रायबरेली – Live Halchal

उत्तर प्रदेश : लखनऊ-रायबरेली में बीती रात से भारी बारिश, स्कूलों में हुई छुट्टी
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश में एक बार फिर तेजी नजर आने वाली है। आज के लिए माैसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी और 56 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान व उससे लगे पंजाब के ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के असर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसकी है। यही वजह है कि प्रदेश में 31 अगस्त से 2 सितंबर के दाैरान कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। रविवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि में अच्छी बारिश हुई।

अवध में भारी बारिश, रायबरेली में स्कूल बंद
अवध के जिलों में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए रायबरेली जिले में अवकाश की घोषणा हो गई है।

पीलीभीत में स्कूल हुए बंद
यूपी के पीलीभीत जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मानसूनी सीजन में पूर्व दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आठ घंटे की लगातार बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात बना दिए। शहर के मुख्य सभी मार्गों पर चार-चार फुट तक पानी भरा होने से बाजार बंद रहे। कई मोहल्लों में घरों तक पानी घुस आया है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में बरसात थमने के बाद भी देर शाम तक शहर से पानी नहीं निकला। बारिश के कारण सोमवार को आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं वआसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गाैतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में

आज रायबरेली दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज यानी मंगलवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली दौरे पर आयेंगे। राहुल गांधी सुबह 10ः00 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह यहां पर शाम 5ः30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वह अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से बातचीत करेंगे और उनका दुखड़ा सुनेंगे। साथ ही राहुल गांधी जिले के विकास कार्य की हकीकत भी जानेंगे। उनके दौरे को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने की थी बड़ी जीत हासिल
बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से तीन लाख 90 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया था।

अब मंगलवार को उनके आने का कार्यक्रम तय हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। उनके आगमन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी काफी उत्साहित है। उन्होंने पहले से ही इस कार्यक्रम की तैयारियां कर ली है।

सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम
जानकारी के मुताबिक, सुबह 9.30 बजे राहुल गांधी फुरसतंगज एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। गेस्ट हाउस में राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे, ताकि सांसद चुनने के बाद जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाए। आम जनता से भी गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे।

साथ ही राहुल किसी भी क्षेत्र का भ्रमण भी कर सकते हैं। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, माहौल बिगाड़ने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

रायबरेली: जीत के बाद 11 जून को आएगा पूरा गांधी परिवार
दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया के बाद चौथी पीढ़ी के राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत के जरिए अब गांधी परिवार रायबरेली व अमेठी से भावनात्मक रिश्ता और मजबूत करेगा।इसके लिए सोनिया, राहुल, प्रियंका और अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरीलाल शर्मा 11 जून को यहां आ रहे हैं। गांधी परिवार दोनों जिलों के लोगों को एक स्थान पर एकत्र कर जीत के प्रति आभार जताकर अपनापन दिखाएगा।

वैसे तो 1952 से लेकर 2024 तक रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का कोई न कोई सदस्य लड़ता और जीतता रहा है। 2019 में राहुल गांधी की अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से हार के बाद परिवार का दोनों जिलों में आना-जाना कम हो गया। न तो सोनिया आईं और न ही राहुल ज्यादा आए। मां-बेटे का संसदीय क्षेत्रों में न आना राहुल की हार से जोड़कर देखा गया। यही कारण है कि इस लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दौर तक नहीं तय हो पा रहा था कि इन जिलों से गांधी परिवार का कोई सदस्य लड़ेगा या नहीं। ऐन वक्त पर राहुल गांधी को रायबरेली और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा को अमेठी से उतारा गया।

दोनों सीटों पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से एक बार फिर गांधी परिवार का लगाव स्थानीय जनता के प्रति बढ़ा है। यही वजह है कि गांधी परिवार दोनों जिलों से ऐतिहासिक जीत के लिए जनता के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए 11 जून को आ रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि अगली बार देशभर में कांग्रेस की बयार बहेगी। खास बात यह है कि सोनिया गांधी 2019 में लगातार पांचवीं बार विजयी हुईं लेकिन, जीत का प्रमाणपत्र तक लेने नहीं आईं।

जाहिर है कि कहीं न कहीं बेटे की हार की टीस उनके मन में रही होगी। अब जब 2024 में दोनों जिलों से रिकॉर्ड जीत मिली और गठबंधन को सफलता मिली तो गांधी परिवार गदगद है। शायद यही वजह है कि रायबरेली और अमेठी की जनता के प्रति गांधी परिवार का भावनाओं का ज्वार उबाल मार रहा है। राहुल गांधी भी परिवार के साथ जीत के एक सप्ताह के अंदर ही आ रहे हैं।

शुरू हुईं 11 जून की तैयारियां
रायबरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी और राहुल गांधी के चुनाव अभिकर्ता रहे विजय शंकर अग्निहोत्री बृहस्पतिवार को ही गांधी परिवार से मिलने दिल्ली गए थे, जहां उनकी शनिवार को सोनिया, राहुल, प्रियंका और केएल शर्मा से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि 11 जून को गांधी परिवार यहां आएगा। रायबरेली और अमेठी की सीमा पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यहीं से दोनों जिलों की जनता का आभार जताया जाएगा। स्थान का चयन किया जा रहा है।

यूपी: पहले दो घंटे में रायबरेली में 13.5 फीसदी मतदान
यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही बूथ पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। पहले दो घंटे में फैजाबाद सीट पर  14.38 % मतदान हुआ।

यूपी की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल हैं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुबह से ही वोटिंग की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में वोटरों ने उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक के आंकड़े दे दिए हैं।  सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर कुल 12.89% मतदान हुआ है।

रायबरेली में पहले दो घंटे में 13.5 फीसद वोट पड़ा। फैजाबाद में 14.38 % मतदान हुआ। लखनऊ में वोटिंग का प्रतिशत 10.39 तो मोहनलालगंज में 13.85 रहा। बाराबंकी में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।  गोंडा में सुबह नौ बजे तक 13 फीसद पड़े वोट। अमेठी में 13.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।  लखनऊ में बसपा सुप्रीमों मायावती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सतीश मिश्रा ने वोट दिया।  अमेठी में स्मृति ईरानी वोट देने पहुंची। गोंडा की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने बाराबंकी में वोट दिया। कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह वोट देने पहुंचे।

रोड नहीं तो वोट नहीं

रायबरेली में रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ अमावा ब्लाक के मतदान केंद्र मैनूपुर में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है।

अमेठी में मतदान के बाद स्मृति ईरानी का बयान

मैं सभी से अपील करती हूं कि आप मतदान केंद्र पर जाकर इस उत्सव में सहभागी बने भारत और भारत के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है हम सब इसके सहभागी बने मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि  विकसित भारत के संकल्प के साथ एवं गरीब कल्याण महिला शक्ति को समर्पित गरीब एक नेता और एक राष्ट्रभक्त को मैंने अपना मतदान दिया अभिलाषी हू की जनता भी अपना आशीर्वाद देगी।

अमेठी और रायबरेली में आज प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी तथा दोनों सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोमवार यानी आज से (6 मई) उत्तर प्रदेश के इन संसदीय क्षेत्रों में डेरा डालेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कई दिनों से जारी असमंजस को खत्म करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वहीं, गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने पहले ही प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है और सोमवार से चुनाव खत्म होने तक वह रायबरेली तथा अमेठी में डेरा डाले रहेंगी।

अमेठी और रायबरेली में आज प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी और शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार करेंगी। राहुल गांधी के पूरे भारत में प्रचार करने के साथ, प्रियंका गांधी ने परिवार के दोनों गढ़ में प्रचार अभियान की कमान संभालने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली से बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने और अमेठी में फिर से पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया है। अमेठी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) अमेठी और रायबरेली में प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगी। वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने तक वहीं रहेंगी। सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं, बैठकें करने के साथ घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र रायबरेली होगा, जहां वह एक अतिथि गृह में ठहरेंगी। बूथ प्रबंधन से लेकर संपर्क तक, सबकुछ वही संभालेंगी।

सूत्रों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और दशकों से गांधी परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों तक पहुंचने की कवायद शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में डिजिटल और सोशल मीडिया प्रचार अभियान की भी निगरानी करेंगी। सूत्रों ने कहा कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने के लिए संगठन के विभिन्न स्तरों पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे शीर्ष नेताओं के प्रचार अभियानों की योजना और कार्यक्रम का भी ध्यान रखेंगी। सूत्रों ने कहा कि वह लगभग 250-300 गांवों को कवर करेंगी और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को बराबर समय देंगी। फिरोज गांधी ने रायबरेली में जो मजबूत नींव रखी, उसे बाद में उनकी पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने और मजबूत किया।

इंदिरा गांधी ने 1967, 1971 और 1980 में इस सीट से जीत दर्ज की
बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी ने 1967, 1971 और 1980 में इस सीट से जीत दर्ज की। उनके बाद गांधी परिवार के दोस्तों और सदस्यों ने इस सीट पर पार्टी का परचम लहराया। ईरानी ने 2019 में अमेठी में राहुल गांधी को 55,000 से अधिक वोट से हराया था, जबकि रायबरेली में सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1,67,000 से अधिक वोट से हराया था। रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला सिंह से होगा, जिन्हें भाजपा ने फिर से मैदान में उतारा है। अमेठी में मौजूदा सांसद ईरानी को टक्कर देने के लिए 25 साल बाद गैर-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में है। शर्मा गांधी परिवार की ओर से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं। सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा।

रायबरेली: प्रियंका के न लड़ने पर इस ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है कांग्रेस
रायबरेली सीट पर अभी भी कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। यह असमंजस बना हुआ है कि गांधी परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा या किसी और पर दांव लगाया जाएगा।

रायबरेली से प्रियंकागांधी के मैदान में उतरने की संभावना लगभग खत्म होती नजर आ रही है। क्योंकि वह एक से तीन तक मध्य प्रदेश, गुजरात और फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अभी तक रायबरेली का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। हालांकि उनके चुनाव लड़ने पर फैसला हुआ तो बह दौरा बीच में छोड़कर रायबरेली पहुंच सकती हैं, लेकिन सूत्र इससे इंकार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका तैयार नहीं हुई तो कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस का एक धड़ा यहां से दलित उम्मीदवार उतरने पर जोर दे रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कुछ दलित नाम भी भेजे गए हैं। रायबरेली से दलित उम्मीदवार होने के भविष्य के फायदे भी बताए गए हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक सस्पेंस खत्म हो जाएगा। अभी दोनों सीट पर उम्मीदवार के नाम की अधिकृत सूचना नहीं मिली है। जो भी उम्मीदवार होगा, पार्टीका हर कार्यकर्ता उसके साथ रहेगा।

अमेठी को लेकर भी दुविधा
अमेठी की स्थानीय कमेटी की ओर से राहुल गांधी के नामांकन को लेकर हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। स्थानीय नेताओं को भरोसा है कि नामांकन के अंतिम दिन वह पहुंच सकते हैं। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा भी अमेठी पहुँच गए ।उनके साथ पूरी टीम मौजूद रही। बैठकों का दौर शुरू हुआ। बूथ स्तर तक बात हुई। सूत्रोंका कहना है कि शर्मा के समर्थकों ने उनके चुनाव लड़ने की बात कही, लेकिन शर्मा ने खुद अपने मुंह से चुनाव लडने की बात नहीं की। इतना जरूर रहा कि उन्होंने हर कार्यकर्ता को चुनाव के लिए हर स्तर पर तैयार रहने का आवाहन किया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी के मैदान में न उतरने की स्थिति में किशोरी लाल शर्मा उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता भी अचानक कांग्रेस में जाकर अमेठी से उम्मीदवार हो सकते हैं। क्योंकि उनकी टीम भी अपने स्तर पर लोकसभा क्षेत्र में तैयारी कर रही है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं को राहुल के ही लड़ने का भरोसा
अमेठी की स्थानीय कमेटी ने राहुल गांधी के नामांकन को लेकर हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। स्थानीय नेताओं को भरोसा है कि नामांकन के अंतिम दिन वह पहुंच सकते हैं। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा भी अमेठी पहुंच गए। उनके साथ पूरी टीम मौजूद रही। बैठकों का दौर शुरू हुआ। बूथ स्तर तक बात हुई। सूत्रों का कहना है कि शर्मा के समर्थकों ने उनके चुनाव लड़ने की बात कही लेकिन शर्मा ने खुद चुनाव लड़ने की बात नहीं की। इतना जरूर रहा कि उन्होंने हर कार्यकर्ता को चुनाव के लिए हर स्तर पर तैयार रहने का आह्वान किया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राहुल के मैदान में न उतरने की स्थिति में किशोरी लाल शर्मा उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति करने वाले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता भी अचानक कांग्रेस में जाकर अमेठी से उम्मीदवार हो सकते हैं। क्योंकि उनकी टीम भी अपने स्तर पर लोकसभा क्षेत्र में तैयारी कर रही है।

रायबरेली: इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर की दुकान में आग
रायबरेली के सलोन नगर के न्यू प्रीत इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में रविवार की रात भीषण आग ने जमकर तबाही मचाई। आग ने 10 मिनट के भीतर भयानक रूप ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घर के सदस्यों ने पीछे के रास्ते से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया।

सलोन कस्बे के मुख्य मार्ग पर आतम देव सिंह पुत्र गुरुबचन सिंह का मकान है। उसी घर के दूसरे हिस्से में दलजीत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी मकान में ही गुरु कृपा इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर और न्यू प्रीत इलेक्ट्रॉनिक की अलग-अलग दुकान हैं।

रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक तेज विस्फोट के साथ आग ने दुकान समेत मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी के घर के बगल स्थित मनजीत सरदार और विजय सिंह के मकान में आग की लपटें फैल गईं। इसके बाद सभी लोग घर के बाहर निकल कर भागे जबकि आतम देव सिंह के घर के दूसरे हिस्से में मौजूद दलजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पीछे के रास्ते से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई ।

घटना की सूचना पर सलोन कोतवाल श्यामकुमार पाल और फायर टीम प्रभारी दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच नगर के तमाम लोग टैंकर के पानी को लेकर आग बुझाते नजर आए।

फायर टीम प्रभारी गोपी चंद मिश्रा ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाई की दुकान में 40 से 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार आतम देव सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर जलकर खाक हो गए हैं।

रायबरेली जिले में हुई मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल लाया गया है।

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के ठोकरी गांव के पास स्थित खबर मलन कब्रिस्तान के पास रविवार भोर में कई 4:00 बजे बाइक सवार दो बदमाशों से कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बाइक से भाग रहे बदमाश शुभम रावत पुत्र रामनरेश और अंकुर द्विवेदी पुत्र सुभाष चंद्र द्विवेदी निवासी इंदिरा नगर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बाइक से भाग रहे बदमाश शुभम रावत के पैर में गोली लग गई। इससे बाइक सवार बदमाश गिर पड़े पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया और घायल बदमाश शुभम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

वही हिरासत में लिए गए अंकुर द्विवेदी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अंकुर द्विवेदी ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल के लॉक खोलने में माहिर है। उसने अब तक कई चोरी के मोबाइल चुराए हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी के मोबाइल के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में कई अपराधिक मामले भी दर्ज है।

रायबरेली में पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी दो सगे भाईयों की संपति की कुर्क
यूपी में योगी सरकार का माफियाओं पर शिकंजा कसता जा रहा है। रायबरेली जिले के गैंगस्टर के आरोपी दो सगे भाईयों की करीब दो करोड़ से अधिक की संपति की कुर्क कर ली गई है।

रायबरेली जिले में पुलिस ने इस बार गैंगस्टर के आरोपी दो सगे भाईयों की करीब दो करोड़ से अधिक की संपति की कुर्क कर ली है।  डलमऊ कोतवाल पंकज तिवारी ने तहसील क्षेत्र के अपराधियों का डाटा खंगाला तो गदागंज थाने के खोदायपुर गांव के रहने वाले गैंगस्टर के आरोपी सुशील कुमार व वीरेन्द्र कुमार पुत्रगण देवतादीन के द्वारा अपराधिक घटनाओं से अर्जित की गई करोड़ों रुपए की संपति की कुर्क किए जाने की रिपोर्ट एसपी आलोक प्रियदर्शी के द्वारा जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को सौंपी। डीएम माला श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लिया और डलमऊ तहसील के एसडीएम के साथ पुलिस को निर्देश दिया कि गैंगस्टर के आरोपियों द्वारा अर्जित की गई करोड़ों रुपए की संपति को कुर्क किए जाए।

डीएम के आदेश पर एसडीएम व कोतवाल पंकज तिवारी के साथ गदागंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने गांव पहुंचकर पहले मुनादी कराई, फिर गैंगस्टर के द्वारा बनाए गए तीन मंजिला मकान और स्कार्पियों गाड़ी संख्या यूपी 32 केडब्लू/ 100 को जब्त कर लिया। कोतवाल ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी सुशील और वीरेन्द्र की करीब दो करोड़ से अधिक की संपति कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के तीन मंजिला मकान को सील कर दिया गया और घर के बाहर नोटिस भी चस्पा करा दी गई है। इसी के साथ घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

आडवाणी, उमा समेत 14 पर चलेगा बाबरी विध्वंस साजिश का केस, पीएम ने बुलाई बैठक
नई दिल्ली: बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते 16 साल बाद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कैबिनेट मंत्री उमा भारती समेत 14 लोगों के खिलाफ फिर केस चलेगा। बुधवार को आए इस फैसले के बाद पीएम मोदी ने पार्टी की बैठक बुलाई। 2 घंटे तक चली इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली,गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू के अलावा अन्य कई मंत्री शामिल हुए।

बड़ी खबर: लंदन में बैठे आतंकियों ने रची पीएम मोदी- सीएम योगी की हत्या की साजिश

हालांकि बैठक में क्या तय हुआ है यह फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी ने अपने नेताओं को समर्थन दिया है। फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पद से इस्तीफे की मांग ठुकरा दी है। बता दें कि सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इन नेताओं को आरोपमुक्त करने का इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद कर दिया। कोर्ट ने नेताओं के खिलाफ रायबरेली की अदालत में चल रहा मुकदमा लखनऊ की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। सत्र अदालत को मुकदमे की रोजाना सुनवाई कर दो साल में फैसला सुनाने को कहा गया है।

यह फैसला न्यायमूर्ति पीसी घोष और आरएफ नरीमन की पीठ ने सीबीआई की याचिका पर सुनाया है। जांच एजेंसी ने ढांचा ढहने के मामले में तकनीकी आधार पर आरोपमुक्त हुए नेताओं पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने की मांग की थी।

सीबीआई ने हाई कोर्ट के 20 मई, 2010 के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 21 नेताओं को आरोपमुक्त कर दिया गया था। इनमें से आडवाणी और जोशी सहित आठ नेताओं पर रायबरेली की अदालत में मुकदमा चल रहा है। लेकिन, उसमें साजिश के आरोप नहीं हैं। आठ में से दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

बाकी के 13 लोग पूरी तरह छूट गए थे। इन 13 में चार की मृत्यु हो चुकी है। बचे लोगों में कल्याण सिंह प्रमुख हैं, जो ढांचा ढहने के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और इस समय राजस्थान के राज्यपाल हैं। लखनऊ की विशेष अदालत में एफआईआर नंबर 197-1992 (कारसेवकों का मुकदमा) चल रहा है जिसमें आपराधिक साजिश के आरोप हैं।

बाबरी विध्वंस केस: पढ़िए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें

फैसले की खास बातें

-नेताओं और कारसेवकों के खिलाफ लंबित मामलों की लखनऊ में संयुक्त सुनवाई होगी।

-लखनऊ का सेशन कोर्ट आडवाणी, जोशी और अन्य पर आपराधिक साजिश के अतिरिक्त आरोप तय करेगा।

-सत्र अदालत को कार्यवाही बुधवार से चार सप्ताह के भीतर शुरू करने को कहा गया है।

-नए सिरे से ट्रायल नहीं होगा। यानी मुकदमे की सुनवाई जिस स्तर पर चल रही है, उसी से आगे चलेगी।

-मुकदमे का ट्रायल पूरा होने तक इस मामले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला नहीं किया जाएगा।

-कोर्ट सुनवाई में तब तक कोई स्थगन नहीं देगा, जब तक जज को यह न लगे कि सुनवाई करना असंभव हो गया है।

-सीबीआइ सुनिश्चित करेगी कि सुनवाई के दौरान गवाह जरूर पेश रहे, ताकि सुनवाई इस कारण न टले।

-सत्र अदालत को मुकदमे की रोजाना सुनवाई कर दो साल में फैसला सुनाने को कहा गया है।

कल्याण सिंह पर अभी नहीं चलेगा मुकदमा

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि संविधान में राज्यपाल को मुकदमे से मिली छूट का लाभ कल्याण सिंह को भी मिलेगा। जब तक वे राज्यपाल के पद पर हैं, उन पर न तो आरोप तय होंगे और न ही मुकदमा चलेगा। कल्याण सिंह इस समय राजस्थान के राज्यपाल हैं। लेकिन, कोर्ट ने यह भी कहा है कि उनके पद से हटने के बाद उन पर आरोप निर्धारित होंगे और मुकदमा चलेगा।

25 वर्षों से हम आडवाणी और जोशी के मौलिक अधिकारों की दुहाई की बात सुन रहे हैं। आसमान गिरे तो गिरे, न्याय होना चाहिए। 25 साल पहले हुए अपराध ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को हिलाकर रख दिया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट को जो फैसला बहुत पहले करना चाहिए था वह अब हो रहा है। -सुप्रीम कोर्ट

1 मई से पूरे देश में लालबत्ती खत्म, नीली बत्ती भी कुछ गाड़ियों में…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया देने से पहले भाजपा उसका गहराई से अध्ययन करेगी। पार्टी आडवाणी, जोशी और उमा भारती का बहुत सम्मान करती है। -रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री

सुप्रीम कोर्ट ने बोला है। न्याय होना चाहिए, दोषी दंडित हों। प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करें कि उनके मंत्री “उच्च नैतिकता” बनाए रखें। कानून सबके लिए बराबर है। -रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता

सीबीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कंट्रोल” में है। उन्होंने इसका इस्तेमाल कर आडवाणी को राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर कर दिया है। यह सोची-समझी राजनीति है। -लालू प्रसाद, राजद अध्यक्ष