रवनीत सिंह बिट्टू – Live Halchal

हरियाणा: राज्यसभा में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में भाजपा
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा हरियाणा में सिख चेहरे के रूप में स्थापित करने की तैयारी में है। रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रवनीत बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार गए थे बिट्टू
बता दें कि आनंदपुर साहिब और लुधियाना से कांग्रेस के टिकट पर तीन बार सांसद रह चुके बिट्टू इस बार भाजपा के टिकट पर लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के राजा अमरिंदर सिंह वडिंग ने बिट्टू को करीब 20 हजार मतों के अंतर से चुनाव हराया था। लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद भाजपा ने मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में महत्व दिया।

गौरतलब है कि हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट हाल ही में खाली हुई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से लोकसभा चुनाव जीते, जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सीट छोड़ दी। 90 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों के संख्या बल के आधार पर राज्यसभा सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। विपक्षी दल कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी और इनेलो के पास हालांकि एक साझा उम्मीदवार उतारने का विकल्प है, लेकिन किसी सर्वमान्य नाम पर तीनों राजनीतिक दल सहमत नहीं हो रहे हैं। जयहिंद सेना के संयोजक नवीन जयहिंद ने सभी विपक्षी दलों से अनुरोध किया है कि वे उन्हें साझा उम्मीदवार बनाएं, लेकिन किसी ने स्पष्ट रूप से हामी नहीं भरी है।

विपक्षी दलों में बिखराव के चलते इस सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। देश भर में चूंकि राज्यसभा की ज्यादा सीटें खाली नहीं हैं और हरियाणा चूंकि पंजाब से सटा राज्य है, इसलिए रवनीत बिट्टू को हरियाणा से राज्यसभा भेजकर भाजपा न केवल उनका केंद्रीय मंत्री पद बरकरार रखना चाहेगी, बल्कि हरियाणा में सिखों का भरोसा जीतने की भी कोशिश करेगी।

रवनीत सिंह बिट्टू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बनी एनडीए सरकार में पंजाब से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

केंद्र में एनडीए की मोदी सरकार 3.0 का गठन हो गया है। मंत्रियों को मंत्रालय भी दे दिए गए हैं। लुधियाना से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें  लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा आलाकमान ने भरोसा जताया है, इससे साफ है कि भाजपा के लिए पंजाब काफी महत्वपूर्ण है। बिट्टू पंजाब से ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिनको मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे हैं। पहली बार 2009 में वे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद बने। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2019 में वे लुधियाना संसदीय सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन एक बार भी उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए और लुधियाना से चुनाव लड़े, लेकिन वे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से बीस हजार से अधिक वोट से हार गए।

पंजाब में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली और सभी 13 सीट पर भाजपा उम्मीदवार हार गए, तब लगा कि इस बार केंद्र में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा आलाकमान ने बिट्टू को मंत्री बना कर सीमावर्ती राज्य पंजाब का पूरा ध्यान रखा है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए भाजपा ने जट सिख चेहरे पर दांव खेला है। वह पंजाब में खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं।

लुधियाना से सीट से मनीष तिवारी भी रह चुके हैं मंत्री
कांग्रेस नेता व चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी लुधियाना संसदीय सीट पर वर्ष 2009 से लेकर 2014 तक सांसद रहे और पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2012 से लेकर 2014 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे। बिट्टू से पहले उनको ही केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली है।

अमित शाह ने पूरा किया वादा
लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में प्रचार करने आए गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से एलान किया था कि लुधियाना वालो आप रवनीत बिट्टू को जिताकर भेजो, उसे बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा। हालांकि, बिट्टू लुधियाना से चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर अमित शाह ने अपना वादा पूरा कर दिया है।

मोदी सरकार ने तैयार किया है पंजाब का रोड मैप: बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि मोदी सरकार ने कैबिनेट में जगह देकर पूरे पंजाब को मान बख्शा है। पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने की जिम्मेदारी संभालने को वे पूरी तरह तैयार हैं। पीएम मोदी एवं अमित शाह ने सूबे के विकास का पूरा रोड मैप तैयार कर रखा है। अब उस पर काम करके सूबे को आगे ले जाना है। यहां के किसान, मजदूर, गरीब, उद्योग, व्यापार जगत की समस्याओं को केंद्र से हल कराने में वे पुल का काम करेंगे। बिट्टू ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव हैं।

लुधियाना से दो सांसद व एक केंद्रीय मंत्री
पंजाब की आर्थिक राजधानी कई मायनों में खास है। एक तरफ यहां के साइकिल, होजरी, टेक्सटाइल उद्योग का गढ़ है, वहीं यह राजनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। अब लुधियाना के पास दो सांसद एवं एक केंद्रीय मंत्री है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना संसदीय सीट से सांसद हैं। अब भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं।

बिट्टू को अन्य राज्य की सीट से जाना होगा राज्यसभा
बिट्टू को संसद तक पहुंचने के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना होगा। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 117 में से 92 विधायक जीत कर आए थे। पंजाब में भाजपा के पास राज्यसभा की कोई सीट नहीं है। ऐसे में बिट्टू को अगले छह माह में किसी अन्य राज्य की सीट से राज्यसभा पहुंचना होगा। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने पहले ही रणनीति बना रखी है।

पंजाब से हारने वाले चौथे नेता को जिम्मेदारी
पंजाब से अरुण जेटली चुनाव हार गए थे लेकिन उनको 2014 में केंद्र में मंत्री बनाया गया। अंबिका सोनी चुनाव हार गई थीं लेकिन उनको राज्यसभा में भेजकर मंत्री बनाया गया। वहीं हरदीप पुरी चुनाव हार गए थे, उनको मंत्री बनाया गया। अब बिट्टू भी चुनाव हार गए हैं और उनको छह माह के भीतर राज्यसभा भेजकर सदस्य बनाया जाएगा ताकि मंत्री पद बरकरार रह सके।