राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप – Live Halchal

युद्धविराम खत्म होने से पहले अमेरिका भेजेगा और सैनिक
मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम के खत्म होने से पहले क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

अमेरिका सैनिक भेजने की तैयारी में

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन को आशंका है कि जैसे ही युद्धविराम की अवधि समाप्त होगी, ईरान और उसके समर्थित समूह फिर से हमले तेज कर सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए अमेरिकी सेना अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।

बताया जा रहा है कि नए सैनिकों की तैनाती का मकसद सिर्फ रक्षा नहीं, बल्कि संभावित हमलों को रोकना और क्षेत्र में अमेरिकी हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। खासकर खाड़ी क्षेत्र और रणनीतिक जलमार्गों में अमेरिका की सक्रियता बढ़ सकती है।

वैश्विक व्यापार पर असर संभव

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने पहले ही अतिरिक्त सैन्य संसाधनों को तैयार रहने के निर्देश दे दिए हैं। इसमें युद्धपोत, एयर डिफेंस सिस्टम और विशेष बल शामिल हो सकते हैं।

दूसरी ओर, ईरान की ओर से इस कदम को उकसावे वाली कार्रवाई के रूप में देखा जा सकता है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्धविराम के बाद कोई बड़ा टकराव होता है, तो इसका असर पूरी दुनिया, खासकर तेल बाजार और वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है।

चीन की एंट्री से और भी खतरनाक हो जाएगा पश्चिम एशिया का तनाव
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशें विफल होने के बाद पश्चिम एशिया का तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर व्यापक नौसैनिक नाकेबंदी कर दी है, जिससे हालात केवल ईरान-अमेरिका तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकट बनते दिख रहे हैं।

यह वही समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया के तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है। सबसे बड़ा सवाल चीन को लेकर खड़ा हो गया है। चीन, जो ईरान का सबसे बड़ा तेल खरीदार है, अब सीधे इस टकराव के केंद्र में आ सकता है।

‘कोई दखल बर्दाश्त नहीं’

चीन के रक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि उनके व्यापार और ऊर्जा समझौतों में कोई दखल बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे में अगर अमेरिका चीनी जहाजों को रोकने की कोशिश करता है, तो यह टकराव सीधे अमेरिका-चीन संघर्ष में बदल सकता है। अमेरिका पहले ही चेतावनी दे चुका है कि अगर चीन ने ईरान को हथियार दिए, तो उसे भारी आर्थिक कीमत चुकानी होगी।

ग्रे जोन रणनीति अपना सकता है चीन

विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन सीधे युद्ध में नहीं उतरेगा, लेकिन वह ग्रे जोन रणनीति अपना सकता है। इसमें वह दुर्लभ खनिज और सेमीकंडक्टर जैसे अहम उत्पादों की आपूर्ति रोक सकता है, जिससे पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था पर बड़ा झटका लगेगा। इसके साथ ही ताइवान या दक्षिण चीन सागर में सैन्य दबाव बढ़ाकर भी चीन हालात को और जटिल बना सकता है।

ऊर्जा के मोर्चे पर भी स्थिति बेहद गंभीर है। चीन अपनी कुल तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों और ईरान से लेता है। होर्मुज पर संकट गहराने का मतलब है कि वैश्विक तेल आपूर्ति पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।

खतरा सिर्फ होर्मुज तक सीमित नहीं

यमन के हूती विद्रोही बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य को निशाना बना सकते हैं, जो लाल सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है। यहां से दुनिया के करीब 12 प्रतिशत तेल और 10 प्रतिशत व्यापार गुजरता है। अगर यह रास्ता भी प्रभावित हुआ, तो यूरोप के लिए तेल आपूर्ति लगभग ठप हो सकती है।

यूरोप सबसे ज्यादा प्रभावित

यूरोप पहले ही इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहा है। उसे खाड़ी से आने वाले तेल के लिए वैकल्पिक रास्ते खोजने पड़ सकते हैं, जिससे लागत, समय और महंगाई तीनों बढ़ेंगे। जहाजों को अफ्रीका के लंबे रास्ते से जाना पड़ेगा, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर भी असर पड़ेगा।

कुल मिलाकर, होर्मुज की नाकेबंदी अब सिर्फ एक क्षेत्रीय रणनीति नहीं रही, बल्कि यह एक ऐसे वैश्विक टकराव की शुरुआत बन सकती है, जिसमें ऊर्जा, व्यापार और बड़ी ताकतें सब एक साथ उलझती नजर आ रही हैं।

CIA ने जिस प्लान को बताया फर्जी, ट्रंप ने उसे ही दे दी मंजूरी
अमेरिका में ईरान के खिलाफ युद्ध के फैसले को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह फैसला आनन-फानन में लिया, जबकि खुफिया एजेंसी सीआईए ने इस प्लान को फर्जी बताया था।

दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में ईरान के खिलाफ युद्ध का फैसला तनाव और अनिश्चितता के बीच लिया गया। इसकी शुरुआत व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में एक अत्यंत गोपनीय बैठक से हुई, जिसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख ने एक साझा सैन्य अभियान का प्रस्ताव रखा।

नेतन्याहू के दावे पर ट्रंप ने लगाई मुहर

नेतन्याहू का मुख्य दांव ‘रेजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) पर था। उन्होंने दावा किया कि भारी बमबारी से ईरान का मिसाइल प्रोग्राम तबाह हो जाएगा और वहां की जनता सड़कों पर उतरकर शासन को उखाड़ फेंकेगी। सत्ता परिवर्तन के इसी विचार ने ट्रंप को प्रभावित किया।

सीआईए को प्लान पर था शक

हालांकि, इस प्लान पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए इस योजना पर यकीन नहीं था। सीआईए प्रमुख रैटक्लिफ ने आशंका व्यक्त की और जन-विद्रोह और सत्ता परिवर्तन के दावों को ‘फर्जी’ करार दिया, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस पर कड़ा संदेह जताया। अमेरिकी सेना का मानना था कि इजरायल अक्सर अपने सैन्य लक्ष्यों को ‘ओवरसेल’ करता है ताकि अमेरिका को युद्ध में खींच सके।

और ऐसे बदल गया खेल

लेकिन एक नई खुफिया जानकारी ने खेल बदल दिया। सूचना मिली कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह तेहरान में बैठक करने वाले हैं। ट्रंप ने इसे ईरानी नेतृत्व को खत्म करने के दुर्लभ मौके के रूप में देखा और आखिरकार 26 फरवरी की बैठक में तमाम मतभेदों के बावजूद ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को हरी झंडी दे दी।

ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर धमकाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर सख्त रुख बरकरार है। उन्होंने सैन्य दबाव बढ़ाने के साथ ही तेहरान के साथ बातचीत पर भी जोर दिया और कहा कि ईरान की तरफ एक और आर्माडा बढ़ रहा है।

ट्रंप ने ईरान को लेकर अपने सख्त रुख को ऐसे समय दोहराया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है।

ट्रंप ने ईरान को बातचीत का संदेश दिया

आयोवा के क्वाइव में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य तैनाती में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘एक और खूबसूरत आर्मडा ईरान की तरफ बढ़ रहा है।

मुझे उम्मीद है कि वे एक समझौता करेंगे। उन्हें पहली बार समझौता कर लेना चाहिए। तब उनके पास एक देश होगा।’ उनका यह बयान अमेरिकी शक्ति को जाहिर करने वाला प्रतीत होता है और कूटनीति के लिए दरवाजा भी खुला रखता है।

ट्रंप ने पिछले सप्ताह भी इसी तरह का बयान दिया था। तब उन्होंने कहा था, ‘हमारे पास एक आर्माडा है, जो उस दिशा में बढ़ रहा है और शायद हमें इसका उपयोग नहीं करना पड़े।’ जब कई युद्धपोत एक साथ किसी मिशन या युद्ध के लिए रवाना होते हैं तो उसे आर्माडा कहा जाता है।

ईरान बातचीत के लिए तैयार

बता दें कि ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने को लेकर कई बार चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने यह धमकी तक दे डाली थी कि अगर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई तो अमेरिका मदद के लिए आएगा।

ट्रंप की बयानबाजी पर ईरान भी कई बार धमकी दे चुका है। इससे दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।

आईएएनएस, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश अपने नागरिकों के अधिकारों की पूरी तरह सुरक्षा करने के साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांति और युद्ध रोकने के लिए किसी भी प्रक्रिया का स्वागत करता है।

उन्होंने यह बात मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर वार्ता में कही।

ट्रंप ने इराक को दी चेतावनी

एपी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को इराक को चेतावनी दी कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी की सत्ता में वापसी होती है तो अमेरिका इस देश का समर्थन नहीं करेगा।

ट्रंप ने यह धमकी ऐसे समय दी है, जब कुछ दिन पहले ही इराक की शिया पार्टियों के एक बड़े राजनीतिक गुट ने नूरी के नामांकन का समर्थन करने की घोषणा की। ट्रंप प्रशासन नूरी को ईरान का करीबी मानता है।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार, 7 जनवरी को वेनेजुएला के लोगों के एक आदेश जारी किया। इस आदेश में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के लोगों को तेल के लिए होने वाली नई डील से जो भी पैसे मिलेंगे, उससे अब केवल अमेरिका में बना सामान ही खरीदेंगे।

डोनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल से बात करते हुए कहा कि वेनेजुएला के लोग अब केवल अमेरिका में बना सामान ही खरीदेंगे। इस सामान में अमेरिका के कृषि उत्पाद, दवाई, मेडिकल डिवाइस जैसे प्रोडक्ट तक सबकुछ शामिल है।

वेनेजुएला के लोगों को खरीदने होंगे अमेरिकी प्रोडक्ट्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल को बताया कि अमेरिका नए तेल सौदों से वेनेजुएला के लोग जो पैसे कमाएंगे, उससे अब वे केवल अमेरिकी प्रोडक्ट्स ही खरीदेंगे। इस सामान में अमेरिकी कृषि उत्पाद, अमेरिकी दवाई और अमेरिकी मेडिकल डिवाइस के साथ ही वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड को बेहतर करने लिए उपकरण भी अमेरिका के ही होंगे।

डोनल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वेनेजुएला को मुख्य तौर पर अमेरिका को ही अपने प्रमुख बिजनेस पार्टनर के तौर पर देखना होगा। यही उनके लिए एक समझदारी वाला फैसला है और यही वेनेजुएला और यूनाइटेड स्टेट्स के लोगों के लिए बेहतर भी है।

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार

डोनल्ड ट्रंप ने ये फैसला तब लिया है, जब अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। 2 से 3 जनवरी की दरमियानी रात अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक के बाद एक विस्फोटक हमले किए।

अमेरिकी सेना रात के करीब 2 बजे वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के घर में घुस गई और उन्हें गिरफ्तार करके अपने साथ अमेरिका ले गई। अमेरिकी सेना ने मादुरो के साथ उनकी पत्नी सिलियो फोर्स को भी हिरासत में ले लिया और उन्हें भी कैदी बनाकर अमेरिका ले गए।

कार न रोकने पर ट्रंप के एजेंट ने महिला को मारी गोली, मौत के बाद अमेरिका में मचा बवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अपने ही देश में मुहिम छेड़ रखी है। ट्रंप के एजेंट्स अमेरिका में रहने वाले लोगों की वैधता की जांच कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच मिनियापोलिस से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां ट्रंप के एजेंट ने अमेरिकी महिला पर गोली चला दी है। इस घटना में महिला की मौत हो गई।

ये घटना दक्षिण मिनियापोलिस की है। मृतक महिला की पहचान 37 वर्षीय रेनी निकोल गुड के रूप में हुई है। यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एजेंट ने कार आगे बढ़ाने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

घटना का वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ICE के 3 एजेंट्स कार के आसपास मौजूद हैं। वो कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं, तभी महिला कार आगे बढ़ाती है। इस दौरान ICE का एक एजेंट कार पर लगातार 3 गोलियां दाग देता है। इनमें से एक गोली महिला के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ICE ने दी सफाई

डोनल्ड ट्रंप समेत ICE के अधिकारियों ने मामले पर सफाई पेश करते हुए इसे ‘सेल्फ डिफेंस’ करार दिया है। उनका कहना है कि महिला ने एजेंट्स पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। ऐसे में खुद को बचाने के लिए एजेंट्स ने गोली चला दी।

फॉक्स 9 को दिए एक बयान में ICE के अधिकारी ने कहा, “महिला ने हमारे एजेंट को मारने की कोशिश की थी। वो उनको कार से कुचलना चाहती थी, जिसके कारण एजेंट्स को गोली चलानी पड़ी।”

मेयर ने उठाए सवाल

मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे समेत कई प्रत्यक्षदर्शियों ने ICE के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि महिला ने एजेंट्स को मारने की कोशिश नहीं की थी। जैकब फ्रे के अनुसार, “वीडियो देखने के बाद मैं कहना चाहती हूं कि ये (ICE का बयान) सब बकवास है। ICE खुद को बचाने के लिए फेक नैरेटिक गढ़ रही है।”