राष्ट्रपति भवन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 03 Jun 2026 06:06:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg राष्ट्रपति भवन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राष्ट्रपति भवन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सहयोग बढ़ाने पर मंथन https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%94/674458 Wed, 03 Jun 2026 06:06:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=674458 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15.5 अरब डॉलर के कारोबार का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों को द्विपक्षीय कारोबारी रिश्तों को और ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत, इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट को जल्द से जल्द फिर बुलाने के …]]>

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15.5 अरब डॉलर के कारोबार का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों को द्विपक्षीय कारोबारी रिश्तों को और ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने साथ ही कहा कि भारत, इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट को जल्द से जल्द फिर बुलाने के लिए अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर काम करेगा।

इबोला वायरस की चिंताओं के मद्देनजर नई दिल्ली में 28-31 मई को होने वाली समिट टाल दी गई थी। राष्ट्रपति भवन में दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति शिपोकोसा पालस माशातिले के साथ एक बैठक के दौरान मुर्मु ने यह बात कही।

भारत की पहली यात्रा पर माशातिले का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती खास है क्योंकि यह ऐतिहासिक और समसामयिक दोनों है।

मुर्मु ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार की काफी संभावनाएं हैं और दोनों देशों को अनुकूल नीतिगत माहौल बनाए रखना चाहिए जिससे दोनों देशों की कंपनियां एक-दूसरे के बाजार में अपने निवेश और कारोबारी गतिविधियां बढ़ा सकें। भारत, अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

]]>
इस दिन से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, एंट्री रहेगी फ्री https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2/656470 Sat, 24 Jan 2026 06:26:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=656470 अगर आप दिल्ली में हैं और किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। बता दें, यह उद्यान विजिटर्स के लिए 31 मार्च तक खुला रहेगा। आइए, जानते …]]>

अगर आप दिल्ली में हैं और किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। बता दें, यह उद्यान विजिटर्स के लिए 31 मार्च तक खुला रहेगा। आइए, जानते हैं बुकिंग से जुड़ी हर जरूरी डिटेल।

क्या आप राष्ट्रपति भवन की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं? अगर हां, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि वह समय आ गया है जिसका सबको इंतजार था।

राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित ‘अमृत उद्यान’ (Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan) के दरवाजे अब आम जनता के लिए खुलने जा रहे हैं। राष्ट्रपति सचिवालय ने घोषणा की है कि आप 3 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक इस शानदार उद्यान की सैर कर सकते हैं।

कब और कैसे मिलेगी एंट्री?
अमृत उद्यान घूमने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तय किया गया है। ध्यान रखें कि एंट्री के लिए अंतिम समय शाम 5:15 बजे का है।

छुट्टी: रखरखाव के कारण उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा। इसके अलावा, 4 मार्च को होली के मौके पर भी यह बंद रहेगा।
प्रवेश शुल्क: सबसे अच्छी बात यह है कि अमृत उद्यान में सभी विजिटर्स के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री है।

कैसे करें बुकिंग?
उद्यान घूमने के लिए आप अपना स्लॉट ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं:

ऑनलाइन बुकिंग: आप आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अपनी विजिट बुक कर सकते हैं (How to book Amrit Udyan tickets online)।
ऑफलाइन बुकिंग: अगर आप सीधे वहां पहुंचना चाहते हैं, तो राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 के बाहर सेल्फ-सर्विस कियोस्क उपलब्ध हैं, जहां से आप अपना पास प्राप्त कर सकते हैं।
Amrit Udyan opening date

आने-जाने के लिए शटल बस सेवा
बिजिटर्स की सुविधा के लिए विशेष शटल बस सेवा का इंतजाम किया गया है।

कहां से: केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक।
समय: यह सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
फ्रीक्वेंसी: बसें हर 30 मिनट में चलेंगी।
पहचान: आप इन बसों को आसानी से पहचान सकते हैं क्योंकि उन पर ‘Shuttle Service for Amrit Udyan’ का बैनर लगा होगा।

क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, केवल कुछ खास वस्तुओं को ही अंदर ले जाने की अनुमति है। आप अपने साथ नीचे दी गई चीजें ले जा सकते हैं:

मोबाइल फोन
इलेक्ट्रॉनिक चाबी
पर्स और हैंडबैग
पानी की बोतल
बच्चों के दूध की बोतल
छाता

नोट: ऊपर बताई गई चीजों के अलावा किसी भी अन्य वस्तु को उद्यान के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

]]>
सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास धमाका https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a8/612091 Fri, 02 May 2025 10:28:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=612091 इजरायल की वायु सेना ने शुक्रवार को सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया। इससे कुछ ही घंटे पहले सीरियाई अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि वे दक्षिणी सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के गांवों की ओर न जाएं। यह हमला राजधानी दमिश्क के पास सीरियाई सरकार समर्थक बंदूकधारियों और ड्रूज अल्पसंख्यक …]]>

इजरायल की वायु सेना ने शुक्रवार को सीरिया के राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया। इससे कुछ ही घंटे पहले सीरियाई अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी कि वे दक्षिणी सीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के गांवों की ओर न जाएं।

यह हमला राजधानी दमिश्क के पास सीरियाई सरकार समर्थक बंदूकधारियों और ड्रूज अल्पसंख्यक समुदाय के लड़ाकों के बीच कई दिनों तक चली झड़पों के बाद हुआ। इन झड़पों में दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए।

एक सप्ताह में किया दूसरा हमला
शुक्रवार की सुबह किया गया हमला, इस सप्ताह इजरायल द्वारा सीरिया पर किया गया दूसरा हमला था। इजरायल द्वारा राष्ट्रपति भवन के निकटवर्ती क्षेत्र पर किया गया हमला, सीरिया के नए नेतृत्व के लिए एक कड़ी चेतावनी प्रतीत होता है।

गुरुवार को सीरिया के ड्रूज़ आध्यात्मिक नेता शेख हिकमत अल-हिजरी ने अल्पसंख्यक समुदाय पर “अनुचित नरसंहारक हमला” कहकर सीरिया सरकार की कड़ी आलोचना की। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों ने दमिश्क में राष्ट्रपति हुसैन अल-शरा के महल के क्षेत्र के पास हमला किया।

पीपुल्स पैलेस के करीब हुआ हमाल
सरकार समर्थक सीरियाई मीडिया आउटलेट्स ने कहा कि हमला शहर के ऊपर एक पहाड़ी पर पीपुल्स पैलेस के करीब हुआ। सोमवार आधी रात के आसपास झड़पें तब शुरू हुईं जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप प्रसारित हुई जिसमें एक व्यक्ति इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद की आलोचना कर रहा था।

ऑडियो को ड्रूज़ मौलवी का बताया गया। लेकिन मौलवी मारवान कीवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि वह ऑडियो के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, जिससे कई सुन्नी मुसलमान नाराज़ हो गए।

सीरिया के सूचना मंत्रालय ने कहा कि दो अलग-अलग हमलों में देश के सुरक्षा बलों के 11 सदस्य मारे गए, जबकि ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि साहनाया और द्रुज बहुल दमिश्क उपनगर जरामाना में झड़पों में 56 लोग मारे गए, जिनमें स्थानीय बंदूकधारी और सुरक्षा बल के लोग शामिल हैं।

क्या है ड्रुज?
बता दें, ड्रूज़ धार्मिक संप्रदाय एक अल्पसंख्यक समूह है जो 10वीं शताब्दी में शिया इस्लाम की एक शाखा, इस्माइलिज़्म की शाखा के रूप में शुरू हुआ था। दुनिया भर में लगभग 1 मिलियन ड्रूज़ में से आधे से ज़्यादा सीरिया में रहते हैं, ज़्यादातर दक्षिणी स्वेदा प्रांत और दमिश्क के कुछ उपनगरों में रहते हैं।

अन्य अधिकांश ड्रूज़ लेबनान और इज़रायल में रहते हैं, जिनमें गोलान हाइट्स भी शामिल है, जिसे इज़रायल ने 1967 के मध्यपूर्व युद्ध में सीरिया से छीन लिया था और 1981 में अपने में मिला लिया था।

]]>
राष्ट्रपति भवन में हुआ वियतनाम के प्रधानमंत्री का जबरदस्त स्वागत https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/573307 Thu, 01 Aug 2024 07:07:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=573307 वियतनाम के प्रधानमंत्री फैम मिन्ह चिन्ह का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें लेने पहुंचे। इसके बाद चिन्ह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। दोनों नेताओं ने बाद में प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान चिन्ह का हाथ उठाकर उन्हें गले …]]>

वियतनाम के प्रधानमंत्री फैम मिन्ह चिन्ह का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें लेने पहुंचे। इसके बाद चिन्ह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। दोनों नेताओं ने बाद में प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान चिन्ह का हाथ उठाकर उन्हें गले भी लगाया।

हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक
राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत के बाद वियतनाम के पीएम ने राजघाट का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी और मिन्ह ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।

द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने पर दोनों देशों का जोर
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बुधवार को वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा की। जयशंकर ने मुलाकात की जानकारी देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में चिन्ह के योगदान को सराहा।

बुनियादी ढांचे में निवेश करें भारतीय कारोबारी
चिन्ह ने कहा, मैंने कई भारतीय कारोबारियों से बात की है। उनसे बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आह्वान किया है, जिसमें रणनीतिक बुनियादी ढांचा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक और बाकी सभी क्षेत्र शामिल हैं।

]]>
राष्ट्रपति भवन में नहीं होगी चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b9/563206 Sat, 08 Jun 2024 06:26:49 +0000 https://livehalchal.com/?p=563206 राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह और राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने की तैयारी के कारण 8 15 और 22 जून 2024 को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी। …]]>

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह और राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने की तैयारी के कारण 8 15 और 22 जून 2024 को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी नहीं होगी।

इस बीच, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा की गहन समीक्षा की। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले विदेशी गणमान्य अतिथ‍ियों के लिए विशेष सुरक्षा उपायों की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें तीन निर्दिष्ट होटलों में प्रोटोकॉल को बढ़ाया गया है, जहां वे ठहरेंगे।

ड्रोन, हॉट एयर बलून पर प्रतिबंध
जमीनी सुरक्षा के अलावा दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक पब्‍ल‍िक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली के ऊपर नो-फ्लाई जोन की घोषणा की गई है।

सलाह में उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसका उद्देश्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आपराधिक, असामाजिक तत्वों या आतंकवादियों से किसी भी संभावित खतरे को रोकना है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में कहा,

9 जून 2024 से, पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवीएस, यूएएसएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के पावर्ड एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या एयरक्राफ्ट से पैरा-जंपिंग आदि जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा।
एडवाइजरी का उल्‍लंघन करने पर होगी कार्रवाई
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर, आपराधिक, असामाजिक तत्वों या भारत विरोधी आतंकवादियों से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को खतरा न हो इसके लिए कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

पब्लिक एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि यह प्रतिबंध 9 जून से 10 जून, 2024 तक प्रभावी रहेगा। उल्लंघन करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंड का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त किए जाने के बाद सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

]]>