रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता शहबाज खान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 18 Oct 2020 11:28:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता शहबाज खान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अयोध्या रामलीला : रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता शहबाज खान ने अपने अभिनय और संवाद अदायगी से अपनी भूमिका में जान फूंक दी https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/383702 Sun, 18 Oct 2020 11:28:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=383702 अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला परिसर में नौ दिवसीय रामलीला का आगाज हो गया है। पहले दिन फिल्मी सितारों ने शिव-पार्वती समेत कई अन्य प्रसंगों का मंचन किया। अहंकारी रावण मां सीता को रिझाने के लिए अशोक वाटिका में पहुंचा लेकिन खुद को कामयाब होता न देख उन पर हमला करने के लिए …]]>

अयोध्या के सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला परिसर में नौ दिवसीय रामलीला का आगाज हो गया है। पहले दिन फिल्मी सितारों ने शिव-पार्वती समेत कई अन्य प्रसंगों का मंचन किया।

अहंकारी रावण मां सीता को रिझाने के लिए अशोक वाटिका में पहुंचा लेकिन खुद को कामयाब होता न देख उन पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा। रावण ने सीता के सामने अपने बल और वीरता का परिचय दिया लेकिन सीता के मुंह से भगवान श्रीराम की वीरता का वर्णन सुनकर अपमानित हो गया और फिर सीता को धमकी देने लगा।

मां सीता पर उसकी बातों का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने रावण से कहा कि अगर तू मुक्ति चाहता है तो श्रीराम के चरण पकड़ ले… तेरे सारे पाप धुल जाएंगे। इतना सुनते ही रावण तिलमिला गया और मां सीता पर हमला करने के लिए आगे बढ़ गया।

रामलीला में रावण का किरदार अभिनेता शहबाज खान निभा रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय और संवाद अदायगी से अपनी भूमिका में जान फूंक दी।

रामलीला के पहले दिन फिल्मी सितारों ने शिव-पार्वती समेत कई अन्य प्रसंगों का मंचन किया। कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और माता पार्वती एक दूसरे से वार्ता कर रहे होते हैं। कैलाश पर्वत की तरह सजा मंच भव्यता का पर्याय लग रहा था। पार्वती जी शिवजी से कहती हैं आपकी महिमा तीनों लोको में प्रसिद्ध है। यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं और मुझे सच्ची दासी मानते हैं तो हे प्रभु! श्री रघुनाथ जी की नाना प्रकार की कथा कहकर मेरा अज्ञान दूर कीजिए।

एक अन्य दृश्य में नारद प्रकट होते हैं। नारद की भूमिका में बॉलीवुड के प्रख्यात हास्य कलाकार असरानी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते हैं। नारद मनोहारी पर्वतीय क्षेत्र में आनंदित होते हैं और कुछ ही देर में उनकी समाधि लग जाती है।

 

]]>