राम मंदिर – Live Halchal

अयोध्या: रामनवमी पर पूरे दिन खुला रहेगा राम मंदिर
अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। दोपहर ठीक 12:00 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणें भगवान के मस्तक पर पड़कर दिव्य “सूर्य तिलक” का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगी।

रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। राम जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सहजता से दर्शन कर सकें। इस दिन राम मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामनवमी के दिन प्रातः 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर सुबह 11:00 बजे तक चलेंगे। इस विशेष दिन मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रहेंगे और उन्हें बंद नहीं किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। आवश्यकता पड़ने पर दर्शन की अवधि को और बढ़ाया भी जा सकता है।

दोपहर ठीक 12:00 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणें भगवान के मस्तक पर पड़कर दिव्य “सूर्य तिलक” का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगी। पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी किया जाएगा, ताकि देश दुनिया के श्रद्धालु भी इस अलौकिक क्षण के साक्षी बन सकें।

रामलला को इस अवसर पर करीब छह क्विंटल पंजीरी का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में इन दिनों “बधाई गान” का आयोजन लगातार चल रहा है, जिससे भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। जन्मोत्सव के दिन राम परिवार के दरबार में भी बधाई गान होगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन पथ पर मैट बिछाए जाएंगे और जहां कैनोपी नहीं है, वहां छाया की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा रामलला की आकर्षक फूल बंगला झांकी भी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

शाम होते ही मंदिर का शिखर भव्य फसाड लाइटिंग से जगमगा उठेगा, जिससे पूरा परिसर दिव्य और आलौकिक आभा से भर जाएगा। रामनवमी के इस भव्य आयोजन को लेकर अयोध्या नगरी में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है।

हनुमान जयंती पर होगा हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामनवमी तक सूर्य, गणेश, शिव और दुर्गा मंदिर पर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह सारे आयोजन सीमित स्तर पर होंगे। दो अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर और शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इस आयोजन में 50 से अधिक मेहमानों का आमंत्रित किया जा रहा है।

यूपी: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में सजने लगा राम मंदिर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या राम मंदिर आ रही हैं। वह मंदिर परिसर में चार घंटे का समय बिताएंगी।
रामनगरी में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार विशिष्ट मेहमानों की सूची तैयार कर ली गई है। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। वह राम मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहेंगी। साथ ही राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र व श्रीराम नाम मंदिर स्थापना भी करेंगी। पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम में दर्शन सुचारु रखने की योजना भी बनी है।

19 मार्च को सुबह नौ बजे से अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाएगा। दक्षिण भारत, काशी व अयोध्या के 51 वैदिक आचार्य अनुष्ठानों को संपन्न कराएंगे। काशी के आचार्य पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में समस्त अनुष्ठान होंगे। समारोह में केरल की आध्यात्मिक गुरु मां अमृता मरी, कर्नाटक के धर्माधिकारी पद्मभूषण वीरेंद्र हेगड़े और सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे। मां अमृता के साथ 100 से अधिक अनुयायी भी अयोध्या आ रहे हैं, उनके ठहरने के लिए कमरे बुक कराए जा रहे हैं। मेहमानों में उत्तराखंड के भी कारसेवक शामिल हैं। इसके अलावा अयोध्या जिले से करीब एक हजार लोगों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन की सुचारु व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर परिसर को भव्य सजावट से संवारने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है।प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं।

रामोत्सव की झलक भी दिखेगी
नव संवत्सर समारोह के साथ ही रामोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति संगीत की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को उत्सव मय बनाया जाएगा। रामोत्सव का शुभारंभ भी चैत्र प्रतिपदा के दिन 19 मार्च से होगा और रामनवमी के दिन तक संचालित होगा। इन नौ दिनों में राम मंदिर सहित अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में देवी उपासना के साथ श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

आपको दर्शन सुलभता से ताे हो गए, कोई असुविधा तो नहीं हुई…
राम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं और दर्शन व्यवस्थाओं को परखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने स्वयं श्रद्धालुओं से संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में दर्शन कर बाहर निकल रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनसे पूछा कि दर्शन सुलभता से हो गए या नहीं, किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई।

श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि दर्शन प्रक्रिया सुचारु ढंग से संपन्न हुई।श्रद्धालुओं ने कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुझाव भी लिया, श्रद्धालुओं ने छांव, पानी की व्यवस्था और बेहतर करने की बात कही। नृपेंद्र मिश्र ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार फीडबैक लिया जाता रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए हर स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि आने वाले भक्तों को परेशानी न हो।

नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वह दो दिनों तक अयोध्या में रहकर नव संवत्सर समारोह की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने परकोटा निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा और 10 मार्च तक परिसर के सभी कार्य पूरा करने को कहा। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे मौजूद रहे।

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में खुलेंगे कुछ उप मंदिर, बड़ी संख्या में होगी पुजारियों की भर्ती
राम जन्मभूमि परिसर में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राम मंदिर में जल्द ही करीब 50 नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया परिसर में स्थित उप-मंदिरों में दर्शन व्यवस्था शुरू होने से पहले पूरी किए जाने की संभावना है, ताकि पूजा-अर्चना और दर्शन सुचारु रूप से संचालित किए जा सकें।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और पूजा व्यवस्थाओं के विस्तार को देखते हुए अतिरिक्त पुजारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी क्रम में भर्ती की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि चयनित पुजारी वैदिक परंपराओं में पारंगत होंगे और उन्हें राम मंदिर की धार्मिक मर्यादाओं व परंपराओं के अनुरूप दायित्व सौंपे जाएंगे। राम मंदिर में अभी 20 पुजारी कार्यरत हैं। इन पुजारियों को रामलला व राम दरबार के अलावा शेषावतार व परकोटे के छह मंदिरों के अतिरिक्त यज्ञमंडप, सप्त मंडपम व कुबेर टीला पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी है।

राम मंदिर व राम दरबार के अतिरिक्त सात उप-मंदिरों में नियमित दर्शन शुरू कराने के लिए तीन शिफ्टों व सुबह-शाम की दोनों पालियों में 42 पुजारियों की जरूरत है जो कि आठ-आठ घंटे व उससे अधिक समय तक ड्यूटी कर सकें। इसके अलावा सप्त मंडपम व कुबेर टीला में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक के लिए आठ अतिरिक्त पुजारी की आवश्यकता है। इस तरह से कम से कम 50 पुजारियों की तत्काल आवश्यकता है।

राम मंदिर में पकड़ा गया कश्मीरी अबू शेख, खुफिया एजेंसियों से मिले अहम इनपुट
अयोध्या स्थित राम मंदिर में संदिग्ध व्यक्ति के मिलने के बाद पुलिस देर रात तक इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआरपीएफ समेत कश्मीर की अन्य एजेंसियों के संपर्क में रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी एजेंसियों ने पकड़े गए व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल न होने के संकेत दिए हैं। फिर भी पुलिस इसे लेकर अलर्ट है।

पुलिस की छानबीन में पता चला कि पकड़ा गया अबू अहमद शेख शनिवार की सुबह पटना से आगरा जाने वाली एक ट्रेन से अयोध्या पहुंचा था। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन से उतरकर वह सीधे राम मंदिर गया था। उसके परिजनों से भी पुलिस ने संपर्क साधा है। पता चला है कि वह काफी पहले से अखरोट बेचने का काम करता था और मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। परिजनों ने भी उसे मानसिक मंदित बताया है। पुलिस ने उसके बेटे को बुलाया है, जो वहां से रवाना हो चुका है।

मामले के बाद जिले में पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है। अयोध्या धाम के दोनों पुलिस थानों में सघन छानबीन शुरू हुई है। बाहर से आकर जिले में किसी तरह का कारोबार करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। ठेले-खोमचे और फेरी लगाने वालों पर विशेष नजर है। वह कहां रहते हैं, उनकी गतिविधि क्या है आदि की जानकारी ली जा रही है।

उन्हें शरण देने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। अयोध्या धाम के सभी होटल, धर्मशालाओं आदि में ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया है। संचालकों को सभी आगंतुकों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई है।

अयोध्या: राम मंदिर के चारों ओर बनाई जाएगी बाउंड्रीवॉल, डिजाइन को मिली स्वीकृति
अयोध्या राम मंदिर के अंदर बन रहे मंदिरों का निर्माण तेज गति से चल रहा है। इस बीच मंदिर के चारों ओर बनने वाली बाउंड्रीवॉल पर भी सहमति दे दी गई है।

राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी। मंदिर के चारों ओर चार किलोमीटर में बन रही बाउंड्रीवॉल और वॉच टावर के डिजाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले निर्माण कार्यों का एक मॉक ट्रायल भी बाउंड्रीवॉल के उत्तरी दिशा में हुआ।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया है कि राम मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह अभेद्य होगी। मंदिर परिसर के चारों ओर बनाई जा रही लगभग चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस बाउंड्रीवॉल में सुरक्षा की दृष्टि से अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिससे मंदिर की निगरानी और सुरक्षा और अधिक मजबूत हो सके। गेट नंबर 11, जिसे आदि शंकराचार्य द्वार के नाम से जाना जाता है, उसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस गेट पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण भी स्थापित कर दिए गए हैं। इसी सप्ताह इस द्वार को खोल दिया जाएगा। जल्द ही गेट नंबर तीन का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए 25 से अधिक वॉच टावर बनाए जाएंगे, जिनमें आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगाए जाएंगे। राम मंदिर की सुरक्षा के लिए कई ऐसे उपाय किए जा रहे हैं, जिन्हें गोपनीय रखा जा रहा है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, निर्माण प्रभारी गोपाल राव सहित कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियर मौजूद रहे।

जल्द शुरू होगी अन्य मंदिरों में दर्शन की सुविधा
श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर देते हुए राम मंदिर भवन निर्माण समिति अध्यक्ष ने बताया कि सप्त ऋषियों के मंदिर के दर्शन के लिए जल्द ही राम मंदिर ट्रस्ट व्यवस्था करेगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों से हर कदम बेहद सावधानी से उठाया जा रहा है, क्योंकि परिसर में अभी भी निर्माण कार्य से जुड़ी कुछ मशीनें सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इसी माह राम मंदिर ट्रस्ट कुछ निर्णय ले लेगा।

मार्च तक पूरे हो जाएंगे अधिकांश काम
मार्च 2026 तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। कार्यदायी संस्था एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे होंगे। एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी का भी काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। अस्थायी मंदिर को विकसित करने व हुतात्माओं की स्मृति में निर्माणाधीन स्मारक भी मार्च तक पूरा हो जाएगा। यात्रियों के सामान रखने के हॉल का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा।

कैंसर अस्पताल के निर्माण पर भी चर्चा
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले 300 बेड के आधुनिक चिकित्सालय और टाटा फाउंडेशन की ओर से प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के निर्माण को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष भी शामिल हुए। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।