राशिद खान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 30 Aug 2025 08:56:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg राशिद खान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अफगानिस्तान के काम न आई राशिद खान की तूफानी पारी https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b0%e0%a4%be/629718 Sat, 30 Aug 2025 08:51:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=629718 ट्राई नेशन सीरीज (त्रिकोणीय सीरीज) के पहले टी20I मैच में पाकिस्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने यूएई के शारजहा में खेले गए मैच में अफगानिस्तान को 39 रन से मात दी। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी की। मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने …]]>

ट्राई नेशन सीरीज (त्रिकोणीय सीरीज) के पहले टी20I मैच में पाकिस्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने यूएई के शारजहा में खेले गए मैच में अफगानिस्तान को 39 रन से मात दी। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी की।

मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 143 रन बनाकर सिमट गई।

कप्तान जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही, जिसकी उम्मीद कप्तान ने की थी। टीम ने 83 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, कप्तान सलमान आगा ने एक छोर संभाले रखा और छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया।

टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 21, सैम आयूब ने 14, फखर जमान ने 20, हसन नवाज ने 9, मोहम्मद नवाज ने 21 रन, मोहम्मद हारिस ने 15 और फहीम अशरफ ने 14 रन का योगदान दिया। कप्तान आगा ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने दो विकेट लिए।

पांच रन के अंदर गिरे 5 विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई। इब्राहिम जादरान 9 रन बनाकर पवेलियन क्या लौटे विकटों की झड़ी सी लग गई। 97 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते अफगानिस्तान ने 7 विकेट गंवा दिए। पांच रन के अंदर टीम ने पांच विकेट गंवाए।

राशिद खान ने खेली तूफानी

हालांकि, विकेटों की पतझड़ के बीच कप्तान राशिद खान ने 16 गेंद पर 39 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान राशिद खान ने पांच गगनचुंबी सिक्स जड़े, जिसमें से हारिस रऊफ के एक ओवर में तीन सिक्स शामिल रहे। राशिद जब क्रीज पर थे तो अफगानिस्तान जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन, उनके आउट होते ही उम्मीद टूट गई।

रऊफ ने लिए चार विकेट

पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अफगानिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। राशिद ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 38 रन का योगदान दिया।

]]>
राशिद खान को लगी गंभीर चोट, प्रमुख टूर्नामेंट से हुए बाहर https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%9f/575292 Tue, 13 Aug 2024 06:33:38 +0000 https://livehalchal.com/?p=575292 अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के स्‍टार लेग स्पिनर राशिद खान हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण द हंड्रेड 2024 से बाहर हो गए हैं। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलते हुए राशिद खान को सदर्न ब्रेव के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। ट्रेंट रॉकेट्स के एक और खिलाड़ी चोटिल हुए लेकिन वह टूर्नामेंट …]]>

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम के स्‍टार लेग स्पिनर राशिद खान हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण द हंड्रेड 2024 से बाहर हो गए हैं। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलते हुए राशिद खान को सदर्न ब्रेव के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। ट्रेंट रॉकेट्स के एक और खिलाड़ी चोटिल हुए लेकिन वह टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। राशिद खान की चोट ने अफगानिस्‍तान की चिंता भी बढ़ाई।

अफगानिस्‍तान के स्‍टार ऑलराउंडर राशिद खान हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण शेष द हंड्रेड से बाहर हो गए हैं। खान के बाहर होने से ट्रेंट रॉकेट्स को तगड़ा झटका लगा है। 25 साल के राशिद खान को शनिवार को सदर्न ब्रेव के खिलाफ आखिरी ओवर में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी।

अफगानिस्‍तान की टीम भी राशिद खान की चोट को लेकर चिंतित हो गई है। अफगानिस्‍तान को अगले महीने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्‍ट मैच खेलना है और राशिद खान उनके प्रमुख खिलाड़‍ियों में से एक हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि राशिद खान समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं।

राशिद खान की जगह किसे मिला मौका
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक राशिद खान के विकल्‍प के रूप में ऑस्‍ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन को शामिल किया गया है। पता हो कि ट्रेंट रॉकेट्स के पास द हंड्रेड में नॉकआउट में जगह बनाने का मौका है क्‍योंकि वह वो प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें स्‍थान पर है। रॉकेट्स ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें तीन जीते और इतने ही गंवाएं।

एक और खिलाड़ी चोटिल
ट्रेंट रॉकेट्स को एक और तगड़ा झटका लगा है। राशिद खान के अलावा पाकिस्‍तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम भी चोटिल हो गए हैं। हालांकि, पाकिस्‍तानी ऑलराउंडर टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। वह टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

राशिद का प्रदर्शन
याद दिला दें कि ट्रेंट रॉकेट्स के पिछले मैच में राशिद खान की गेंद पर किरोन पोलार्ड ने लगातार पांच छक्‍के जड़े थे। ट्रेंट रॉकेट्स को एक गेंद शेष रहते दो विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। हालांकि, राशिद खान का द हंड्रेड में प्रदर्शन अच्‍छा रहा है। लेग स्पिनर ने पांच मैचों में 16 की औसत से 9 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा राशिद ने 44 रन बनाए हैं।

]]>
IPL में छाये ‘अफगानी’ खिलाड़ी, पहली बार दिखा दोनों का जलवा https://livehalchal.com/ipl-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa/48433 Tue, 18 Apr 2017 10:36:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48433 आईपीएल का दसवां सीजन अपने चरम पर है, लीग में देसी-विदेशी खिलाड़ी अपने खेल से सभी का दिल जीत रहे हैं. आईपीएल में पहली बार अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया. राशिद खान तो पहले ही छाये हुए थे और अब मोहम्मद नबी ने भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है.

नीतीश राणा की फिफ्टी के बाद पोलार्ड का तूफान, मुंबई ने गुजरात को 6 विकेट से हरायाIPL में छाये 'अफगानी' खिलाड़ी, पहली बार दिखा दोनों का जलवा

तोड़ी पंजाब की रीढ़
अफगानिस्तान के इन खिलाड़ियों ने सोमवार को खेले गये मुकाबले में पंजाब टीम को काफी परेशान किया. दोनों खिलाड़ियों ने कुल 3 विकेट लिये. जिसमें दो विकेट राशिद खान ने तो वहीं एक विकेट मोहम्मद नबी ने झटका. नबी अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे थे.

दोनों ने उड़ा दी गिल्लियां

राशिद खान और मोहम्मद नबी ने सोमवार के मैच में तीनों विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड कर लिये. राशिद ने डेविड मिलर और ऋद्धिमान साहा को बोल्ड किया तो वहीं मोहम्मद नबी ने इयॉन मोर्गन की गिल्लियां बिखेरी.

स्टीव स्मिथ की टीम ने विराट कोहली की टीम को 27 रन से हराया, स्टोक्स और शार्दुल छाए

पर्पल कैप की रेस में हैं राशिद
राशिद खान पर्पल कैप की रेस में लगातार बने हुए हैं. वह अभी तक 5 मैच में 9 विकेट चटका चुके हैं. उन्हें पर्पल कैप हासिल भी हुई थी, लेकिन क्योंकि अभी शुरुआती खेल है इसलिये अभी लगातार रेस चल रही है.

दोनों हैं हैदराबाद का हिस्सा
आपको बता दें कि दोनों अफगानी खिलाड़ी हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं. राशिद खान को हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था तो वहीं मोहम्मद नबी 30 लाख रुपये में बिके थे.

]]>