राज्यपाल राधाकृष्णन – Live Halchal

महाराष्ट्र: भाषा विवाद पर राज्यपाल राधाकृष्णन ने जताई चिंता
महाराष्ट्र में इन दिनों भाषा विवाद सुर्खियों में है। राज्य में मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर गैर मराठी लोगों को पीटा है। इसे लेकर राज्यपाल ने चिंता जाहिर की है।

महाराष्ट्र में छिड़े भाषा विवाद पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाषाई नफरत से राज्य को नुकसान होगा। साथ ही उद्योग और निवेश पर भी असर पड़ेगा। इससे दूर रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक कॉफी टेबल बुक के विमोचन के अवसर पर राधाकृष्णन ने पूछा कि यदि आप आएं और मुझे पीटें, तो क्या मैं तुरंत मराठी में बात कर सकता हूं? अगर इस तरह की नफरत फैलाई गई तो राज्य में कोई उद्योग और निवेश नहीं आएगा। लंबे समय में हम राज्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि जब वह तमिलनाडु में सांसद थे तो उन्होंने एक समूह को दूसरे समूह की पिटाई करते देखा क्योंकि वे तमिल में बात नहीं कर रहे थे। मैं हिंदी नहीं समझ पाता और यह मेरे लिए एक बाधा है। हमें अधिक से अधिक भाषाएं सीखनी चाहिए और हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व भी होना चाहिए।

राज्यपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोई भाषाई द्वेष नहीं है और राजनीतिक टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है।

क्या है महाराष्ट्र में भाषा विवाद
अप्रैल में महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया था कि पहली से पांचवीं कक्षा तक हिंदी पढ़ाना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्र-मराठी संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही सरकार पर इस नीति के तहत जबरदस्ती हिंदी थोपने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में सरकार ने आदेश में बदलाव करते हुए कहा कि हिंदी तीसरी भाषा होगी, लेकिन छात्र तभी दूसरी भाषा चुन सकते हैं जब 20 से ज्यादा बच्चे एक साथ आवेदन दें, जो शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, असंभव है।

इसके बाद मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने गैर-मराठी लोगों पर हमले किए। मुंबई में एक दुकानदार को मारा, क्योंकि उसने मराठी नहीं बोली और राज ठाकरे की आलोचना की। इसी तरह का एक मामला पुणे में भी हुआ, जहां एक व्यक्ति को पीटा गया।

महाराष्ट्र: राज्यपाल राधाकृष्णन बोले- जाति या धर्म के कारण लोगों को घर न मिलना निराशाजनक
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जातीय भेदभाव को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जाति या धर्म के कारण लोगों को आवास से वंचित रखना निराशाजनक है। इस भेदभाव को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और सद्भावना केवल अंतरधार्मिक संवाद से ही बनाई जा सकती है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक भेदभाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जाति या धर्म के कारण लोगों को घर नहीं मिलना ‘निराशाजनक’ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस भेदभाव को समाप्त किया जाना चाहिए। राज्यपाल राधाकृष्णन ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि अंतरधार्मिक वार्ता की अवधारणा नई नहीं है। यह विभाजन को समाप्त कर सकती है और पूर्वाग्रहों को खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘एक बहु-धार्मिक और बहु-सांस्कृतिक समाज में यह आवश्यक है कि हम अपने नागरिकों को सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाएं। इसकी शुरुआत स्कूलों और कॉलेजों से होनी चाहिए।’

बच्चों को विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों से परिचित कराएं
राज्यपाल सीपी ने आगे कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को सभी धर्मों के त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने माता-पिता को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों को विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों से परिचित कराना चाहिए, ताकि उनमें अन्य धर्मों के प्रति सम्मान और सहानुभूति बढ़े। उन्होंने कहा, ‘धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हम अपने छात्रों को सभी धर्मों के त्योहार मनाने से रोक रहे हैं।’

शांति और सद्भावना केवल अंतरधार्मिक संवाद से ही संभव
राज्यपाल सीपी ने आगे कहा कि यह सुनकर दुख होता है कि लोगों को जाति या धर्म के आधार पर आवास से वंचित किया जा रहा है। इस भेदभाव को हमेशा के लिए समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और सद्भावना केवल अंतरधार्मिक संवाद से ही बनाई जा सकती है। हमें हर नागरिक को शांति और सद्भावना में भागीदार बनाना होगा।

भारतीय संस्कृति में जवाबदेही एक महत्वपूर्ण अवधारणा: आरिफ खान
कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल खान ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान भाषा, त्वचा के रंग या आस्था से नहीं होती। भारतीय संस्कृति में जवाबदेही एक महत्वपूर्ण अवधारणा है। उन्होंने कहा कि हर कार्य के परिणाम होते हैं। हम भारतीयों ने कभी नहीं कहा कि विविधता हमें कमजोर बनाती है। हमने हमेशा कहा कि विविधता, बहुलता प्राकृतिक नियम है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।