राबड़ी देवी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 17 Mar 2025 09:09:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg राबड़ी देवी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार: राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला… https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80/606522 Mon, 17 Mar 2025 09:09:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=606522 सत्ता पक्ष के विधायक लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की होली पर किए गए बयान और गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा। होली की छुट्टियों के बाद फिर से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। आज प्रश्नोत्तर काल में अरुण शंकर प्रसाद, हरि भूषण ठाकुर बचौल …]]>

सत्ता पक्ष के विधायक लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की होली पर किए गए बयान और गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा।

होली की छुट्टियों के बाद फिर से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। आज प्रश्नोत्तर काल में अरुण शंकर प्रसाद, हरि भूषण ठाकुर बचौल और सुधांशु शेखर से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर पंचायती राज विभाग की ओर से वक्तव्य दिया जाएगा। इधर, विपक्ष राज्य में बढ़ते अपराध, पुलिसकर्मियों पर हमले, बीपीएससी 70वीं परीक्षा, कार्यपालक सहायक और रसोईया के वेतन के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा सभा परिसर में नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधर, सत्ता पक्ष के विधायक लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की होली पर किए गए बयान और गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को घेरा। साथ ही बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी मॉडल लागू करने की बात कही।

जानिए भाजपा और राजद विधायक ने क्या कहा
बिहार में होली और रमजान के दौरान अपराधी घटनाओं को लेकर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बिहार में पूर्ण रूप से सुशासन की सरकार है और हर घटना पर सरकार और पुलिस प्रशासन की पूरी नजर है किसी भी स्थिति में अपराधी बक्शी नहीं जाएंगे। वहीं राजद विधायक मुकेश रौशन ने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि NDA सरकार में अपराधी बेखौफ हो चुके है। पहले आम लोगों को निशाना बनाते थे अब तो सीधे पुलिस की ही हत्या कर रहे हैं। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बोलीं- दो दिन में 22 हत्याएं हुईं
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में होली में दो दिन में 22 हत्याएं हुई हैं। इसे कहते हैं सुशासन की सरकार है। राज्य में बहन बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है। पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं। दरोगा और सिपाही की हत्या हो रही है। जब सुरक्षा करने वाले की ही हत्या हो रही है तो आम लोगों का क्या होगा?

]]>