राम – Live Halchal

राम की भक्ति में डूबा चंडीगढ़, दिन में होली… रात में दिवाली जैसा नजारा
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सिटी ब्यूटीफुल में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। प्राण प्रतिष्ठा होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं ने आरती शुरू कर दी। इस दौरान घंटे और घड़ियाल बजने लगे। मंदिरों में आयोध्या का लाइव प्रसाण भी देखा गया। सभी इंतजार में थे, जैसे ही भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई, लोगों ने आरती शुरू कर दी।

एलईडी स्क्रीन पर भगवान का पहला दर्शन किया। आरती करते कई श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। इस पल को देखकर लोग भावुक हो रहे थे। लोगों में उत्सव का माहौल रहा। शहर के सभी मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। शहर की छोटी बड़ी सभी संस्थाओं ने भव्य आयोजन किया। जगह जगह लंगर का आयोजन हुआ। लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए रहे। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। शाम होते ही शहर के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर दीये जलाए।

हिंदू पर्व महासभा के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि सभी मंदिरों में सुबह नौ बजे हवन किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन हुआ। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को दीये प्रदान किए गए, ताकि वे शाम को अपने घर के बाहर रोशनी कर सकें। सभी मंदिरों में खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

सेक्टर 29 के शिरडी साई मंदिर को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया। हवन के उपरांत भंडारा का आयोजन हुआ। शाम में दीए जलाए गए और आतिशबाजी की गई। सेक्टर 45 के गोशाला में श्रद्धालुओं ने दीपमाला की और दीये जलाए। सेक्टर 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर में अयोध्या से सीधा प्रसारण को श्रद्धालुओं ने देखा।

सुंदरकांड का पाठ के अलावा आरती और भंडारा का आयोजन हुआ। सेक्टर 24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में सायं 501 दीपकों से दीपमाला की गई। दीपमाला के बाद श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके उपरांत कारसेवकों का सम्मान हुआ। सेक्टर 38 के श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा के उपरांत शाम में सोनाक्षी महंत की अगुवाई में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।

50 क्विंटल फूलों से सजा साईं मंदिर

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे शहर में उत्साह रहा। सेक्टर-29 के शिरडी साईं मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। साईं मंदिर को सजाने में 12 से अधिक प्रकार के 50 क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इनमें गेंदा, गुलदाउदी, आर्केड, रजनीगंधा, गुलाब, लिली, जिप्सी, कारनेशन, डेजी, ग्लेडियस, जर्बरा सहित अन्य प्रकार के फूल शामिल हैं। फूल न मुर्झाएं इसके लिए पानी और रसायन का छिड़काव किया जाता रहा।

मंदिर को 52 लोगों ने मिलकर पांच दिनों में भव्य, दिव्य और आकर्षक तरीके से सजाया। विभिन्न प्रकार के फूलों की 20 फुट से लेकर 60 फुट की लड़ी तैयार की गई। मंदिर में ओम साईं राम और जय श्री राम की रंगोली बनाकर 11,000 दीयों की जगमग रोशनी से सजाया गया। श्री साईं धाम को संचालित करने वाली संस्था शिरडी सई समाज के पदाधिकारी असित मनचंदा ने बताया कि दोपहर में हवन पूजन किया गया।

शाम को ज्योति प्रचलित की गई और जोरदार आतिशबाजी हुई। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के लिए मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। प्राण प्रतिष्ठा होते ही जय श्रीराम का जयघोष हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सुबह 4:25 बजे ही खुल गया मंदिर

मंदिर के प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर सुबह 4:25 बजे खोला गया। सुबह 5:30 बजे कांकड़ आरती के बाद बाबा को मंगल स्नान भक्तों ने करवाया। पूरा दिन भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए। इसमें छोले, पुरी, जलेबी, चावल, दाल सहित अन्य प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए। लंगर सुबह से रात तक चलता रहा। लंगर बनाने के लिए 30 लोगों की टीम लगी रही। लंगर बफे सिस्टम के अनुसार चला।

ग्रेन मार्केट में राम नाम का जय घोष

सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में सोमवार को अनाज की जगह राम नाम की लूट मची थी। मार्केट में मौजूद हर कोई राम के नाम का जय घोष कर रहा था। पूरा मार्केट राममय में हो गया था। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्रेन मार्केट श्री राम मंदिर उत्सव समिति की ओर से सुबह से देर शाम तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें काफी संख्या में राम भक्तों ने हाजिरी लगाई। वही इस अवसर पर लगाए गए लंगर में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद छका।

मंडी स्थित सत्संग भवन से सुबह भव्य रथ यात्रा निकाल गई। जहां सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दिव्या ज्योति संस्थान से साध्वी रूपेश्वरी भारती श्रीराम का गुणगान किया। उसके बाद वृंदावन के संत कथा व्यास भगवान भैया जी ने श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। शाम 4 से 6 बजे तक कन्हैया मित्तल संघ प्रधान श्रीबाला संघ चंडीगढ़ के संगठन द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।

बाजारों में रौनक.. श्रद्धालुओं ने लाइव किए रामलला के दर्शन

उधर, शहर के बाजारों में एक अलग ही रौनक नजर आई। एक ओर जहां दुकानदार और खरीदारों ने बाजार में ही बड़ी एलईडी स्क्रीन पर श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा, वहीं हवन पूजन में शामिल हुए और लंगर भी छका। प्राण प्रतिष्ठा की खुशी का इजहार बाजारों में आतिशबाजी कर भी हुए। जबकि शहर के युवाओं ने रक्तदान करके इस अवसर को यादगार बनाया।

प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ जयघोष

शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए अलग-अलग बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जहां ग्राहक और दुकानदारों ने प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए राम लाल के नाम का जय घोष किया। इस अवसर पर बाजारों में लगाए गए लंगर में प्रसाद प्राप्त कर लोग निहाल हुए।

सेक्टर- 45 स्थित केशव राम कॉम्प्लेक्स में एलईडी पर सजीव प्रसारण के साथ ही शाम को जोरदार आतिशबाजी भी हुई। सेक्टर- 22 के मोबाइल मार्केट में लंगर और भजन कार्यक्रम के साथ ही दो एलईडी पर लाइव प्रस्तुति दिखाई गई। सेक्टर- 19 के पालिका व सेक्टर- 19 के सदर मार्केट में लंगर के साथ ही एलईडी पर सजीव प्रसारण हुआ। वहीं 44डी के मार्केट में लंगर व पूजन के साथ ही एलईडी पर सजीव प्रसारण किया गया। सेक्टर- 41 के कृष्णा मार्केट में मिट्टी के दीयों का वितरण हुआ और लंगर लगाया गया। सेक्टर-11डी के मार्केट में चाय का लंगर लगाया गया व लड्डू वितरित हुआ। सेक्टर- 46 के मार्केट में प्रभु श्री राम का दरबार सजा व लंगर लगाया गया।

युवाओं ने किया रक्तदान

सेक्टर- 22 के शास्त्री मार्केट में मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ चंडीगढ़ की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 171 युवाओं ने रक्तदान किया। उधर, सेक्टर- 36 के इस्कॉन में सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्सव मनाया। सीधा प्रसारण को देखा। घी के दीपक जलाकर विशेष पूजा की गई। संगीतमय कीर्तन का आयोजन हुआ।

अयोध्या पहुंचे ‘रामायण’ के ‘राम’, ‘सीता’ ‘लक्ष्मण’
पूरा देश जिस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है, वह घड़ी अब दूर नहीं है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार भारत का हर देशवासी कर रहा है। इस ऐतिहासिक पल के लिए कई नामी सितारों को न्योता भेजा गया, जिसमें से ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल, माता सीता की भूमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के किरदार से घर-घर में फेमस हुए सुनील लहरी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

अयोध्या पहुंचे टीवी के ‘राम’

अरुण गोविल ने अयोध्या में अपने सफर की छोटी सी झलक फैंस को दिखाई है। यहां पहुंचते ही उन्होंने मकर संक्रांति का प्रसाद खिचड़ी खाया। इसी के साथ उन्होंने वहां पहुंचने का भी वीडियो शेयर किया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में पहुंच चुके अरुण ने वहां मीडिया से बातचीत की।

अरुण गोविल ने कहा, ”अयोध्या का राम मंदिर हमारा राष्ट्र मंदिर साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में जो संस्कृति धूमिल हो गई थी, यह मंदिर फिर से एक संदेश देगा, जो हमारी संस्कृति को मजबूत करेगा। यह एक ऐसी विरासत है, जिसे पूरी दुनिया जानेगी। यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है, हमारा गौरव होगा, हमारी पहचान बनेगा।”

‘प्राण प्रतिष्ठा का अंदाजा नहीं था’

उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम का मंदिर बनेगा इसका अंदाजा था, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा इस तरह होगी, इसका अंदाजा नहीं था। पूरा देश जहां-जहां भगवान राम हैं, सिर्फ राम का ही नाम ले रहा है। जो लोग राम को मानते हैं, वहां इतनी खुशी का माहौल है, इसका अंदाजा नहीं था। मुझे इस बात की खुशी है कि ऐसे पल को मैं लाइव देखूंगा।

‘लोगों के दिल में बस गई है हमारी छवि’

फैंस की फेवरेट ‘सीता मैया’ यानी कि दीपिका चिखलिया ने भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की खुशी जताई।

उन्होंने कहा, ”हमारी छवि लोगों के दिलों में बस गई है, राम मंदिर बनने के बाद भी मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, लोगों ने बहुत प्यार दिया है।” दीपिका ने अयोध्या में जगत गुरू का आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

‘वह जानने का मौका मिला, जो नहीं जानता था’

रामायण सीरियल में सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। वह भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ”मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो रहा हूं और मुझे वो जानने का मौका मिल रहा है, जो मैं नहीं जानता था। देश में जो माहौल बना है वह बहुत धार्मिक और बहुत पॉजिटिव है और यह दुनिया को बहुत सकारात्मक एहसास देगा।”

‘नादान हैं वो राम को नकारते हैं’

भगवान राम को नकारने वालों को सुनील लहरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो लोग नादान हैं, जो भगवान राम को नकारते हैं। उन्हें नहीं पता कि राम हैं क्या, जब तक कि वो रामायणन पढ़ लें। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम है। रामायण हमे सीख देती है कि हमे मर्यादा में रहना चाहिए।

प्राण प्रतिष्ठा के अलावा ये स्टार्स ‘हमारे राम आएंगे’ एल्बम की शूटिंग में भी हिस्सा लेंगे। इस गाने को सोनू निगम ने गाया है। शूटिंग गुप्तार घाट, हनुमानगढ़ी और लता चौक पर हुई है।

राम बाजार जाते वक्त देखता है की…
1. राम बाजार जाते वक्त देखता है की,

रास्ते में भारी भीड़ लगी हुई है.

पूछने पर पता चला की कोई दुर्घटना का शिकार हो गया है,

राम जब भीड़ को धकेलते हुए देखता है की.

कौन दुर्घटना का शिकार हुआ है,

तो भीड़ उसे आगे होने नहीं देती है.

तब वह भीड़ से यह कहकर आगे निकल जाता हैं,

कि दुर्घटना के शिकार मेरे पिता हैं.

जब वह आगे जाने में सफल हो जाता हैं,

तब सभी उसके मुंह की तरफ देख कर हंसते हैं,

दुर्घटना का शिकार एक आवारा गधा था.

2. रॉकी अपने पापा से…

रॉकी : पापा मुझे 220 सीसी की पल्सर बाइक चाहिए

पापा : बेटा पर 220 सीसी पल्सर बाइक ले कर क्या करेगा ?

रॉकी : पापा में अपने दोस्तों से आगे निकलना चाहता हुँ

पापा : अबे गधे तू 220 पल्सर बाइक ले या

350 सीसी की बुलेट से पीछा तो

तुझे 100 सीसी की स्कूटी का ही करना है.

3. टीचर शालू से

टीचर : एक से दस तक गिनती सुनाओ

शालू : 1 ,2 ,3 ,4 ,5 ,7 ,8 ,9 ,10

टीचर : 6 को क्या खा गई ?

शालू : टीचर वो तो मर गया

टीचर : क्या बकवास कर रही हो.

किसने कहा तुमसे ?

शालू : टीचर मेने सुबह टीवी में देखा था.

न्यूज़ में बता रहे थे कि

डेंगू से 6 की मौत हो गई है.