राजीव गांधी के शासन में – Live Halchal

राजीव गांधी के शासन में, चीन ने तवांग में सुमदोरोंग चू घाटी पर कब्जा कर लिया था : बीजेपी सांसद तापिर गाओ
चीन की तरफ से नए गांव बसाने की खबरों पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ  ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। तापिर गाओ ने कहा कि चीन का गांव बसाना, भारतीय सीमा के पास सैन्य शिविर बनाना कोई नई बात नहीं है। 80 के दशक से आज तक चीन लगातार कब्जा कर रहा है। आज हम कांग्रेस शासन की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां गलत थी।

भाजपा सांसद तापिर गाओ ने चीन के भारत में अतिक्रमण के लिए कांग्रेस की पूर्व सरकारों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि चीन 80 के दशक से सड़क निर्माण में जुटा है, उसने लोंग्जू से माजा तक सड़क बनाई। कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए तापिर ने कहा कि राजीव गांधी के शासन के दौरान, चीन ने तवांग में सुमदोरोंग चू घाटी पर कब्जा कर लिया। तत्कालीन सेना प्रमुख ने एक ऑपरेशन की योजना बनाई, लेकिन राजीव गांधी ने उन्हें पीएलए को वापस लौटाने वाली उस योजना पर काम करने की अनुमति दी।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सीमा तक सड़कों का निर्माण नहीं किया। इससे 3-4 किलोमीटर तक बफर जोन छूट गया। इस इलाके पर चीन ने कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि चीन की तरफ से अरुणचाल में गांव बसाना नई बात नहीं है। यह तो कांग्रेस से विरासत में मिला है। भाजपा सांसद ने कहा कि चीन तो 80 के दशक से सड़कों का निर्माण कर रहा है। बीसा और माजा के बीच सैन्य बेस बनाने जिक्र किया।

अरुणाचल प्रदेश में बसाए गए चीनी गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें दावा किया जा रहा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के करीब 4.5 किमी अंदर गांव बसा लिया है।यह इलाका अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में स्थित है। इस चीनी गांव की सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आ रहा है कि चीनी गांव में चौड़ी सड़कें और बहुमंजिला इमारतें बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि चीनी गांव में करीब 101 घर बनाए गए हैं। इन घरों में चीनी लोगों को बसाया गया है। घरों के ऊपर चीनी झंडा भी लगाया गया है।