राजा रघुवंशी – Live Halchal

राज की खातिर राजा की हत्या, प्रेमी के सामने आते ही टूटी सोनम; सात फेरों से सलाखों तक का पूरा सच
हनीमून पर गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलांग में एसआइटी के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि प्रेमी राज कुशवाहा को पाने की खातिर मैंने उससे मिलकर राजा की हत्या कराई।

एसआइटी ने बुधवार को पांचों आरोपितों सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह को शिलांग के एडीजे कोर्ट में पेश कर 10 दिनों का रिमांड मांगा।

सभी आरोपियों को मिली 7 दिन की पुलिस रिमांड
कोर्ट ने सभी आरोपितों को आठ दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि सोनम को गाजीपुर से और राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद को इंदौर से ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग लाया गया। बुधवार सुबह एसआइटी ने पांचों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।

मंगलवार रात तक पुलिस को गुमराह कर रही सोनम राज के सामने आते ही टूट गई और सिलसिलेवार घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस आरोपितों को कोर्ट ले गई। एसआइटी ने कोर्ट को बताया कि आरोपितों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आभूषण और नकदी बरामद करना बाकी है। उनकी बरामदगी के लिए सभी को इंदौर और गाजीपुर ले जाना पड़ेगा।

गुवाहाटी से खरीदा था हथियार
राजा की हत्या में प्रयुक्त हथियार (डाव) गुवाहाटी से खरीदा गया था। इसकी पुष्टि के लिए उन्हें गुवाहाटी भी ले जाया जाएगा। एसपी ने बताया कि शिलांग के सदर थाना और कोर्ट परिसर में आरोपितों को देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए थे। स्थिति संभालने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बता दें कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को आखिरी बार उनकी स्वजन से बात हुई थी। दो जून को राजा का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया था। 17 दिन से गायब सोनम नौ जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद हत्याकांड का राज खुला।

गाइड और किराया पर स्कूटर देने वालों ने भी की शिनाख्त
मेघालय पुलिस ने बुधवार शाम आरोपितों की गाइड अल्बर्ट पीडी और भावान साई से थाने में शिनाख्त करवाई। अल्बर्ट ने कहा कि उन्होंने तीनों आरोपितों को सोनम व मृतक राजा के साथ देखा था। भावान साई ने भी राजा और सोनम को ले जाने की पुष्टि की। इसके बाद स्कूटर किराए पर देने वाले दो लोगों को भी बुलाया गया। एक ने राजा और दूसरे ने अन्य आरोपितों को स्कूटर देने की बात स्वीकार की।

भाई ने तोड़ा सोनम से नाता, राजा की मां के गले लग फूट-फूटकर रोया
इंदौर में सोनम का भाई गोविंद बुधवार को राजा रघुवंशी के घर पहुंचा। वह सीधे राजा की मां उमा के पास पहुंचा और गले लगकर रोने लगा। उसने कहा कि उसे राजा की मौत का गहरा अफसोस है। उसने सोनम से हर तरह का रिश्ता तोड़ने की घोषणा भी की।

गोविंद ने कहा कि सोनम झूठ बोलती रही, गुमराह करती रही। उसे सजा मिलनी चाहिए। राज और सोनम के प्रेम प्रसंग पर उसने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। वह सोनम को दीदी बोलता था। तीन साल से वह सोनम से राखी बंधवा रहा था। गोविंद ने कहा कि इस परिवार ने एक बेटा खोया है। इसकी कभी भरपाई नहीं होगी। सोनम की जगह अब वह इस परिवार का हिस्सा है। गोविंद ने मेघालय सरकार से भी माफी मांगी।