राष्ट्रपति चुनाव – Live Halchal

कैस सैयद ने लगातार दूसरी बार जीता राष्ट्रपति चुनाव
उत्तरी अफ़्रीका के देश ट्यूनीशिया को 2011 की अरब स्प्रिंग क्रांति का जन्मस्थान माना जाता है। इसने पूरे अरब राज्यों में लोकतंत्र की लहर फैलाई थी।

उत्तरी अफ्रीका के ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति कैस सैयद ने एक बार फिर राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। ट्यूनीशिया के चुनाव के लिए स्वतंत्र उच्च प्राधिकरण (आईएसआईई) के प्रमुख ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैयद ने 90.7 प्रतिशत वोट हासिल किए।

पूर्व में कानून के प्रोफेसर रहे सैयद ने इस मौके पर कहा कि 2019 में जब वह पहली बार राष्ट्रपति बने थे तब उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं था। लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने और समानता को बढ़ावा देने के वादे पर वह चुनाव जीता था। उन्होंने कहा कि उन्हें तब युवाओं का बड़ी संख्या में समर्थन मिला था।

आगे उन्होंने नई जीत के बारे में बात की। रविवार को एग्जिट पोल्स में जीत की भविष्यवाणी के बाद उन्होंने कहा कि यह ट्यूनिशिया में यह क्रांति की निरंतरता है। उन्होंने कहा कि वह वह भ्रष्ट अभिजात वर्ग और देशद्रोहियों से लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि हम देश को भ्रष्टाचारियों, गद्दारों और साजिशकर्ताओं से मुक्त करेंगे और बनाएंगे।

2021 में सत्ता हथियाने की कोशिश
राष्ट्रपति को 2019 में लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था, लेकिन उन्होंने 2021 में व्यापक रूप से सत्ता हथियाने की कोशिश की थी। राष्ट्रपति शासन बनाने के लिए 2022 में संविधान को फिर से लिखा गया था, जिसकी संसद के पास बेहद सीमित शक्तियां हैं।

संसद की थी भंग
साल 2021 की जुलाई में ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने देश के प्रधानमंत्री को बर्ख़ास्त कर दिया था और संसद भंग कर दी थी। ये सब इसलिए हुआ था क्योंकि ट्यूनीशिया में लोग कोरोना महामारी से निबटने में सरकार की नाकामी से ग़ुस्सा थे और पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे थे। ये विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। ट्यूनीशिया के लगभग हर इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई थी।

गौरतलब है कि उत्तरी अफ़्रीका के देश ट्यूनीशिया को 2011 की अरब स्प्रिंग क्रांति का जन्मस्थान माना जाता है। इसने पूरे अरब राज्यों में लोकतंत्र की लहर फैलाई थी।

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव पर नजर रखेंगे यूरोपीय संघ के ऑब्जर्वर
पर्यवेक्षक समूह प्रमुख ने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव 2022 के राजनीतिक और आर्थिक संकट के बाद लोकतंत्र को एक नई गति देंगे। यह चुनाव श्रीलंका के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरा सम्मान करते हुए सुधारों और स्थायी सुधार के अपने रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। इस बीच एक उप मुख्य पर्यवेक्षक और नौ चुनाव विशेषज्ञों की मुख्य टीम पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है।

श्रीलंका में 21 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। श्रीलंका के की निगरानी के लिए श्रीलंका पहुंच गया है। यूरोपीय संघ और राष्ट्रमंडल देशों के चुनाव पर्यवेक्षकों का एक ग्रुप रविवार को राष्ट्रपति चुनाव की निगरानी के लिए श्रीलंका पहुंच गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

पर्यवेक्षकों का यह ग्रुप श्रीलंका के चुनाव आयोग के निमंत्रण पर यहां आया है। यूरोपीय संघ ने इससे पहले श्रीलंका में छह बार चुनाव निगरानी की है, जिसमें आखिरी बार 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में निगरानी की गई थी।

‘हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है निगरानी मिशन’
इस पर्यवेक्षक समूह के प्रमुख ने एक बयान में कहा, “इस साल श्रीलंका में चुनाव निगरानी मिशन की तैनाती देश में विश्वसनीय, पारदर्शी, समावेशी और शांतिपूर्ण चुनावों का समर्थन करने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।”

राष्ट्रपति चुनाव श्रीलंका के लोकतंत्र को नई गति देंगे
पर्यवेक्षक समूह प्रमुख ने आगे कहा, “आगामी राष्ट्रपति चुनाव 2022 के राजनीतिक और आर्थिक संकट के बाद लोकतंत्र को एक नई गति देंगे। यह चुनाव श्रीलंका के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरा सम्मान करते हुए सुधारों और स्थायी सुधार के अपने रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।”

कोलंबो पहुंची चुनाव विशेषज्ञों की मुख्य टीम
एक उप मुख्य पर्यवेक्षक और नौ चुनाव विशेषज्ञों की मुख्य टीम पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है। वहीं, 26 दीर्घकालिक पर्यवेक्षक मिशन में शामिल होंगे और चुनाव अभियान पर नज़र रखने के लिए पूरे देश में तैनात किए जाएंगे। इसके बाद, 32 और पर्यवेक्षक चुनावी हफ्ते में मिशन से जुड़ेंगे और पूरे देश में तैनात होंगे।

कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर घोषित की उम्मीदवारी
भारतीय मूल की अमेरिका की उपराष्ट्रपति अब राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है।

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप, जबकि डेमोक्रेट्स की तरफ से अब कमला हैरिस मैदान में हैं। दोनों प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक भारतवंशी हैरिस के नाम पर आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगी थी। मगर अब उन्होंने एलान कर दिया है कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है। उन्होंने बताया कि दावेदारी के लिए फॉर्म्स पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि आने वाले चुनाव में उन्हीं की टीम की जीत होगी।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जोर देकर कहा कि नवंबर में उनके लोगों की जीत होगी। उन्होंने आगे दोहराया कि वह हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

क्या बोलीं हैरिस?
भारतवंशी कमला हैरिस ने कहा, ‘आज मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए। मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। नवंबर में, हमारे लोगों द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जीत होगी।’

बीते रविवार को बाइडन हुए थे चुनावी दौड़ से बाहर
गौरतलब है, कुछ दिन पहले यानी बीते रविवार को जो बाइडन ने चुनावी दौड़ से बाहर होने का एलान कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या राष्ट्रपति ने रिपब्लिकन के दबाव में आकर यह फैसला लिया है। हालांकि, बाइडन ने कहा था कि वह इस कार्यालय का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अपने देश से अधिक प्यार करते हैं। इसलिए ऐसा फैसला लिया। वहीं, उन्होंने कमला हैरिस को अपना समर्थ दिया था। वहीं, 26 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी हैरिस का समर्थन किया है।

यह लोग कर रहे समर्थन
कमला हैरिस को राष्ट्रपति जो बाइडन समेत डेमोक्रेट पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का समर्थन है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से लेकर पूर्व हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेंटिव नेन्सी पेलोसी भी उनके समर्थन में हैं। बाइडन ने भी उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के बाद कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया था और कहा था कि उन्हें डेमोक्रेट का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे बाइडन
जो बाइडन ने अभी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया है।अपनी जगह उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस का नाम राष्ट्रपति दौड़ के लिए आगे बढ़ाया था। आज व्हाइट हाउस से वो राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, हाल ही में जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने का एलान किया था। अब चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद बाइडन पहली बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस एलान के बाद से वो सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए थे। आज वो संबोधन करने वाले हैं।

संबोधन के दौरान वो राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के अपने फैसले के बारे में बताएंगे और नवंबर के आम चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन करेंगे।

संबोधन को दौरान इन मुद्दों पर करेंगे बातचीत
बता दें कि आज शाम 8 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) वह राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। बाइडन ने मंगलवार को कहा, ‘कल शाम 8 बजे ईटी (गुरुवार की सुबह स्थानीय भारत के समय) में मैं ओवल ऑफिस से राष्ट्र को संबोधित करूंगा और बताऊंगा कि आगे क्या होगा, वे ये भी बताएंगे कि आगे अमेरिकी लोगों के लिए काम कैसे पूरा करना है। इसके अलावा वो तमाम मुद्दों पर बात करेंगे।

बाइडन के एक पोस्ट से तेज हुई सियासी हलचल
बाइडन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ सियासी हलचल तेज कर दी थी, जिसमें घोषणा की गई कि वह डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के नए उम्मीदवार के रूप में 59 साल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया।

81 साल बिडेन अपने डेलावेयर निवास पर लगभग एक हफ्ता बिताने के बाद मंगलवार दोपहर व्हाइट हाउस लौट आए, जहां उन्होंने लास वेगास में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण करने के बाद खुद को आसोलेट कर लिया था।

बाइडन को लेकर उड़ी थीं ऐसी अफवाह
बता दें कि पिछले कुछ समय से बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें आ रही थीं कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। इस वीडियो में नजर आकर बाइडन ने पूरी तरह से इन अफवहों पर विराम लगा दिया है। कहा जा रहा था कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से वह सार्वजनिक तौर पर किसी के सामने नहीं आ रहे थे |

मेक्सिको के राष्ट्रपति चुनाव में 200 साल बाद बदला इतिहास
पर्यावरण वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर क्लाउडिया शिनबाम को रविवार को मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में भारी बहुमत से चुना गया, जो लिंग आधारित हिंसा और महिलाओं के प्रति घृणा से भरे देश में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। लगभग 40% मतों की गिनती के साथ, मेक्सिको की चुनाव एजेंसी का अनुमान है कि शिनबाम 58% से 60% से अधिक मतों के साथ दौड़ जीतने की राह पर हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, ज़ोचिटल गाल्वेज़ को 26% से 28% मत मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य विपक्षी उम्मीदवार जॉर्ज अल्वारेज़ मेनेज़ को 9%-10% मत मिल सकते हैं।

समर्थकों को दिए गए अपने विजय भाषण में, शिनबाम ने कहा कि दोनों प्रतिद्वंद्वियों ने हार मान ली है और उन्हें उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है। उन्होंने भीड़ से कहा, “मैं मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनूँगी।” क्लाउडिया शिनबाम देश के 200 साल के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला होंगी। जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व महापौर शीनबाम ने रविवार रात कहा कि दो प्रतिस्पर्धियों ने उनकी जीत स्वीकार कर ली है।

शीनबाम ने कहा, “मैं अकेले यह नहीं कर पाई हूं। हम सबने मिलकर कर दिखाया है। इसमें हमारी मातृभूमि की वीरांगनाओं, माताओं और बेटियों का भरपूर साथ रहा। हमने दिखा दिया है कि मेक्सिको एक लोकतांत्रिक देश है, जहां शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं।” नेशनल इलेक्टोरल इंस्टिट्यूट के प्रमुख ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार शीनबाम को 58.3 प्रतिशत से 60.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। विपक्षी उम्मीदवार जोचिटल गाल्वेज को 26.6 से 28.6 प्रतिशत जबकि जॉर्ज अल्वारेज मेनेज को 9.9 फीसद से 10.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।