राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने गहरा दुख… – Live Halchal

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से यूपी में शोक की लहर, राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने गहरा दुख…
पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन का समाचार मिलते से उत्तर प्रदेश में शोक लहर फैल गई। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की खुशी के बीच आई इस दुखद सूचना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज एक संवेदनशील नेता थीं, जिन्होंने लंबे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं। वह उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।

पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर  वक्ता, सदाशयी सांसद और अपने प्रभाव से जन-जन को जीतनेवाली, सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनको अपने लोक में सर्वोच्च आसन दें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति: #UPCM श्री @myogiadityanath pic.twitter.com/g16cIKpRlR

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 6, 2019

पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता, सदाशयी सांसद और अपने प्रभाव से जन-जन को जीतनेवाली, सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनको अपने लोक में सर्वोच्च आसन दें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार की मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेश में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री रहीं सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर अति दुखद है। वह काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

बीजेपी की वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रही श्रीमती सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर अति-दुःखद है। वे काफी कुशल राजनीतिज्ञ व प्रशासक ही नहीं बल्कि एक अति-मिलनसार महिला थीं। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

— Mayawati (@Mayawati) August 6, 2019

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।

दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 6, 2019

मुख्यमंत्री का चित्रकूट दौरा निरस्त, अब दिल्ली जाएंगे

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज के निधन के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा निरस्त हो गया है। दिल्ली जा रहे हैं। वह 11 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे पार्टी कार्यालय जाएंगे, जहां वह सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देंगे।