राममंदिर – Live Halchal

आज रामनगरी में एक घंटा 50 मिनट रहेंगे सीएम योगी, राममंदिर में निर्माण कार्य का कर सकते हैं निरीक्षण
प्रदेश की नौ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में एक घंटे 50 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन के पास सीएम योगी के आगमन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ गया है। यहां से वे बलरामपुर के लिए रवाना होंगे।

अयोध्या दौरे के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां पर मंडल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। यहां से सीएम पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे। हनुमंत लला के दरबार में श्रद्धा निवेदित करने के बाद हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास महाराज समेत अन्य संतों से मुलाकात भी करेंगे।

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद सीएम राम मंदिर आएंगे। यहां रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। यहां पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी व न्यासियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से रामलला के दर्शन के बाद रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को भी परखा जा सकता है।

राम मंदिर से मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे सुग्रीव किला पहुंचेंगे। यहां पर नवनिर्मित द्वार राजगोपुरम और प्रतिष्ठित की गईं दक्षिण भारतीय परंपरा की मूर्तियों का अनावरण करेंगे। इस दौरान यहां आयोजित संत सम्मेलन का भी हिस्सा बनेंगे। दोपहर 3.50 बजे यहां से रामकथा पार्क हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.55 बजे सीएम रामकथा पार्क से हेलीकाॅप्टर से बलरामपुर जाएंगे।

अयोध्या: दीपोत्सव पर दो लाख दीयों से जगमग होगा राममंदिर
दीपोत्सव पर राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चाइनीज वस्तुओं और लाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डिजाइनर परिधानों, दो लाख दीयों के साथ भव्य समारोह की योजना बनाई गई है और गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

दीपोत्सव में राममंदिर की भव्यता भी देखते ही बनेगी। पूरे मंदिर को इस तरह सजाया जाएगा कि रामायण युग की अनुभूति श्रद्धालुओं को हो। पूरे मंदिर की विशेष प्रकार के लाइटों से भव्य सजावट की जाएगी। राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक भव्य सजावट की जाएगी।

मंदिर परिसर में इस बार दो लाख दीये जलाने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, ट्रस्ट राम जन्मभूमि में दीपावली समारोह के लिए सभी व्यवस्थाएं करेगा। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दिवाली के लिए चाइनीज वस्तुओं और लाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डिजाइनर परिधानों, दो लाख दीयों के साथ भव्य समारोह की योजना बनाई गई है और गिनीज रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने के दृश्यों को फिर से जीवंत करना है। चंपत राय ने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है। यह विविधताओं का देश है। हम त्यौहार कैसे और कब मनाएं। इसकी जानकारी हम आचार्यों से लेते हैं। यह उनका काम है।

दीपावली किस तारीख को किस समय मनाएं। इसको आचार्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नक्षत्र और उदया तिथि के अनुसार लोग जन्माष्टमी आदि पर्व मनाते हैं। देश की लंबाई-चौड़ाई बहुत है। कोई काशी का पंचांग मानता है तो कोई दक्षिण का मानता है। जो चार आचार्य तय कर देंगे हम उसी दिन दीपावली मना लेंगे।

अयोध्या: वैष्णो देवी और शिरडी साई मंदिर के बराबर पहुंची राममंदिर की सालाना आय
अयोध्या राम मंदिर की सलाना आया अब वैष्णों देवी और शिरडी साईं मंदिर के बराबर पहुंच गई है। लेकिन अभी भी यह कई मंदिरों से पीछे हैं।

रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे भक्त रामलला को निधि समर्पण भी करते हैं। जिसके चलते मंदिर निर्माण शुरू होने के कुछ ही वर्षों में राममंदिर की सालाना कमाई देश के प्रतिष्ठित मंदिरों वैष्णोदवी, शिरडी साई मंदिर व स्वर्ण मंदिर के बराबर पहुंच गई है। भक्त रामलला को दिल खोलकर दान कर रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष में रामलला को 363 करोड़ का दान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुआ है। इस पर मिले ब्याज को मिलाकर मंदिर की सालाना आय 400 करोड़ पहुंच गई है।

नौ नवंबर 2019 को रामलला के हक में निर्णय आने के बाद पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी थी। जब से राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन शुरू हुआ उसी दिन से रामभक्तों ने निधि समर्पित करनी शुरू दी। पिछले पांच सालों में रामलला को विभिन्न माध्यमों से 55 अरब का दान प्राप्त हुआ। जबकि 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना भी मिला है। रामलला को ऑनलाइन, नगदी, चेक, आरटीजीएस के माध्यम से दान प्राप्त होता है। साथ ही विदेशी दान भी रामलला को प्राप्त होने लगा है। पिछले एक साल में करीब 15 करोड़ का विदेशी दान भी रामलला को प्राप्त हुआ है।

राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र बताते हैं कि रामलला को भक्त राम जन्मभूमि सेवा केंद्र स्थित दान काउंटर पर दान अर्पित करते हैं। इसके अलावा दर्शन पथ पर दान काउंटर बने हैं। राम कचहरी स्थित मंदिर में स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर दान लिए जाते हैं। मंदिर परिसर में रामलला के दान पात्र में भक्त चढ़ावा अर्पित करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यमाें से भी भक्त श्रद्धा अर्पित करते हैं। राममंदिर में सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। किसी भी सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

अक्षरधाम, सोमनाथ व जगन्नाथ मंदिर कमाई में राममंदिर से पीछे
उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड एकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व अयोध्या की अर्थव्यवस्था पर शोध कर रहे अवध विश्वविद्यालय के प्रो़ विनेाद श्रीवास्तव बताते हैं कि देश के प्रमुख मंदिरों की सालाना आय की बात करें तो सबसे आगे आंध्र प्रदेश का तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर है।

इस मंदिर की सालाना आय करीब 1600 करोड़ है। यह दान के अलावा भी आय के अन्य माध्यम हैं। इसके बाद केरल पद्मनाभस्वामी मंदिर की आय करीब 700 करोड़ सालाना है। फिलहाल राममंदिर की सालाना आय कुछ ही वर्षों में वैष्णो देवी, शिरडी साई मंदिर के बराबर पहुंच गई है। जबकि दशकों पुराने अक्षरधाम, सोमनाथ व जगन्नाथ मंदिर कमाई में पीछे हो गए हैं।

देश के प्रमुख मंदिर- सालाना आय (करोड़ में)

तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्रप्रदेश – 1450-1613
पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल- 650-700
स्वर्ण मंदिर, पंजाब – 500
वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू एंड कश्मीर- 400
शिरडी साई मंदिर, महाराष्ट्र-400
जगन्नाथ मंदिर, पुरी, उड़ीसा-230-240
श्री सिद्धि विनायक मंदिर, महाराष्ट्र-100-150
अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली -60-100
सोमनाथ मंदिर, गुजरात- 50-100

राममंदिर में सोने की अनोखी रामायण के भी होंगे दर्शन
अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में अब भक्त रामलला के पास रखी सोने की रामायण के भी दर्शन कर सकेंगे। नवरात्र के पहले दिन धातु से बनी इस पुस्तक को स्थापित कर दिया गया है।

राम मंदिर में भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन कर सकेंगे। गर्भ गृह में इस रामायण को विधि विधान पूर्वक स्थापित कर दिया गया है। ये खास रामायण मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन और उनकी पत्नी सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की है। मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन इस रामायण की स्थापना के दौरान लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।

इसका निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स ने किया है। रामायण को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है। इसके शीर्ष पर चांदी से बना राम का पट्टाभिषेक है। इस दौरान राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, पुजारी प्रेमचंद त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

सोने की रामायण की खासियत
इस विशेष प्रतिकृति का प्रत्येक पृष्ठ तांबे से बना 14 गुणे 12 इंच आकार का है। जिस पर राम चरित मानस के श्लोक अंकित हैं। 10,902 छंदों वाले इस महाकाव्य के प्रत्येक पृष्ठ पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है। गोल्डन प्रतिकृति में लगभग 480-500 पृष्ठ हैं और यह 151 किलोग्राम तांबे और 3-4 किलोग्राम सोने से बनी है। प्रत्येक पृष्ठ तीन किलोग्राम तांबे का है। धातु से बनी इस रामायण का वजन 1.5 क्विंटल से अधिक है।

रामनवमी पर 24 घंटे राममंदिर खोलने पर संत असहम
रामनवमी मेले के समय तीन दिन तक रामलला को 24 घंटे जगाने के सवाल पर संतों ने साफ कहा है कि किसी भी पूजन परंपरा में लगातार मंदिर खोलने का जिक्र नहीं है। वहीं, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि रामनवमी में तीन दिन तक लगातार 24 घंटे मंदिर खोलने को लेकर अभी संतों से राय ली जा रही है।

रामनवमी मेला नौ अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसमें 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की उम्मीद है। भीड़ के हिसाब से भक्तों को लगातार रामलला के दर्शन कराने के उद्देश्य से मंदिर 24 घंटे खोलने की योजना पर विचार चल रहा है। अभी मंदिर 14 घंटे खुल रहा है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अष्टमी, नवमी व दशमी तिथि को राममंदिर 24 घंटे खोलने की अपील की है। ट्रस्ट संतों से राय ले रहा है। संतों ने 24 घंटे मंदिर खोले जाने पर असहमति जताई है।

संतों का कहना है कि रामलला को शयन न कराना शास्त्र सम्मत नहीं है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी कहा है कि रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। उन्हें 24 घंटे जगाना उचित नहीं है। अंतिम निर्णय विमर्श के बाद ही होगा।