्रोन रखेंगे निगरानी

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। बृहस्पतिवार को अटल स्टेडियम में स्काउट्स-गाइड्स ने मुख्य परिधान में अभ्यास किया। वहीं, दिल्ली विस्फोट की घटना के बाद लगभग 350 एकड़ में फैले कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

विशेष सुरक्षा टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर एआई तकनीक से लैस ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले आम प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अटल स्टेडियम के मुख्य द्वार से विशेष अतिथियों का प्रवेश होगा। अन्य गेट स्काउट्स-गाइड्स और अधिकारियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

जंबूरी में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, विदेशी कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

जंबूरी के समापन के पूर्व संध्या पर अटल स्टेडियम लोक संस्कृति में रंगा नजर आया। यहां देश की संस्कृतियों का समागम तो हुआ ही विदेशी कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जंबूरी में हुए इंटरनेशनल नाइट्स एवं एथनिक फैशन शो के दौरान स्काउट्स गाइड्स ने स्थानीय परिधानों में प्रस्तुति दी।

टेंट सिटी में दिखेगी राज्यों की सांस्कृतिक झलक

राष्ट्रीय जंबूरी में बनाए गए अस्थायी टेंट नगर में सभी राज्यों की ओर से आकर्षक मुख्य द्वार तैयार किए गए हैं। इन द्वारों में राज्यों की संस्कृति, भाषा, पहनावा, सभ्यता और महापुरुषों की झांकियां प्रदर्शित की गई हैं। द्वार सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

G20 Summit पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से क्यों कहा थैंक्यू?
जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। बीते दिन पीएम ने दुनिया के कई बड़े देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी देखने को मिली।

पीएम मोदी से बात करते हुए सिरिल रामफोसा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपने हमें बताया होता कि जी20 की मेजबानी करना बहुत मुश्किल टास्क है, तो शायद हम यह न कर पाते।”

जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन पहली बार अफ्रीका में हुआ है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार इतने भव्य सम्मेलन की मेजबानी की है, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया है।

रामफोसा ने पीएम मोदी को कहा “शुक्रिया”

भारत-दक्षिण अफ्रीका की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने भारत का शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी की तरफ देखते हुए सिरिल रामफोसा ने कहा, “भारत ने जी20 होस्ट करने में दक्षिण अफ्रीका का बहुत सहयोग किया है, इसके लिए आपका धन्यवाद। अगर आपने बताया होता कि यह इतना मुश्किल होता है, तो हम शायद पीछे हट गए होते।”

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के मजाकिया अंदाज पर पीएम मोदी भी हंस पड़े। सिरिल रामफोसा ने आगे कहा-

आपके यहां जी20 की होस्टिंग से हमने बहुत कुछ सीखा था। हालांकि, आपकी मेजबानी शानदार थी, हमारी काफी छोटी है।

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

सिरिल रामफोसा की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी फौरन बोल पड़े, “छोटा भी खूबसूरत होता है।” बता दें कि भारत ने सितंबर 2023 में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। इसी दौरान दक्षिण अफ्रीका भी जी20 का 21वां सदस्य बना था।

आज ट्रंप से मिलेंगे सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा
सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा आज यानी सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ऐतिहासिक मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि 1946 में सीरिया की आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई सीरियाई नेता व्हाइट हाउस पहुंचेगा। अहमद अल-शरा, जिन्होंने पिछले साल लंबे समय से सत्ता में रहे बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल किया था, कुछ ही दिन पहले अमेरिका की आतंकवाद सूची से हटाए गए हैं। कभी अलकायदा से जुड़े रहे शरा अब खुद को एक संयमित और व्यावहारिक नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।

‘आतंकवादी से राजनेता तक का सफर’

अंतरराष्ट्रीय संकट समूह के निदेशक माइकल हन्ना ने कहा शरा का यह दौरा उनके एक कट्टरपंथी से वैश्विक राजनेता बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले शरा ने IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की, जिसमें युद्धग्रस्त सीरिया को आर्थिक मदद देने पर चर्चा हुई। इसके अलावा उन्होंने वाशिंगटन में सीरियाई संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

अमेरिका से सहयोग की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका, सीरियाई राजधानी दमिश्क के पास एक सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है। इस सैन्य अड्डे का मकसद मानवीय सहायता के काम में समन्वय बताया जा रहा है। अमेरिका के विदेश विभाग ने पुष्टि की है कि अहमद अल शरा को आतंकवादी सूची से हटा दिया गया है क्योंकि शरा ने सीरिया में लापता अमेरिकियों का पता लगाने और बचे हुए रसायनिक हथियारों को खत्म करने की सहमति दी है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी अहमद अल शरा पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया था, जिसके बाद शरा ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया। ऐसा करने वाले भी शरा पहले सीरियाई राष्ट्रपति हैं।

सीरिया 13 साल के गृहयुद्ध से तबाह है। विश्व बैंक के अनुसार, देश के पुनर्निर्माण की लागत लगभग 216 अरब डॉलर है। शरा इस मुलाकात में अमेरिका से आर्थिक सहायता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

आतंकी संगठन अल कायदा से रहा है जुड़ाव

सीरियाई आंतरिक मंत्रालय ने हाल ही में बताया कि देश में इस्लामिक स्टेट के बचे हुए गुटों के खिलाफ 61 छापेमारी की गईं और 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले सितंबर में अहमद अल-शराआ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लिया था, जहां वे दशकों में पहले सीरियाई राष्ट्रपति बने जिन्होंने न्यूयॉर्क में भाषण दिया।

अहमद अल शरा के पूर्व के संगठन हयात तहरीर अल-शाम (HTS) का खूंखार आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़ाव था। यही वजह थी कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शरा का नाम आतंकवादी सूची में डाला हुआ था। हालांकि बाद में शरा सक्रिय राजनीति में उतरे और बीते साल बशर अल असद के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। सत्ता संभालने के बाद से, शरा और सीरिया के नए नेतृत्व ने खुद को अपने उग्रवादी अतीत से दूर कर सीरियाई लोगों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने एक अधिक उदार छवि पेश करने की कोशिश की है।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम का हिस्सा बनकर विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन गौरव का क्षण होगा। इससे पहले राष्ट्रपति दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार में पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

फिर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम स्थित नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी। दोपहर को तीन बजे कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।