राघव चड्ढा – Live Halchal

राघव चड्ढा समेत सात सांसदों की बगावत से चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा
दिल्ली की सियासत एक बार फिर धधक रही है। भाजपा-आप आमने-सामने हैं। राघव चड्ढा समेत कई सांसदों की बगावत ने जहां आप को बैकफुट पर ला दिया है वहीं विद्रोह से गदगद भाजपा फ्रंट फुट पर खेल रही है।

झूठ की राजनीति को पलायन ने किया बेपर्दा, केजरीवाल पर भाजपा ने किया तीखा हमला
भाजपा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल पर सादगी की राजनीति का दावा करने के बावजूद आलीशान जीवनशैली अपनाने और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगाए।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल विचारों से भटक चुकी है और उसमें वैचारिक दिवालियापन साफ दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कई संस्थापक सदस्य इसे छोड़ चुके हैं, जिससे इसकी साख पर सवाल खड़े होते हैं। स्वराज ने कहा कि आप ने शुरुआत में खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश किया था, लेकिन बाद में यह नई बोतल में पुरानी शराब साबित हुई। उन्होंने अन्ना हजारे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उसी से उभरने के बावजूद केजरीवाल ने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।

उन्होंने शीश महल विवाद को उठाते हुए आरोप लगाया कि कोविड के दौरान जब जनता को नेतृत्व की जरूरत थी, तब मुख्यमंत्री अपने आवास पर खर्च कर रहे थे। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने केजरीवाल के नए सरकारी आवास को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 95 लोधी एस्टेट स्थित यह घर किसी आम आदमी का नहीं, बल्कि किसी लग्जरी होटल जैसा दिखता है। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम अब आलीशान आदमी पार्टी होना चाहिए। भाजपा ने मांग की कि इस पूरे मामले पर पारदर्शिता लाई जाए और जनता को सच्चाई बताई जाए।

अब आम नहीं सिर्फ भ्रष्ट लोग बचे आप में : रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंकलाब के नारे से शुरू हुई पार्टी अब अपने ही अविश्वास और टूट से खत्म हो रही है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में अब आम आदमी नहीं, बल्कि भ्रष्ट लोग बचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों का जाना केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उनके मुताबिक, यह पार्टी के भीतर असंतोष और तानाशाही के खिलाफ संकेत है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी पार्टी को झटका लग सकता है। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं।

राघव जानते हैं कि कई राज, इसलिए बौखलाई आप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से आप नेतृत्व में घबराहट साफ दिख रही है। दिल्ली और देश की जनता इस बौखलाहट को समझ रही है। राघव चड्ढा का जिक्र करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो अरविंद केजरीवाल से जुड़े कई आर्थिक और प्रशासनिक मामलों की जानकारी रखते हैं। यही वजह है कि आप नेता अब दबाव की राजनीति कर रहे हैं। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप पार्टी सांसदों को राइट टू रिकॉल जैसी बातों से डराने की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने भगवंत मान के राष्ट्रपति से मिलने की मांग को भी शिगूफा बताया। भाजपा नेता ने कहा कि ये सभी सांसद लंबे समय से पार्टी के अंदर असहज थे और दिल्ली शराब नीति मामले और पंजाब में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों के बाद उन्होंने खुद फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि ये लोग दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से पार्टी से अलग हुए हैं। ब्यूरो

भाजपा पर भड़की आप, गुजरात में आम आदमी पार्टी का सोशल मीडिया पेज बंद
गुजरात में आम आदमी पार्टी के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज सस्पेंड होने पर सियासत गरमा गई है। आप ने इसे अपनी बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा की कार्रवाई बताया है। अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि आखिर भाजपा सोशल मीडिया से क्यों डर रही है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव से घबराकर भाजपा ने पार्टी के सोशल मीडिया पेज बंद करा दिए। उन्होंने कहा कि महज 28 दिनों में 8 करोड़ लोगों ने पार्टी की पोस्ट देखी, जिससे भाजपा परेशान हो गई।

संजय सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर विरोध नहीं कर पाते, वे अब सोशल मीडिया पर आप के साथ खड़े हैं। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है और फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संस्थाओं पर नियंत्रण के बावजूद सोशल मीडिया पर रोक लगाना गलत है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव पुलिस के दम पर जीतना चाहती है। पार्टी नेताओं का दावा है कि गुजरात में आप तेजी से मजबूत हो रही है और यही वजह है कि उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भाजपा को जवाब देगी।

आतिशी का पलटवार
विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अरविंद केजरीवाल के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाईं, लेकिन मजे की बात ये है कि ये तस्वीरें पूर्व सीएम के घर की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से डाउनलोड की गई हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा समय
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस मुद्दे पर सक्रियता बढ़ाते हुए राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। वे पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बागी सांसदों को रिकॉल करने और उनकी सदस्यता खत्म करने का पक्ष रखेंगे। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी इस मुद्दे पर कोई ढील नहीं देना चाहती और राजनीतिक नुकसान से बचने की रणनीति पर काम कर रही है। इस सियासी घटनाक्रम पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया – ये सातों चीजें सब्जियों को स्वादिष्ट बनाती हैं लेकिन ये अपने आप में कभी सब्जी नहीं बन सकतीं।

क्या राघव चड्ढा से आप का मोहभंग? अब संसद में मौका नहीं मिलेगा! अशोक मित्तल को मिला उप-नेता पद
जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्य सभा सचिवालय को इस संदर्भ में एक पत्र भेजा।  वहीं अब अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से उपनेता होंगे।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का आग्रह किया है।

AAP Sources: Aam Aadmi Party has informed the Rajya Sabha Secretariat that MP Raghav Chadha should not be allotted time to speak in Parliament. Further, the Aam Aadmi Party has submitted a letter to Rajya Sabha Secretariat to appoint MP Ashok Mittal as Deputy Leader of the party…

मोबाइल उपभोक्ताओं को मिले डाटा रोलओवर की सुविधा- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों राज्यसभा में दूरसंचार कंपनियों के डाटा इस्तेमाल के तरीके पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जो डाटा उपभोक्ता इस्तेमाल नहीं कर पाते, वह खत्म नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले दिन के लिए बचा रहना चाहिए। अभी रोजाना मिलने वाला डाटा रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाता है, जबकि इसके लिए उपभोक्ता पैसे चुका चुके होते हैं। इसलिए इसका फायदा कंपनियों को नहीं, बल्कि ग्राहकों को मिलना चाहिए।

चड्ढा ने सुझाव दिया था कि बचे हुए डाटा के आधार पर अगले महीने रिचार्ज में छूट दी जाए और ग्राहकों को डाटा रोलओवर की सुविधा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता को अपना बचा हुआ डाटा दूसरों को ट्रांसफर करने का अधिकार भी मिलना चाहिए। आप सांसद ने अमेरिका, यूरोप, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं।

दिल्ली: निलंबन रद्द होते ही संसद पहुंचे राघव चड्ढा
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा मंगलवार को संसद पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। संसद परिसर में महात्मा गांधी के स्टेच्यू के पास आप सांसदों ने प्रदर्शन किया। बीते सोमवार को पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का 115 दिनों बाद निलंबन रद्द हुआ।

संसद परिसर में आप सांसद राघव चड्ढा के अलावा अन्य पार्टी के सांसद भी नजर आए। सभी के हाथों में तख्ती नजर आई। इन तख्तियों पर लिखा ‘जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करो’, ‘मनीष सिसोदिया को रिहा करो’, ‘संजय सिंह को रिहा करो’, ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’। आम आदमी पार्टी सिर्फ संसद ही नहीं दिल्ली में भी शराब घोटाले को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सीएम केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए या नहीं इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान जारी है।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का 115 दिनों के बाद सोमवार को संसद में एक प्रस्ताव लाकर उनका निलंबन रद्द कर दिया। निलंबन रद्द होने के बाद राघव चड्ढा संसद पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने आज संसद परिसर में महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू का जीवन हमें सिखाता है कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, सत्य की हमेशा जीत होती है।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि 11 अगस्त 2023 को मुझे संसद से निलंबित कर दिया गया था। अपना निलंबन रद्द कराने के लिए मुझे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मेरा निलंबन समाप्त हुआ है। इसके लिए सांसद राघव चड्ढा ने सुप्रीम कोर्ट और देश की जनता का धन्यवाद किया है।

इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि दोबारा सदन में जाकर देश की आम जनता की आवाज उठाएंगे। बीते 115 दिनों तक संसद के अंदर जाकर देश की आम जनता की आवाज नहीं उठा सका, जनता के हक का सवाल सरकार से नहीं पूछ सका और देश की जनता सरकार से जो जवाब चाहती थी, वो जवाब नहीं ला सका। मुझे खुशी है कि 115 दिन बाद ही सही, मेरा निलंबन आज समाप्त हो गई है। निलंबन के दौरान देश के लोगों का आशीर्वाद और दुआएं मिलीं। लोगों ने मुझे फोन, ईमेल और संदेश भेजकर मुझे बहुत प्यार, आशीर्वाद दिया, मुझे डटे रहने, लड़ाई लड़ने और इन लोगों से मुकाबला करने की हिम्मत दी।