रामगढ़ जिला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 20 Feb 2017 07:25:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रामगढ़ जिला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सबसे चमत्कारी शिव मंदिर: यहां अपने आप होता है शिवलिंग का अभिषेक https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%af/39719 Mon, 20 Feb 2017 07:25:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39719 रामगढ़ जिला में एक ऐसा शिवमंदिर है, जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटा हुआ है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर अपने-आप जलाभिषेक होता रहता है। वो भी 365 दिन 24 घंटे। यह देखने और पूजा-अर्चना के लिए यहां हजारों की भीड़ जुटती है। अपना प्यार साबित करने के लिए इस लड़के ने की …]]>

रामगढ़ जिला में एक ऐसा शिवमंदिर है, जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटा हुआ है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर अपने-आप जलाभिषेक होता रहता है। वो भी 365 दिन 24 घंटे। यह देखने और पूजा-अर्चना के लिए यहां हजारों की भीड़ जुटती है।

सबसे चमत्कारी शिव मंदिर: यहां अपने आप होता है शिवलिंग का अभिषेक

अपना प्यार साबित करने के लिए इस लड़के ने की मरी हुई GF से शादी, देखिए विडियो

हमारे देश में कई शिवमंदिर हैं पर झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित टूटी झरना मंदिर की बात ही निराली है। यहां स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कोई और नहीं, बल्कि मां गंगा की प्रतिमा खुद करती है। वो भी 365 दिन 24 घंटे। मां गंगा की प्रतिमा से जल की धारा निकलती है, जो सीधे शिवलिंग पर गिरती रहती है। यह जल की धारा कहां से आती है, यह आज भी रहस्य बना हुआ है। इस जलाभिषेक की जानकारी पुराणों में भी मिलती है। 

खास बात यह भी है कि इस मंदिर के पास दो हैंडपंप ऐसे भी हैं, जिन्हें बिना चलाए ही लगातार मोटी धार के साथ पानी गिरता रहता है। इस हैंडपंप में हैंडल भी नहीं लगाए गए हैं। प्राचीन मंदिर टूटी झरना को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है। माना जाता है कि बहुत साल पहले यहां रेलवे लाइन बिछाने के दौरान इस मंदिर के बारे में लोगों को जानकारी मिली थी। 

एक कुआं ऐसा जिसका पानी छूते ही चीजें बन जाती हैं पत्थर !

यहां के बारे में यह भी कहा जाता है कि कभी पानी के लिए यहां खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर कुछ चीज दिखाई पड़ी। खुदाई के वक्त यहां अंग्रेज भी मौजूद थे। जब पूरी खुदाई की गई तो जमीन के अंदर शिवलिंग नजर आया। साथ ही, मां गंगा की एक प्रतिमा भी मिली। उस वक्त भी मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर जलाभिषेक हो रहा था। यह आज भी रहस्य बना हुआ है कि आखिर इस पानी का स्त्रोत कहां है? यहां लगाए गए दो हैंडपंप भी रहस्यों से घिरे हुए हैं। यहां लोगों को पानी के लिए हैंडपंप चलाने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इनसे अपने-आप हमेशा पानी नीचे गिरता रहता है। खास बात तयह है कि भीषण गर्मी में भी इन दोनों हैंडपंप से निकलने वाला पानी कम नहीं होता है। इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

]]>