राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह – Live Halchal

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा की सराहना करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ( पीसीएस ) ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया भगवान बदरीविशाल के दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया । राज्यपाल ने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है तथा सरकार एवं प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।

उत्तराखंड: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ
उत्तराखंड में जनगणना का शुभारंभ हो गया है। लोक भवन देहरादून में राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से शुभारंभ हुआ। स्व गणना में आपको 33 सवालों का जवाब देना होगा। घर बैठे एंट्री भरने के बाद आपको एक एसई आईडी मिलेगी।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने स्व-गणना की शुरुआत की। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वगणना करेंगे।

जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भवन स्व गणना का मौका मिलेगा। यह काम जनगणना के पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से होगी। भवन स्व गणना में आपको 33 सवालों का जवाब देना होगा। घर बैठे एंट्री भरने के बाद आपको एक एसई आईडी मिलेगी। जब जनगणना निदेशालय की ओर से प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तो आपको उन्हें वह एसई आईडी देनी है।

इस आईडी से वह आपका पूरा डाटा अपने सॉफ्टवेयर में ले लेंगे। इसे अपने स्तर से वहीं खड़े होकर सत्यापित करेंगे और अंतिम एंट्री कर देंगे। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रगणक 25 अप्रैल से 24 मई के बीच घर-घर जाएंगे।

इन सवालों के देने हैं जवाब
1-भवन नंबर (प्रगणक भरेंगे)
2-मकान नंबर (प्रगणक भरेंगे)
3-मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री
4-मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री
5-मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री
6-मकान का उपयोग
7-मकान की हालत
8-परिवार क्रमांक
9-परिवार के सदस्यों की संख्या
10-परिवार के मुखिया का नाम
11-परिवार के मुखिया का लिंग
12-अनु.जाति, अनु.जनजाति या अन्य
13-मकान के स्वामित्व की स्थिति
14-मकान में कमरों की संख्या
15-परिवार में विवाहित दंपती संख्या
16-पेयजल का मुख्य स्रोत
17-पेयज स्रोत की उपलब्धता
18-लाइट का मुख्य स्रोत
19-शौचालय की उपलब्धता
20-शौचालय का प्रकार
21-गंदे पानी की निकासी
22-स्नानघर की उपलब्धता
23-रसोईघर, एलपीजी या पीएनजी
24-खाना पकाने का मुख्य ईंधन
25-रेडियो या ट्रांजिस्टर
26-टेलीविजन
27-इंटरनेट सुविधा
28-लैपटॉप या कंप्यूटर
29-टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन
30-साइकिल, स्कूटर, बाइक
31-कार, जीप, वैन
32-मुख्य अनाज
33-मोबाइल नंबर

राज्यपाल ने किया आपदाग्रस्त धराली और मुखबा का दौरा
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट की और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

मुखबा में राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से चल रहे राहत और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल ने मुखबा में धराली से आए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं पूरा प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रभावित लोग शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौट सकें।

राज्यपाल ने प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रहे जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के आपसी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिली। विशेष रूप से, राज्यपाल ने 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की सराहना की, जिन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।