राज्यपाल आनंदीबेन पटेल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 04 Aug 2026 05:16:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg राज्यपाल आनंदीबेन पटेल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा रद्द, वर्चुअल माध्यम से की दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95-3/680179 Tue, 04 Aug 2026 05:16:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=680179 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरेली आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वह हेलिकॉप्टर से बरेली आने वाली थीं। हालांकि खराब मौसम के बीच सुबह 10 बजे सूचना आई कि राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। माना जा …]]>

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बरेली आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। वह हेलिकॉप्टर से बरेली आने वाली थीं। हालांकि खराब मौसम के बीच सुबह 10 बजे सूचना आई कि राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण राज्यपाल का दौरा निरस्त हुआ है। उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता वर्चुअल माध्यम से की है।

राज्यपाल सुबह 9:35 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से बरेली एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने वाली थीं। पहले उनका राजधानी एक्सप्रेस से आने का कार्यक्रम था, लेकिन ट्रेन में देरी के कारण देर रात उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। सुबह 10 बजे उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना मिली। एसपी सिटी मानुष पारीक ने इसकी पुष्टि की है।

राज्यपाल ने कृषि विभाग के भवन और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी वर्चुअल माध्यम से किया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व संयुक्त सचिव डॉ राकेश कुमार ही पहुंचे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का आगमन भी रद्द हो गया। अब दीक्षांत समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर को तीन सुपर जोन, पांच जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया था। सुरक्षा के लिए तीन एडिशनल पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी और 10 इंस्पेक्टर तैनात किए गए थे। इसके अतिरिक्त, 105 सब इंस्पेक्टर और 525 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई थी।

खराब मौसम बना बाधा
राज्यपाल का कार्यक्रम पहले राजधानी एक्सप्रेस से आने का था। ट्रेन के देरी से चलने के कारण देर रात उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इसके बाद उन्हें राजकीय हेलिकॉप्टर से आना प्रस्तावित था। माना जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनका आगमन निरस्त कर दिया गया।

शोधार्थियों के लिए काले कपड़े प्रतिबंधित
दीक्षांत समारोह में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस बार जिम्मेदारी 33 वालंटियर को दी गई है, जो पिछले दीक्षांत समारोह की तुलना में कम है। कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने के लिए जीरो मूवमेंट की नीति लागू की गई। चीफ प्रॉक्टर रवेंद्र सिंह ने छात्रों को कार्यक्रम के दौरान आवाजाही प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए हैं। शोधार्थियों के लिए काले कपड़े प्रतिबंधित हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन और हैंडबैग सभागार के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

]]>
रायबरेली के रेल कोच फैक्टरी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9a-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f/671857 Sat, 09 May 2026 10:06:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=671857 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को फैक्टरी के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल …]]>

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को रायबरेली स्थित आधुनिक रेल कोच फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को फैक्टरी के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने बैठक में विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य महत्वपूर्ण यात्री डिब्बों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर गहन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्पादन प्रक्रियाओं, उपयोग की जा रही तकनीकों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की।

इस दौरे का उद्देश्य उच्च-गुणवत्ता वाले रेल कोचों के निर्माण में फैक्टरी की क्षमता का आकलन करना और उत्पादन को और बेहतर बनाने के सुझाव देना रहा। इसके साथ ही उन्होंने चिंतन शिविर में भी हिस्सा लिया।

बैठक के बाद राज्यपाल के फैक्टरी के शेल शाप का भी निरीक्षण करने की योजना है। शेल शाप वह महत्वपूर्ण इकाई होती है, जहां ट्रेन के डिब्बों के बाहरी ढांचे का निर्माण किया जाता है। इस हिस्से का निरीक्षण यह समझने में मदद करेगा कि फैक्टरी किस प्रकार के उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करके डिब्बों के मुख्य ढांचे को तैयार कर रही है।

]]>
अयोध्या: परिवार संग रामनगरी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%97/627546 Sat, 16 Aug 2025 07:40:47 +0000 https://livehalchal.com/?p=627546 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परिवार संग रामनगरी पहुंचीं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका काफिला वापस लखनऊ लौट जाएगा। रामनगरी अयोध्या में शनिवार तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परिवार के साथ पहुंचीं। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से काफिला सीधे राम जन्मभूमि परिसर की ओर रवाना हुआ। …]]>

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परिवार संग रामनगरी पहुंचीं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका काफिला वापस लखनऊ लौट जाएगा।

रामनगरी अयोध्या में शनिवार तो राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परिवार के साथ पहुंचीं। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहां से काफिला सीधे राम जन्मभूमि परिसर की ओर रवाना हुआ।

मंदिर परिसर पहुंचकर राज्यपाल ने परिवार संग भगवान श्रीरामलला का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का काफिला लखनऊ लौट जाएगा।

]]>