राकेश सचान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 10 Aug 2022 08:20:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg राकेश सचान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राकेश सचान जिला जज की अदालत में सजा खत्‍म करने की लगाएंगे गुहार https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b2/491492 Wed, 10 Aug 2022 08:20:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=491492 योग‍ी आदित्‍यनाथ सरकार के मंत्री राकेश सचान जिला जज की अदालत में सजा खत्‍म करने की गुहार लगाएंगे। उधर,उनके मामले के बाद प्रशासन ने कचहरी परिसर को CCTV कैमरों से लैस करने की योजना पर काम शुरू कर दिया। यूपी के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की सजा के खिलाफ सोमवार को अपील दाखिल की जाएगी। …]]>

योग‍ी आदित्‍यनाथ सरकार के मंत्री राकेश सचान जिला जज की अदालत में सजा खत्‍म करने की गुहार लगाएंगे। उधर,उनके मामले के बाद प्रशासन ने कचहरी परिसर को CCTV कैमरों से लैस करने की योजना पर काम शुरू कर दिया।

यूपी के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की सजा के खिलाफ सोमवार को अपील दाखिल की जाएगी। उनके वकीलों ने इसकी तैयारी कर ली है। जिला जज की कोर्ट में इसे खत्म करने की गुहार लगाई जाएगी। उधर, राकेश सचान प्रकरण के बाद प्रशासन कचहरी परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की योजना पर काम कर रहा है। 

राकेश सचान से जुड़े सूत्रों के अनुसार मंत्री के वकीलों द्वारा घटना को लेकर पूरी स्थिति से कोर्ट को अवगत कराकर जमानत पर रिहा हुए मंत्री को बरी कराने का प्रयास किया जाएगा। नौबस्ता थानाध्यक्ष ब्रजमोहन उदेनिया ने 13 अगस्त 1991 को आर्म्स एक्ट के तहत राकेश सचान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसी मामले में एसीएमएम तृ़तीय आलोक यादव की कोर्ट ने मंत्री को एक साल की सजा और 1500 रुपये का जुर्माना लगाया था। उन्हें 15 दिन में अपील करने की अनुमति देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि राकेश सचान जमानत पर रिहा होने के बाद जाते समय कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नजर नहीं आए थे।

अब वह फिर से अपील करने की तैयारी कर रहे है। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री कपिल दीप सचान ने बताया कि यह मामला छात्र राजनीति के दौरान का है और 31 साल पुराना है। राजनीतिक द्वेष में झूठा आरोप लगा राकेश को फंसाया गया था। अदालत के फैसले पर अब सेशन कोर्ट में अपील की तैयारी है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

मंत्री राकेश सचान कोई पत्रावाली लेकर गायब नहीं हुए थे। कोर्ट का सम्मान करते हुए सजा के आदेश पर अपील की पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला जज की कोर्ट में सोमवार को अपील दाखिल करके मंत्री को रिहा करने की मांग की जाएगी। दो धाराओं में एसीएमएम तृतीय कोर्ट ने पहले ही बरी कर दिया है। अदालत पर पूरा विश्वास है।
नरेश चंद्र त्रिपाठी, बार अध्यक्ष कानपुर

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा कचहरी परिसर
राकेश सचान को सजा सुनाए जाने से पहले कोर्ट में उनके द्वारा कागज ले जाने के मामले के अलावा कई ऐसी घटनाएं हुईं जिससे एक बार फिर कचहरी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में ज्वाइंट सीपी और डीसीपी ईस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया है। अब कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पहले पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल में बंद पप्पू स्मार्ट आदेश तलबी में बिना तिथि के जेल से बाहर आ गया था। उससे कुछ लोगों ने हवालात के बाहर मुलाकात भी की थी। उससे पूर्व बार महामंत्री के साथ मारपीट की घटना हुई। बार चुनाव के दौरान वकील की गोली मारकर हत्या की गई थी। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है।

न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लागू होगा 
इस प्लान को पहले पुलिस तैयार करेगी उसके बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा होगी। उनके आदेश अनुसार पुलिस इस सुरक्षा प्लान को लागू करेगी। कचहरी के अंदर जाने वाले पांच रास्तों पर सीसीटीवी का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। हाईटेक कैमरे लगाने को लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इतना एरिया कवर करने के लिए 200 सीसी टीवी कैमरों की आवश्यकता पड़ सकती है।

]]>