राज्यसभा चुनाव – Live Halchal

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान आज, बिहार-ओडिशा-हरियाणा में दिलचस्प मुकाबला
राज्यसभा चुनाव को लिए आज 11 बजे से मतदान होगा और शाम को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 37 सीटों में से सात राज्यों में हुए चुनावों में 26 नेता निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन तीन राज्यों- बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

बिहार में, JDU के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर, साथ ही BJP के नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन पांचवीं सीट पर NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के एडी सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसका फैसला केवल मतदान से ही हो पाएगा।

बिहार में पांचवीं सीट पर कांटे की टक्कर
आंकड़ों से पता चलता है कि महागठबंधन, जिसके पास अभी 35 विधायक हैं, को जीत हासिल करने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। AIMIM के सभी 5 विधायकों ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। साथ ही BSP विधायक भी आरजेडी उम्मीदार को वोट दे सकता है।

दूसरी ओर, NDA ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की जीत होगी। जीतने के लिए, कुशवाहा को महागठबंधन के कम से कम तीन विधायकों के वोटों की आवश्यकता होगी। हालांकि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि कौन उन्हें समर्थन देगा, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उनका खेमा कांग्रेस के 6 विधायकों और BSP के एकमात्र विधायक पर नजर गड़ाए हुए है।

ओडिशा में BJP और BJD में बराबर की टक्कर
ओडिशा में, यह उम्मीद की जा रही है कि BJP और BJD, दोनों ही दो-दो सीटें हासिल करेंगी। राज्य BJP प्रमुख मनमोहन सामल, BJP के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार और संतृप्त मिश्रा BJD नेता हैं,जिनका निर्विरोध चुने जाना तय है। लेकिन अभी दो उम्मीदवार चौथी सीट के लिए मुकाबला कर रहे हैं। ओडिशा विधानसभा के आंकड़ों से पता चलता है कि 147 सदस्यों वाले सदन में एक राज्यसभा सीट पक्की करने के लिए 30 वोटों की जरूरत होती है।

BJP के पास अभी 79 सीटें हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है, जिससे उसके पक्ष की कुल संख्या 82 हो जाती है। नतीजतन, BJP के दो उम्मीदवारों की जीत पक्की लग रही है, जिससे पार्टी के पास 22 वोट ज्यादा बचेंगे। लेकिन तीसरे उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए, BJP को आठ और वोटों का इंतजाम करना होगा।

वहीं, BJD के पास 48 सीटें हैं, जिससे उसके एक उम्मीदवार की जीत आसानी से पक्की हो जाती है। अगर कांग्रेस के 14 विधायकों और CPM के एक विधायक को भी इसमें जोड़ दिया जाए, तो यह संख्या बढ़कर 33 हो जाती है, जो जीत के लिए जरूरी वोटों से तीन ज्यादा है। BJP समर्थित दिलीप रे को जीत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए दूसरी तरफ के आठ विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। सूत्रों के मुताबिक, उनकी नजर कांग्रेस के 14 विधायकों और BJD के कुछ विधायकों पर है।

हरियाणा का हाल
हरियाणा में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य विधानसभा में 90 सीटें हैं, जिनमें से 48 BJP के पास हैं। INLD के दो विधायकों के अलावा, तीन निर्दलीय विधायकों ने भी BJP को अपना समर्थन दिया है, जिससे उसके पक्ष की ताकत बढ़कर 53 हो गई है। एक सीट जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होती है; ऐसे में अपने आधिकारिक उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत पक्की करने के बाद BJP के पास 22 वोट ज्यादा बचेंगे।

वहीं, कांग्रेस के पास 37 सीटें हैं और वह आसानी से अपने उम्मीदवार करमवीर बोध की जीत पक्की कर लेगी, जिससे उसके पास 6 वोट ज्यादा बचेंगे।

BJP समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करके राज्यसभा चुनावों का चुनावी गणित बिगाड़ दिया है। नांदल को जीतने के लिए नौ वोटों की जरूरत है, जो कांग्रेस सदस्यों की क्रॉस-वोटिंग के बिना नामुमकिन है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया है। जिन छह विधायकों ने यह यात्रा नहीं की, उनमें विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, कुलदीप वत्स, मोहम्मद इलियास, परमवीर सिंह और चंद्र मोहन बिश्नोई शामिल हैं।

इन विधायकों ने यात्रा न करने के अपने कारणों की जानकारी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही दे दी है। इसका मतलब यह है कि जब सोमवार को बिहार, ओडिशा और हरियाणा में मतदान होगा, तो नतीजों में एक से ज्यादा चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन, BJP प्रत्याशी संजय भाटिया भरेंगे पर्चा
हरियाणा भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया आज राज्यसभा का पर्चा भरेंगे। संजय भाटिया का नामांकन मुख्यमंत्री नायब सिंह करवाएंगे। भाजपा ने संजय भाटिया को राज्यसभा का  उम्मीदवार बनाया है।

प्रभारी सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा और डॉ अर्चना गुप्ता भी मौजूद होंगे। कुछ ही देर में हरियाणा विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होना है।

राज्यसभा चुनाव: TMC ने बाबुल सुप्रियो-राजीव कुमार समेत चार चेहरों पर लगाया दांव
तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को नामित किया है।

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी, जिसमें पार्टी ने मंत्री से लेकर पूर्व आइपीएस, कानून और कला जगत की जानी-मानी हस्तियों को शामिल कर एक संतुलित समीकरण बनाने का प्रयास किया है।

पार्टी ने राज्यसभा के लिए बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, प्रसिद्ध वकील मेनका गुरुस्वामी और बांग्ला फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बाबुल सुप्रियो पर दांव
बाबुल सुप्रियो एक अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, जो वर्तमान में बंगाल सरकार में मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके साथ ही पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का नाम एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है, जिन्होंने राज्य पुलिस बल के शीर्ष पद पर लंबे समय तक सेवा दी है।

वहीं, कानूनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाने वाली मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं और वे अपने संवैधानिक अधिकारों की वकालत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं। इस सूची में बांग्ला सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री कोयल मल्लिक का नाम शामिल कर पार्टी ने कला और जनसंपर्क के क्षेत्र से भी एक मजबूत चेहरा उतारा है।

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ये चारों उम्मीदवार पार्टी की उस वैचारिक विरासत को आगे ले जाने में सक्षम हैं, जो आम लोगों के अधिकारों और भारतीय गरिमा के संरक्षण पर केंद्रित है।

पार्टी ने दी शुभकामनाएं
इस चयन को आगामी संसद सत्र में बंगाल की आवाज को और अधिक मुखरता से उठाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी आलाकमान ने इन सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संसद के उच्च सदन में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

विवादों में रहे हैं राजीव कुमार
इस सूची में सबसे चर्चित नाम पूर्व डीजीपी व पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का है। सारधा और रोजवैली चिटफंड घोटालों की जांच के दौरान राजीव कुमार की भूमिका लंबे समय से विवादों में रही है।

वर्ष 2019 में जब सीबीआई ने उनसे पूछताछ की कोशिश की थी, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके समर्थन में कोलकाता में अभूतपूर्व धरना दिया था, जिसे उन्होंने ‘संविधान बचाने की लड़ाई’ का नाम दिया था। उन पर जांच के दौरान साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे।

SC की टिप्पणी
पार्टी का यह फैसला केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव के बीच एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। हाल ही में राजनीतिक परामर्श फर्म ‘आइ-पैक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान भी भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तत्कालीन डीजीपी राजीव कुमार के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया था, जिसके बाद ईडी ने सर्वोच्च न्यायालय में इसे ‘शक्ति का दुरुपयोग’ बताया है और नोटिस भी जारी किया था।

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने ‘धर्मसंकट’, शरद-उद्धव की मदद करके भी हाथ खाली
महाराष्ट्र में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस धर्मसंकट में है। उसे शरद पवार और उद्धव ठाकरे को सीटें जीतने में मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन खुद उसे कुछ नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र में अगले कुछ महीने में होनेवाले राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों के लिए महाराष्ट्र के दो दिग्गज नेताओं को कांग्रेस के सहारे की जरूरत पड़ेगी। लेकिन इन दोनों की मदद करने के बावजूद, खुद कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आएगा।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के चुनाव 16 मार्च को होने जा रहे हैं। इसमें से सिर्फ एक सीट विपक्षी गठबंधन के खाते में आनी है और उसके लिए ‘एक अनार तीन बीमार’ की स्थिति दिखाई दे रही है।

विपक्ष के हिस्से में आनेवाली इस एक सीट के लिए इन दिनों प्रमुखता से राकांपा (शरदचंद्र पवार) का नाम चलाया जा रहा है। उनकी पुत्री एवं लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले उन्हें पुनः राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात कर रही हैं। शिवसेना (यूबीटी) से भी उनकी बात चल रही है। शिवसेना (यूबीटी) के साथ उनका सौदा इसी वर्ष मई में होने जा रहे विधान परिषद चुनाव में उसके मुखिया उद्धव ठाकरे को पुनः राज्य के उच्च सदन में भेजने को लेकर हो सकता है।

विधान सभा में शिवसेना (यूबीटी) के पास 20 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास 10 सदस्य हैं। वहां एक सीट जीतने के लिए 28 से 29 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। उतनी सीटें यूबीटी और राकांपा (शरदचंद्र पवार) को मिलाकर हो जाएंगी।

लेकिन ये दोनों दल मिलकर भी विधान परिषद की एक सीट के लिए कांग्रेस की कोई मदद नहीं कर पाएंगे। ना ही कांग्रेस अपने दम पर एक सीट जिताने में सक्षम होगी। क्योंकि उसके विधानसभा में उसकी सदस्य संख्या सिर्फ 16 है।

विपक्षी गठबंधन के कितने वोट हैं?
दूसरी ओर उससे पहले होने जा रहे राज्यसभा चुनाव में एक सीट जिताने के लिए प्रथम प्राथमिकता के 37 वोटों की जरूरत है। इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के पास कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) को मिलाकर कुल 46 वोट हैं।

इस चुनाव में भी कांग्रेस को ही निस्स्वार्थ भाव से शरद पवार की मदद करने को कहा जा रहा है। लेकिन इस मदद के बदले उसे कुछ नहीं मिलनेवाला। क्योंकि राज्यसभा का दूसरा उम्मीदवार जिताने की क्षमता महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों की नहीं है।

अप्रैल में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सात सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इनमें भाजपा के डॉ.भागवत कराड और धैर्यशील पाटिल,
राकांपा (शरदचंद्र पवार) शरद पवार और फौजिया खान
शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी
कांग्रेस की रजनी पाटिल और आरपीआई से एक रामदास आठवले शामिल हैं।
इस गणित के अनुसार वर्तमान में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास आघाड़ी के खाते की चार सीटें खाली हो रही हैं और भाजपानीत महायुति के खाते की तीन।

यही बात महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल को साल रही है। क्योंकि पहले राज्यसभा और फिर विधान परिषद चुनाव में उसके दोनों सहयोगी दल एक-एक सीट पा जाएंगे, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगनेवाला। उनकी एक और चिंता इस बात को लेकर भी है कांग्रेस की मदद से राज्यसभा में पहुंच जाने के बाद कहीं शरद पवार केंद्रीय राजनीति में राजग और राज्य की राजनीति में सत्तारूढ़ महागठबंधन महायुति की हिस्सा न बन जाएं। क्योंकि कथित तौर पर राकांपा नेता अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के पहले से शुरू हुए राकांपा के दोनों गुटों के विलय की चर्चा पर अभी पूर्ण विराम नहीं लगा है।

यदि बदली परिस्थितियों में पवार परिवार विलय के बारे में सोचता है, तो राज्य से लेकर केंद्र तक की राजनीति के समीकरण बदल जाएंगे। सपकाल इसलिए भी राज्यसभा चुनाव में शरद पवार की मदद करने से ठिठक रहे हैं।

छह सदस्य आसानी से चुने जा सकते हैं
मुख्यमंत्री फडणवीस ये भरोसा जता चुके हैं कि सत्तारूढ़ महायुति के छह सदस्य आसानी से चुने जा सकते हैं। इनमें चार सीटें भाजपा को और एक-एक सीट शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (सुनेत्रा) को मिल सकती हैं।

भाजपा अपने कोटे से एक सीट केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामदास आठवले को दे सकती है। राकांपा की एक सीट अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार को मिल सकती है। माना जा रहा है कि पार्थ की मां सुनेत्रा पवार द्वारा खाली गई राज्यसभा की सीट से पार्टी के किसी और सदस्य को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

राज्यसभा चुनाव का एलान: हरियाणा में दो सीट पर चुनाव, कांग्रेस से बीके हरिप्रसाद की चर्चा
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए अभी से दावेदारों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। इस बार वोटों का आंकड़ा ऐसा है कि भाजपा-कांग्रेस के पास एक-एक सीट आना तय है। हालांकि भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि दूसरी सीट भी उसके कब्जे में आए।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा में भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व किरण चौधरी का कार्यकाल अप्रैल के महीने में खत्म हो रहा है।

पांच मार्च को नामांकन का अंतिम दिन है। 16 मार्च को चुनाव होंगे। उसी दिन नतीजे आ जाएंगे।
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए बिसात बिछने लगी है। इस बार भाजपा से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस बार कांग्रेस से राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस से कई नामों की चर्चा है, मगर सूची में सबसे ऊपर नाम हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद का है।

बीके हरि प्रसाद के नाम की चर्चा
बंगलूरू के बीके हरि प्रसाद फिलहाल न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के। जब हुड्डा राज्य के सीएम थे तो उस दौरान भी वह हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। हरियाणा के सभी शीर्ष नेताओं के साथ उनकी अच्छी बनती है। ऐसे में उनके नाम पर हरियाणा में किसी को आपत्ति भी नहीं होगी। वहीं, हरियाणा से बाहर के नेताओं में जयराम रमेश व पवन खेड़ा के नाम पर फुसफुसाहट सुनने को मिल रही है। उधर, हरियाणा से दो नामों को हाईकमान के पास भेजा गया था, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदयभान व दूसरा नाम राव दान सिंह का था। यदि केंद्र से भेजे गए नाम पर कोई अड़चन आती है तो प्रदेश के इन नेताओं पर विचार किया जा सकता है।

सैनी की पसंद से आएगा भाजपा का नाम
उधर, भाजपा में भी दावेदारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा की ओर से हर बार नाम चौकाने वाला रहा है। मगर इस बार संभावना कुछ और है। दरअसल अपनी कार्यशैली की वजह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हाईकमान में अहमियत बढ़ी है। ऐसे में यह भी चर्चा है कि राज्य सभा का उम्मीदवार सीएम नायब सिंह सैनी की पसंद का होगा। हालांकि जिन नामों की चर्चा चल रही है, उन सभी ने लॉबिंग तेज कर दी है। इनमें कैप्टन अभिमन्यु व कुलदीप बिश्नोई का नाम शामिल है। दोनों ही अपने स्तर पर काफी प्रयास कर रहे हैं। लगातार हाईकमान व मुख्यमंनत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात कर रहे हैं। उधर, किरण चौधरी भी पूरी कोशिश में है कि उनके नाम पर दोबारा से सहमति बन जाए। हालांकि पार्टी उनके ऊपर दोबारा से दांव लगाने पर हिचकेगी।

क्या है राज्यसभा का गणित
राज्यसभा की सीट जीतने के एक उम्मीदवार को 31 वोट चाहिए होंगे। ऐसे में पूरी संभावना है कि भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आएगी। वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यदि भाजपा को दूसरी सीट तभी जीत सकती है, जब सात विधायक क्रास वोटिंग करें, जो कि काफी मुश्किल है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि यदि कांग्रेस से बीके हरि प्रसाद आते हैं तो भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी, क्योंकि हरिप्रसाद के समर्थन में कांग्रेस के सभी विधायक एक मत हो सकते हैं।