राष्ट्रपति मुर्मू – Live Halchal

राष्ट्रपति मुर्मू ने पौष्टिक भोजन और शिक्षा को बताया अनिवार्य
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और यह आवश्यक है कि उन्हें पौष्टिक भोजन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आसानी से उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य केवल सरकार की नहीं बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है। जब शिक्षक, माता-पिता, सामाजिक संगठन, कॉर्पोरेट जगत और समाज के सभी वर्ग मिलकर काम करते हैं, तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत नींव रखते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले। ये मूलभूत तत्व बच्चों के सर्वांगीण विकास को संभव बनाते हैं।

द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा भोजन के पांच अरब पैकेट वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अक्षय पात्र फाउंडेशन की एक सराहनीय उपलब्धि है।

इस कार्यक्रम का विषय ‘एक समृद्ध और शिक्षित भारत से एक विकसित भारत की ओर’ है, जो वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के हमारे राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने के महत्व को रेखांकित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा वह साधन है जो किसी व्यक्ति के जीवन में उपलब्ध अवसरों को निर्धारित करती है और उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। यह परिवर्तन और सशक्तीकरण का एक प्रभावी माध्यम है।

सशक्तीकरण और दक्षता निर्माण की प्रक्रिया बच्चों के स्कूल जाना शुरू करने के क्षण से ही आकार लेना शुरू कर देती है। स्कूल बच्चों को रोजमर्रा की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने और जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए आवश्यक कौशल और अनुभव प्रदान करता है।

उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन पिछले 25 वर्षों से स्कूलों में मध्याह्न भोजन पहुंचाकर बच्चों में कुपोषण की समस्या का समाधान करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

होली से पहले आज होगी सौगातों की बरसात, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम रेखा गुप्ता शुरू करेंगे कई योजनाएं
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात देंगी।

आज राजधानी में नारी सशक्तिकरण का बड़ा संदेश गूंजेगा। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाखों महिलाओं और बेटियों को होली से पहले विशेष सौगात देंगी। इसी मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ करेंगी, जिसके तहत करीब 229 करोड़ रुपये सीधे बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना और महिलाओं के लिए ‘पिंक कार्ड’ की शुरुआत भी होगी। सरकार का दावा है कि इन पहलों का उद्देश्य बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार का मकसद बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, ताकि उच्च शिक्षा उनके लिए बोझ न बने। उन्होंने बताया कि पुरानी लाडली योजना को नया रूप देकर दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये की परिपक्वता राशि भी दी जाएगी, जो पहले लंबित थी। यह राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना पूरी तरह डिजिटल होगी। फंड का प्रबंधन एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा और पूरी राशि सुरक्षित निवेश में रखी जाएगी। परिपक्वता पर पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आएगा।

कार्यक्रम में राशन कार्ड धारकों के लिए होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना का भी शुभारंभ होगा। करीब 129 करोड़ रुपये डीबीटी से महिलाओं के खाते में चले जाएंगे। कुल मिलाकर करीब 229 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचेंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) आधारित पिंक कार्ड की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे बस में मुफ्त और अन्य सार्वजनिक परिवहन में एक ही कार्ड से सफर संभव होगा। सरकार का कहना है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया और वन नेशन, वन कार्ड विजन से प्रेरित है। सरकार का दावा है कि ये चारों योजनाएं मिलकर बेटियों और महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाएंगी।

योजना 1: दिल्ली लखपति बिटिया योजना
पुरानी लाडली योजना का विस्तारित रूप
अब विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये बालिका के नाम जमा होंगे
21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित राशि 1 लाख रुपये से अधिक होने की उम्मीद
शर्त: परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से कम हो, पिछले तीन साल से दिल्ली की निवासी, जन्म दिल्ली में हुआ हो
लाभ प्रति परिवार दो बेटियों को मिलेगा
राशि स्नातक या व्यावसायिक डिप्लोमा जैसी पढ़ाई पूरी करने की शर्त पर मिलेगी
पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पैसा सीधे खाते में

योजना 2: मेरी पूंजी मेरा अधिकार (लाडली परिपक्वता भुगतान)
40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये डीबीटी से मिलेंगे
कई वर्षों से लंबित परिपक्वता राशि अब सीधे खातों में जाएगी
अर्जित ब्याज सहित भुगतान होगा
उद्देश्य: सरकारी योजना में पारदर्शिता रहेगी और बेटियों को सीधा लाभ मिलेगा

योजना 3: दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त सिलेंडर
करीब 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ
सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड खाते में पहुंचेगी
मकसद: त्योहारों पर रसोई का खर्च कम कर गृहणियों को राहत देना है

योजना 4: पिंक कार्ड – महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर
दिल्ली निवासी महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी
एक ही स्मार्ट कार्ड से मेट्रो और आरआरटीएस में सशुल्क सफर
ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए, ऑरेंज कार्ड मासिक पास वालों के लिए
करीब 50 केंद्रों पर कार्ड जारी होंगे
आधार और मोबाइल से लिंक होगा, डुप्लिकेशन पर रोक लगेगी
टच-फ्री डिजिटल रिकॉर्ड, नकद लेन-देन में कमी आएगी
पिंक कार्ड से महिलाओं को शिक्षा, नौकरी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी

राष्ट्रपति मुर्मू जालंधर दाैरे पर: डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू आज जालंधर आएंगी। वे डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट के दीक्षांत समारोह में बताैर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति के दाैरे के मद्देनजर जालंधर, कपूरथला और भुलत्थ सब-डिवीजन के पूरे इलाके को आज नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने इस बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एनआईटी दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने नागरिकों को सतर्क करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

जारी किए गए ट्रैफिक नक्शे के अनुसार कैंट, लांबड़ा, जंडू सिंघा, भोगपुर, आदमपुर, पठानकोट बाईपास और करतारपुर जैसे मुख्य मार्गों पर राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं नकोदर, जंडियाला, फगवाड़ा, नवाशहर, लुधियाना, अमृतसर, मोगा और लोहीयां साइड से गुजरने वाला यातायात सामान्य रूप से संचालित रहेगा।

पुलिस कमिश्नरेट ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे पूर्व-निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रतिबंधित रास्तों से बचें। आम नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने, प्रशासन द्वारा जारी नक्शे के अनुसार चलने और किसी भी असुविधा की स्थिति में संयम बनाए रखने की अपील की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो

बोत्सवाना पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत, दिया गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी राजकीय यात्रा पर बोत्सवाना पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

राष्ट्रपति भवन ने एक्सपर एक पोस्ट में कहा कि अफ्रीका की अपनी दो-देशीय यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना के गबोरोन स्थित सर सेरेत्से खामा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।

भारत-बत्सवाना मैत्री की गहराई को दर्शाते हुए एक विशेष भाव-भंगिमा के तहत, बोत्सवाना के राष्ट्रपति, महामहिम एडवोकेट ड्यूमा गिदोन बोको ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू 8 से 11 नवंबर तक अपने दौरे के पहले चरण, अंगोला में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद, बोत्सवाना की अपनी यात्रा के लिए लुआंडा से रवाना हुईं। यह यात्रा उनके अंगोलाई समकक्ष जोआओ लौरेंको के निमंत्रण पर की गई थी।

अंगोला में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको के निमंत्रण पर 11 से 13 नवंबर तक निर्धारित अपने अफ्रीका दौरे के दूसरे चरण के लिए बोत्सवाना पहुंचीं। यह यात्रा भारत-बोत्सवाना संबंधों में एक मील का पत्थर है, क्योंकि यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।

बोत्सवाना चरण में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू द्विपक्षीय चर्चाएं करेंगी, बोत्सवाना की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगी और सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी। बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीतापर भारत के साथ सहयोग करने और बोत्सवाना से भारत में चीतों के संभावित स्थानांतरण के लिए भी अपनी तत्परता व्यक्त की है।

वहीं, अंगोला की इस यात्रा ने अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण के साथ संबंधों को मज़बूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह ऐतिहासिक यात्रा हाल ही में हुए उच्च स्तरीय आदान-प्रदानों पर आधारित है, जिसमें मई में अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको की नई दिल्ली यात्रा भी शामिल है।

इस यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं ने इस वर्ष की शुरुआत में तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाया, जिसके तहत भारत ने अंगोला को अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण में मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता को मंजूरी दी थी। दोनों पक्षों ने इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भी बातचीत की, जिसका उद्देश्य अंगोला को भारत से रक्षा उपकरण प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करना था।

उत्तराखंड: कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम और सुरक्षा दृष्टि के तहत कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालओं की आवाजाही बंद रखी गई है। उसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी और 18 मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजभवन की 125वीं वर्षगांठ पर राजभवन के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। कहा कि इसके माध्यम से लोग ऐतिहासिक राजभवन के डिजिटल भ्रमण का अनुभव कर सकेंगे। यह दर्शकों को इस भवन की स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य तथा ऐतिहासिक महत्व से रूबरू कराएगा। इस वर्चुअल टूर को राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर भी देखा जा सकेगा।

राजभवन में हुए कार्यक्रम में राजभवन पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म में नैनीताल की गौरवशाली विरासत राजभवन, इसके स्थापत्य सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व को संजोया गया है। इसके माध्यम से दर्शक ऐतिहासिक भवन के इतिहास, उसकी स्थापत्य विशेषताओं और राज्य की समृद्ध विरासत को जान सकेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन गणराज्य का प्रतीक है, उसी प्रकार राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक है। उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद यह ऐतिहासिक भवन राज्य की प्रगति का अभिन्न हिस्सा बन गया है।