रवींद्र जडेजा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 15 Jul 2025 10:44:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रवींद्र जडेजा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रवींद्र जडेजा के 600 विकेट और 7000 रन… 73 साल बाद लॉर्ड्स में दोहराया इतिहास https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-600-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%94%e0%a4%b0-70/622948 Tue, 15 Jul 2025 10:44:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=622948 लॉर्ड्स स्टेडियम में 5 दिन चले रोमांचक टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। टेस्ट मैच के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन …]]>

लॉर्ड्स स्टेडियम में 5 दिन चले रोमांचक टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। टेस्ट मैच के आखिरी दिन रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन वह मैच नहीं खत्म कर पाए।

रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के लिए हीरो साबित हुए। इंग्लिश फील्डरों के बीच ‘अभिमन्यु’ की तरह डटे रवींद्र जडेजा नाबाद 61 रन पारी खेली। जडेजा ने इंग्लैंड की धरती पर लगातार चौथा अर्धशतक लगाकर नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ खेल को तीसरे सत्र तक खींचा। इस दौरान अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर गए।

जडेजा के 7000 इंटरनेशनल रन पूरे
रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए दूसरी पारी में नाबाद 61 रन की पारी खेली। इन रनों की बदलौत उन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट वनडे और टी20I) में मिलाकर 7018 रन बना लिए हैं। इसके अलावा उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 611 विकेट दर्ज भी हैं। जडेजा 600 विकेट के लेने के साथ 7 हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे प्लेयर बने। उनसे पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ही ऐसा कर सके। कपिल के नाम 687 विकेट और 9031 रन दर्ज हैं।

73 साल बाद लॉर्ड्स में फिर दोहराया गया इतिहास
नाबाद 61 रन की पारी खेल रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट में नया इतिहास रच दिया। वह ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी जड़ी। जडेजा से पहले उनसे पहले 1952 में विनू मांकड ने पहली पारी में 72 और दूसरी पारी में 184 रन बनाए थे। इन 2 के अलावा कोई भी भारतीय लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर नहीं बना सका है।

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 4 फिफ्टी
जडेजा ने एक टेस्ट सीरीज में लगातार चौथी फिफ्टी लगाई। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर जडेजा ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 89 और 69 रनों की पारी खेली थी। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए और दूसरी पारी में नाबाद 61 रन की पारी खेली।

जडेजा इंग्लैंड में लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले भारत के तीसरे टेस्ट प्लेयर बने। उनसे पहले ऋषभ पंत और सौरव गांगुली ही ऐसा कर सके हैं। ऋषभ पंत ने साल 2021 और 2025 के इंग्लैंड दौरे को मिलाकर लगातार पांच टेस्ट अर्धशतक जड़े हैं। साल 2002 में सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार अर्धशतक जड़े थे।

]]>
रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज हुई अनोखी उपलब्धि, लक्ष्मण की कर ली बराबरी https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/622586 Sun, 13 Jul 2025 10:36:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=622586 टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में जडेजा ने 72 रन की पारी खेली। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की 29वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत जडेजा ने वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट …]]>

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में जडेजा ने 72 रन की पारी खेली। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की 29वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत जडेजा ने वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

दरअसल, भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 28वां अर्धशतक जड़ा। इस अर्धशतक की बदौलत जडेजा ने नंबर-6 या उससे सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली है।

कर ली वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी
दोनों के नाम भारत के लिए टेस्ट में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 28 बार 50 प्लस का स्कोर दर्ज है। इस मामले में टॉप पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम है। उन्होंने नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 38 बार 50 प्लस स्कोर बनाया है।

वहीं, दूसरे नंबर पर दिग्गज कपिल देव का नाम दर्ज है। उन्होंने 35 बार ये कारनामा किया था। रवींद्र जडेजा अब सिर्फ एमएस धोनी और कपिल देव से पीछे हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या वह इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं?

टेस्ट में भारत के लिए नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
एमएस धोनी: 38
कपिल देव: 35
वीवीएस लक्ष्मण: 28
रवींद्र जडेजा: 28
आर अश्विन: 20

ऐसा किया दूसरी बार
इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में एक खास उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने दूसरी बार लगातार तीन टेस्ट पारियों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 91 और 51 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, अगले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाए थे। मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर जडेजा ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 89 और 69 रनों की पारी खेली थी। अब लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए।

]]>
IND vs AUS: रवींद्र जडेजा और आकाशदीप ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का सपना https://livehalchal.com/ind-vs-aus-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a6%e0%a5%80/595211 Tue, 17 Dec 2024 09:24:45 +0000 https://livehalchal.com/?p=595211 भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ दिया है और फॉलोऑन बचा लिया है। एक समय लग नहीं रहा था कि भारत फॉलोऑन बचा पाएगा लेकिन रवींद्र जडेजा और बाद में आकाशदीप के बल्ले ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सपने को चकनाचूर कर दिया और भारत को फॉलोऑन से …]]>

भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ दिया है और फॉलोऑन बचा लिया है। एक समय लग नहीं रहा था कि भारत फॉलोऑन बचा पाएगा लेकिन रवींद्र जडेजा और बाद में आकाशदीप के बल्ले ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सपने को चकनाचूर कर दिया और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। जडेजा और केएल राहुल ने पहली पारी में अर्धशतक जमाए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारी और आकाशदीप की अहम पारी के दम पर ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ दिया है और टीम इंडिया पर से फॉलोऑन का खतरा टाल दिया है। ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के विशाल स्कोर के सामने भारतीय टीम सस्ते में ढेर होती दिख रही थी। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 245 रन बनाने थे। जो उसने बना लिया। भारत ने चौथे दिन मंगलवार का अंत नौ विकेट के नुकसान पर 252 रनों के साथ किया है।

स्टंप्स तक आकाशदीप 31 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह 27 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों ने 39 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को खतरे से बचाया।

खराब रही शुरुआत
भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 51 रनों के साथ की थी। पूरी उम्मीदें केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा से थीं। 74 के कुल स्कोर पर रोहित पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 27 गेंदों पर 10 रन बनाए। फिर राहुल और जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिश की और 67 रन जोड़े। केल राहुल शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन नाथन लियोन की गेंद पर उनको स्टीव स्मिथ ने लपक लिया। राहुल ने 139 गेंदों पर 84 रन बनाए। इसके बाद जडेजा को नीतीश रेड्डी का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 194 पहुंचाया। नीतीश 16 रन ही बना सके।

मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर आउट हो गए। 213 के कुल स्कोर पर जडेजा भी पैट कमिंस के जाल में फंस गए और आउट हो गए। जडेजा ने 123 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। यहां लगा कि भारत फॉलोऑन नहीं बचा पाएगा, लेकिन बुमराह और आकाशदीप ने उसकी ये टेंशन खत्म कर दी। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल कुछ देर पहले खत्म कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ी
ऑस्ट्रेलियाई टीम सोच रही थी कि वह भारत को फॉलोऑन बचाने से रोक लेगी और फिर उसे दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला जल्दी आउट कर पारी से मैच अपने नाम कर लेगी। लेकिन भारत ने ऐसा नहीं होने दिया। पहले केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से भारत को बचाए रखा और फिर जडेजा ने। इसके बाद आकाशदीप ने अंत में तेजी से रन बना उसके सपने पर पानी फेर दिया।

कल मैच का आखिरी दिन है और ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर भारत का एक विकेट जल्दी ले भी लेती है तो उसे दूसरी पारी खेलने उतरना होगा।

]]>
IND vs NZ: रवींद्र जडेजा ने पहले दिखाया गुस्सा फिर एमएस धोनी के अंदाज में किया रन आउट https://livehalchal.com/ind-vs-nz-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/587061 Sat, 26 Oct 2024 08:49:58 +0000 https://livehalchal.com/?p=587061 भारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में दमदार खेल दिखाया। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गुस्से में नजर आए। इसके बाद उन्होंने एमएस धोनी की स्टाइल में बल्लेबाज को रन आउट किया। इस विकेट के साथ ही न्यूजीलैंड की पारी …]]>

भारतीय क्रिकेट टीम ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में दमदार खेल दिखाया। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गुस्से में नजर आए। इसके बाद उन्होंने एमएस धोनी की स्टाइल में बल्लेबाज को रन आउट किया। इस विकेट के साथ ही न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो गई और भारत को 359 रनों का टारगेट मिला।

भारतीय टीम ने पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के पांच विकेट जल्दी गिरा दिए। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 198 रनों के साथ की थी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शनिवार को पहले ही सेशन में न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का अंदाज दिखाया और विकेट निकाला।

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और भारत को 359 रनों का टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे जिसके सामने टीम इंडिया 156 रनों पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में कीवी टीम 103 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी।

जडेजा ने किया धोनी वाला काम
जडेजा ने दूसरी पारी में तीन विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट भी उन्होंने लिया लेकिन रन आउट करके। इस रन आउट को जडेजा ने धोनी स्टाइल में अंजाम दिया। जडेजा की छोटी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने शॉट खेला और गेंद गई डीप प्वाइंट पर। वहां खड़े वॉशिंगटन सुंदर थोड़ा धीमा गेंद पर आए। इसे देख कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा गुस्से में दिखे और सुंदर पर जोर से चिल्लाए भी।

सुंदर ने ये देख गेंद को तुरंत नॉन स्ट्राइकर छोर पर थ्रो किया। गेंद एक टप्पे में जडेजा के पास पहुंची जिन्होंने बहुत ही कैजुलअली उसे अपने हाथ के इशारे से स्टंप की तऱफ मोड़ दिया। गेंद सीधा स्टंप पर लगी और टीम इंडिया ने अपील कर दी। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर का रुख किया। रिप्ले में पता चला कि विलियम ओ रोर्के क्रीज से बाहर थे। इसी के साथ न्यूजीलैंड की पारी का अंत हो गया।

न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 86 रन कप्तान टॉम लैथम ने बनाए। उन्होंने 133 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। उनके बाद सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। फिलिप्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 82 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के मारे। टॉम ब्लंडल 41 रन बनाने में सफल रहे, भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन के हिस्से दो विकेट आए।

]]>
IND vs BAN: रवींद्र जडेजा ने दूसरी गेंद पर चटकाया विकेट और बने एशिया के किंग https://livehalchal.com/ind-vs-ban-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97/582989 Mon, 30 Sep 2024 09:13:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=582989 कानपुर टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस पारी के दौरान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए। जडेजा ने इसके साथ ही एक खास मुकाम हासिल किया है। जडेजा इस दौरान उन चुनिंदा भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने …]]>

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस पारी के दौरान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए। जडेजा ने इसके साथ ही एक खास मुकाम हासिल किया है। जडेजा इस दौरान उन चुनिंदा भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने 300 विकेट के साथ 3000 रन भी बनाए।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में 300वां विकेट लेकर इतिहास रच दिया। 30 सितंबर को खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन कानपुर का मौसम साफ रहा, जिसके बाद मैच शुरू हो पाया।

मैच शुरू हुआ और भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी। रवींद्र जडेजा को चौथे दिन के खेल में बांग्लादेश की पहली पारी में एक ही विकेट मिला, लेकिन इस एक विकेट मिलते ही उन्होंने भारत के महानतम कप्तानों में से एक कपिल देव और आर अश्विन की लिस्ट में एंट्री की।

Ind vs Ban 2nd Test: Ravindra Jadeja ने टेस्ट में रचा इतिहास
दरअसल, कानपुर टेस्ट का आगाज 27 सितंबर से हो गया था, लेकिन पहले ही दिन बारिश के कारण मैच रोक देना पड़ा। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन तो हालात ऐसे रहे। फिर चौथे दिन समय से मौच शुरू हुआ और दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी टीम को आउट कर दिया।

भारत की पूरी टीम मिलकर केवल 233 रन ही बना सकी। इस बीच बांग्लादेश की पारी का आखिरी विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया। उन्होंने बांग्लादेश के खलील अहमद को अपना शिकार बनाया। एक विकेट लेने के साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 300वां टेस्ट विकेट लिया। इसके साथ ही वह अब वे भारत के उन चुनिंदा प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने के साथ ही तीन हजार से ज्यादा रन भी बनाए हैं।

जडेजा ने कपिल देव समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा
रवींद्र जडेजा ने 300 विकेट पूरे करते ही इमरान खान और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। जडेजा ने 74वें टेस्ट में ही 3000 से ज्यादा रन और 300 विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि इमरान खान ने ये कमाल 75 टेस्ट में किया था और कपिल देव ने 83 टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया था। जडेजा से तेजी से सिर्फ इयान बॉथम ने 72 टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

भारत की तरफ से टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले प्लेयर्स
कपिल देव- 5248 रन और434 विकेट

आर अश्विन- 3422 रन और 300 विकेट

रवींद्र जडेजा- 3122 रन और 300 विकेट

सबसे तेज टेस्ट में तरफ से 3000 रन और 300 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

इयान बोथम- 72 मैच

रवींद्र जडेजा- 74 मैच

इमरान खान- 75 मैच

कपिल देव- 83 मैच

]]>