राजस्थान निकाय चुनाव में गहलोत सरकार का बोलबाला – Live Halchal

राजस्थान निकाय चुनाव में गहलोत सरकार का बोलबाला, सबसे आगे निकली कांग्रेस
राजस्थान में निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. एक नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के लिए 28 जनवरी को चुनाव हुए थे. 3035 वार्डों में वोट डाले गए थे. 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई थी. अब 31 जनवरी यानी आज यहां वोटों की गिनती जारी है. राजस्थान निकाय चुनाव में गहलोत का बोलबाला

हनुमानगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए निराशाजनक रहे. भाजपा को पांचों पालिकाओं में से किसी में भी बहुमत हासिल नहीं हुआ. संगरिया में 35 वार्डों में लड़ी भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिलीं. हनुमानगढ़ नगरपालिका भादरा में निर्दलीयों को बहुमत मिला है. भादरा में 40 में से 26 पर निर्दलीय जीते हैं. संगरिया में 35 में से 27 पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है.

पीलीबंगा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. पीलीबंगा में 35 में से 17 सीटों पर जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है. रावतसर में निर्दलीयों को बहुमत मिला है. रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. नोहर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. 40 वार्डों में 21 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं. कुल 185 वार्डों में से 92 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

रतनगढ़ के 45 वार्डों में हुए चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है. राजकीय केसरी देवी कन्या महाविद्यालय में मतों की गणना रिटर्निंग अधिकारी रामअवतार कुमावत की मॉनिटरिंग में चल रही है जिसके तहत सभी 45 वार्डों के प्रत्याशियों व उनके गणना एजेंट मौजूद हैं. इनमें से 15 वार्ड के परिणाम आ चुके हैं. इनमें वार्ड 1 में कांग्रेस के राकेश कुमार, वार्ड 2 में कांग्रेस के अजित सिंह, वार्ड 3 में कांग्रेस के अरविंद चकलान, वार्ड 4 में कांग्रेस के शशि गौड़, वार्ड 5 में कांग्रेस की ममता सैनी, वार्ड 6 में निर्दलीय निखिल इंदौरिया, वार्ड 7 में कांग्रेस की सोनू सैनी, वार्ड 8 में कांग्रेस नशिम खत्री, वार्ड 9 में कांग्रेस के यूनुस, वार्ड 10 में कांग्रेस के नेमीचंद, वार्ड 11 में कांग्रेस की वीणा बाकोलिया, वार्ड 12 में कांग्रेस की हाजरा ,वार्ड 13 में भाजपा रेखा लाटा, वार्ड 14 में निर्दलीय मनोज सोनी, वार्ड 15 में कांग्रेस का श्रवण सैनी विजय घोषित हुए हैं.

रामगढ़ 31 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं. यहां 13 सीटों पर कांग्रेस, 13 सीटों पर बीजेपी और 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. सीकर खंडेला नगरपालिका के सभी वार्डों के नतीजे घोषित किए गए हैं. यहां कांग्रेस 9, भाजपा 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 13 सीटें हासिल हुई हैं. फतेहपुर नगर पालिका के 21 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं. कांग्रेस को 10 सीट, भाजपा को 4 सीट और 7 पर निर्दलीय जीते हैं.