राम मंदिर निर्माण – Live Halchal

सावधान: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे के नाम आ रहे फोन
अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। साइबर ठग लोगों को चंदे के नाम पर फोन कर रहे हैं। इस दौरान उनसे तमाम तरह की जानकारियां मांगकर उनके खातों में भी सेंध लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक एसटीएफ या साइबर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन, एसटीएफ ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने अपील की है।

मालूम हो कि राममंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट को इतनी धनराशि मिली है कि अब तक उसका कुछ हिस्सा ही खर्च हो पाया है। बता दें कि देश में हर बड़े आयोजन या क्रियाकलापों से संबंधित मौकों को साइबर ठग भुनाने से पीछे नहीं रहते हैं। इनमें चाहे चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा हो या फिर कुछ और। अब साइबर ठगों ने मंदिर निर्माण में चंदे की मांग कर रहे हैं।

लोगों को इस तरह के फोन आ रहे हैं जिनमें मंदिर निर्माण के लिए तमाम संगठनों का हवाला देते हुए चंदा मांगा जा रहा है। इनमें कुछेक लोगों ने रकम जमा कराई लेकिन इसकी शिकायत अभी फिलहाल पुलिस से नहीं की गई है। बंजारावाला निवासी अरुण कुमार के पास शनिवार को एक फोन आया जो कंप्यूटरीकृत फोन कॉल थी। इसमें उनसे चंदे के लिए 100, 200 और इससे अधिक के लिए तमाम नंबर दबाने के लिए कहा जा रहा था।

फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत

अरुण कुमार जागरूक थे तो उन्होंने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, आशंका इस बात की पूरी है कि अनजाने में लोग इन ठगों के जाल में भी फंस सकते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर भी एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। लोग क्यूआर कोड देने से बचें। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत फोन आने पर भी और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसी कॉल के लिए ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी ले रहे हैं।

पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच बेहद अद्भुत होगा दीपोत्सव
अयोध्या.  अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव की रौनक कुछ और ही होगी. वजह है – इस बार 28 साल बाद रामलला के दर पर भी दीपक जगमगाएंगे. रामलला भी इस बार खुलकर दीपावली मनाएंगे. साल 1992 में बाबरी ध्वंस के बाद से रामलला मंदिर में नहीं, अस्थायी टेंट में विराजमान थे. 28 साल के बाद उन्हें भूमिपूजन से पहले अस्थायी मंदिर में विराजमान किया गया है. तब से ये पहली दीपावली होगी, जब उनका घर और दर दीपकों की रोशनी से जमगमाएगा. इसको लेकर अयोध्या प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कोरोना वायरस के दौर में इस बार अयोध्या का चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार दीपावली रामलला परिसर में मनाई जाएगी, यह अद्वितीय और अद्भुत है. बहुत सी ऐसे घटनाएं हुई जिससे प्रभु श्रीराम रामलला को 28वर्षों तक तिरपाल में रहना पड़ा. त्रेता युग में अयोध्या में जैसे दीपावली मनाई गई उसी की झलक अबकी बार दिखाई देगी. आज हम भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है इसलिए और भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा. लगभग साढे पांच लाख दीपों से राम की पैड़ी को जगमग करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महाराज का है. यह निश्चित रूप से सफल होगा.

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि तीन वर्षों से अभी तक रामलला दीपोत्सव से वंचित रहे. इस बार जो दीपोत्सव मनाया जा रहा है, उसमें रामलला की आरती मुख्यमंत्री करेंगे.

नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी-

अगर बात करें दीपोत्सव के समय जलने वाले दीपकों की तो, इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है और इसके लिए राम की पैड़ी पर 5 लाख से साढ़े पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे.

तैयारियों में जुटा सरकारी अमला-

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों और कोरोनावायरस के चलते बनाए जाने वाली ऐसी रणनीति जिससे उसकी भव्यता में कमी ना हो इसी मंथन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है और दीपकों की रिकॉर्ड संख्या और भव्य कार्यक्रम के दावे के बीच कार्यक्रम स्थल पर कम से कम लोगों की मौजूदगी रहे इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

बिग ब्रेकिंग: राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरत हुई तो अब केंद्र सरकार के खिलाफ भी आंदोलन…
Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा का कहना है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है। केंद्र सरकार का रोड़ा भी बर्दाश्त नहीं है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। यह स्पष्ट है कि विहिप भाजपा का अंग नहीं है। हमें उनकी राजनीतिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति जानकर उड़ जायेगे आपके होश, रिवाल्वर और राइफल की भी…

श्री वर्मा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के सिलसिले में जिले के प्रवास पर पहुंचे श्री वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में देश से जुड़े तीन अहम विषयों पर खुलकर चर्चा होगी। जनसंख्या असंतुलन के अलावा आंतरिक सुरक्षा और राम जन्म भूमि में भव्य मंदिर निर्माण।

उन्होंने दो टूक कहा कि जनसंख्या असंतुलन को स्थिर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर देखें तो जनसंख्या का आंकड़ा भयावह है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए। इसे लागू भी किया गया था।

अफसोस की बात ये कि देश के एक वर्ग विशेष ने समान कानून की व्यवस्था को सिरे से नकार दिया। वोट बैंक की खातिर केंद्र सरकार इसे लागू ही नहीं करा पाई। एक वर्ष बाद भी समान कानून की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि बीते महीने हरिद्वार में विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाएगा ।

यह पूछे जाने पर प्रदेश में हो या फिर देश में जब-जब चुनाव की तिथि नजदीक आती है विहिप राम मंदिर मुद्दा को प्रभावी ढंग से उठाने की कोशिश करते दिखाई देती है। चुनाव के समय ही क्यों मंदिर निर्माण की बात सामने आती है।

चुनावी मुद्दा की बात से इनकार करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि हमारी आस्था और संकल्प का विषय है। केंद्र सरकार ने हमारी जमीन अधिग्रहित कर ली है। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने केंद्र से साफ कहा है कि मंदिर निर्माण की दिशा में जो भी कानूनी अड़चन है उसे दूर कर कानून बनाए व मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।