राजकोट – Live Halchal

गुजरात: राजकोट में 1500 अवैध घरों पर चला बुलडोजर, अपराधियों का गढ़ बन चुकी थी बस्ती
गुजरात के राजकोट में जंगलेश्वर क्षेत्र में महानगर पालिका ने 1500 अवैध घरों पर बुलडोजर चलाया। यह बस्ती अपराधियों का गढ़ बन चुकी थी, जहां हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और ड्रग्स तस्करी जैसे अपराध होते थे।

गुजरात के राजकोट में सरकारी जमीन पर बसी अवैध बस्ती जंगलेश्वर के करीब पंद्रह सौ घरों पर सोमवार को महानगर पालिका ने बुलडोजर चला दिया। यह बस्ती अपराधियों की शरणस्थली बन चुकी थी। अतिक्रमण रोधी इस कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि यह क्षेत्र अपराधियों की शरणस्थली बन गया था। यहां से हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, ड्रग्स की तस्करी में शामिल अपराधियों की धरपकड़ की गई थी। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने चेताया है कि सरकारी जमीन पर गुजरात में कही पर भी अतिक्रमण कर गैरकानूनी गतिविधियां की गईं तो सरकार त्वरित सर्वे कराकर कार्रवाई करेगी।

जुआ के 65 अड्डे
संघवी ने बताया कि लंबे समय से राजकोट के जंगलेश्वर में अपराधी तत्वों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बीते दस वर्षों से इस इलाके में जुआ के 65 अड्डे पकड़े गए।

किस मामले में कितने आरोपी?
बीते कुछ वर्ष में जंगलेश्वर क्षेत्र से हत्या का प्रयास करने के आठ आरोपित, दुष्कर्म के 15 मामलों में 19 आरोपित, मारपीट व अशांति फैलाने के 68 आरोपित पकड़े गए। पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने राज्य सरकार से मांग की है कि इन परिवारों को उजाड़ने से पहले उन अधिकारियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए जिनके कारण ये अतिक्रमण किये गये।

गुजरात: राजकोट में पुल से गिरकर कार में लगी आग, दो महिला शिक्षकों समेत तीन की जलकर मौत
गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक कार पुल से नीचे गिर गई और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में दो महिला शिक्षकों समेत तीन की जलकर मौत हो गई।

गुजरात के राजकोट जिले में आज शुक्रवार, 30 जनवरी की सुबह एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

कार पुल की दीवार से टकराकर नीचे गिरी, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। इस कार में दो महिला शिक्षक समेत तीन लोग सवार थे, जिनकी आग में झुलसकर मौत हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत
पुलिस ने बताया, ‘यह हादसा गोंडल-अटकोट हाईवे पर सुबह करीब 5.30 बजे हुआ, जब कार छोटा उदयपुर से गोंडल की ओर जा रही थी।’

पुलिस उपाधीक्षक नवीन चक्रवर्ती ने बताया, ‘कार एक छोटी नदी पर बने 8 फुट ऊंचे पुल की साइड की दीवार से टकराई और दीवार तोड़कर नीचे गिर गई।’

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ‘गाड़ी के नीचे गिरने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग अंदर फंस गए, जिससे तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।’

गुजरात: राजकोट में महिला मरीजों के वीडियो मामले में एक और गिरफ्तार
गुजरात के राजकोट स्थित अस्पताल के सीसीटीवी को हैक कर महिला मरीजों के वीडियो को सार्वजनिक करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम दिल्ली निवासी रोहित सिसौदिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार धमेलिया ने राजकोट के एक प्रसूति गृह के सीसीटीवी सिस्टम को हैक कर लिया था।

गुजरात के राजकोट स्थित अस्पताल के सीसीटीवी को हैक कर महिला मरीजों के वीडियो को सार्वजनिक करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम दिल्ली निवासी रोहित सिसौदिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिसोदिया ने हैक किए गए सीसीटीवी फुटेज
अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा के अनुसार, सिसोदिया ने हैक किए गए सीसीटीवी फुटेज को दूसरे लोगों को बेच दिया था। साइबर अपराध शाखा ने 17 फरवरी को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सूरत से धमेलिया नामक हैकर और महाराष्ट्र के लातूर निवासी यूट्यूब चैनल के मालिक प्रज्वल टैली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, धमेलिया ने राजकोट के एक प्रसूति गृह के सीसीटीवी सिस्टम को हैक कर लिया था। उसने सिसोदिया से वीडियो साझा किया था। बाद में सिसोदिया ने इसे कुछ अन्य लोगों को बेच दिया था।

50 हजार सीसीटीवी को हैक कर लिया
पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध लवीना सिन्हा ने कहा कि राजकोट स्थित प्रसूति गृह के अलावा धमेलिया और उसके साथी रेयान परेरा ने अस्पतालों, कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों और यहां तक कि लोगों के घरों में लगे लगभग 50 हजार सीसीटीवी को हैक कर लिया। इस मामले की जांच अभी जारी है।

गुजरात में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के तीन आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा
गुजरात के अमरेली जिले की एक विशेष अदालत ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को दोषी ठहराया। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सभी फैसले एक ही दिन में आए।

मंगलवार को विशेष पाक्सो न्यायाधीश डीएस श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में अमर कलेना, बकुल धधुकिया और एक अन्य व्यक्ति को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पीड़िता को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश
सरकारी वकील ममता त्रिवेदी ने कहा कि अदालत ने राज्य सरकार को प्रत्येक पीड़िता को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया। आरोपितों में से एक ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया, जब वह गर्भवती हो गई। दूसरे मामले में अमरेली शहर के जेसिंगपारा इलाके की रहने वाले कलेना ने 14 साल की लड़की से शादी का वादा किया और उसे भगा ले गया।

तीसरी घटना भी अमरेली के एक गांव में हुई
तीन अलग-अलग गांवों में रहने के दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरी घटना भी अमरेली के एक गांव में हुई। आरोपित धधुकिया ने 26 मई, 2023 को अपने घर के अंदर 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया।