राजस्थान के करौली में फिर भड़की हिंसा – Live Halchal

राजस्थान के करौली में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने फूंके दलित MLA और पूर्व MLA के घर
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ सोमवार को दलितों का जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, वो शाम होते-होते भीषण हिंसा में तब्दील हो गया. इस हिंसा में आधिकारिक तौर पर 8 लोगों की मौत की खबर है. लेकिन एक दिन बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.

अब राजस्थान के करौली में भीड़ ने दो नेताओं के घरों को निशाना बनाया है. भीड़ ने मौजूदा विधायक राजकुमारी जाटव और पूर्व  विधायक भरोसीलाल जाटव के घरों में आग लगा दी है.

ये दोनों नेता दलित समुदाय से आते हैं. मौजूदा विधायक राजकुमारी बीजेपी नेता हैं. जबकि पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में सोमवार को हुई हिंसा के जवाब में आज सुबह यहां भीड़ जमा होने लगी. धारा 144 लागू होने के बावजूद धीरे-धीरे ये संख्या 40 हजार तक पहुंच गई.

व्यापारियों ने बुलाया था बंद

करौली जिले के हिंडौन में सोमवार को दुकान और वाहन जलाए जाने के खिलाफ व्यापारी और दूसरे समाज के लोगों ने आज बंद का आह्वान किया था. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे थे.  हालात तनावपूर्ण देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू की गई थी. लेकिन इसका उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

आरोप है कि इसी दौरान भीड़ करौली से वर्तमान बीजेपी विधायक राजकुमारी जाटव के घर को निशाना बनाया. भीड़ ने उनका घर फूंक डाला. इतना ही नहीं भीड़ ने पूर्व विधायक को भी नहीं बख्शा. इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव के घर को भी आग के हवाले कर दिया.

व्यापारियों का आरोप है कि सोमवार को यहां बंद के नाम पर जबरदस्ती लोगों की दुकानें बंद कराई गईं. इतना ही नहीं बाजार बंद कराने के नाम पर व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट भी की गई. शहर के बाजारों की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की भी खबरें आईं.

मॉल में लगाई आग

भीड़ ने सिर्फ दलित नेताओं को ही निशाना नहीं बनाया. बल्कि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. यहां एक मॉल में आग लगा दी गई. जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी चूक सामने आ रही है.

बता दें कि सोमवार (2 अप्रैल) को एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के बदलाव वाले फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया था. जिसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में दलितों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह ट्रेन रोकी, सड़कें जाम की. साथ ही राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार और पंजाब के कई शहरों से हिंसा की भी खबरें आईं.

जिसके बाद आज बड़ी तादाद में लोग जमा हुए और शहर के दो दलित नेताओं को निशाना बनाया. जिनमें एक बीजेपी विधायक और एक पूर्व कांग्रेस विधायक शामिल हैं. साथ ही मॉल को भी नुकसान पहुंचाया गया.

फिलहाल, राजस्थान के करौली में हालात तनावपूर्ण हैं. इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है. हिंसा फैलाने वालों की धरपकड़ की जा रही है. यूपी के मेरठ में इंटरनेट सेवा पर बैन लगाया गया है.

पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

दलितों का विरोध देखने के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को ही इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी. जिस पर सुप्रीम कोर्ट जल्दी सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. हालांकि, सोमवार को कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करने के इनकार कर दिया था.