रवनीत बिट्टू – Live Halchal

कंगना रनौत के हक में उतरे रवनीत बिट्टू…
कंगना रनौत के हक में अब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए रवनीत बिट्टू कंगना की फिल्म Emergency को लेकर उनके हक में उतरे हैं। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने कहा कि आखिर इस फिल्म के रिलीज होने में एतराज क्यों उठाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि इस फिल्म में सिखों व पंजाबियों की छवि खराब करने वाला कोई भी सीन नहीं है।

इस मौके पर रवनीत बिट्टू ने कहा आगे कहा कि, ”क्या आप नहीं चाहते कि 1984 में हुए दंगों के बारे में लोगों को पता चले। देश प्रधानमंत्री रह चुकी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के राज में जो कुछ भी हुआ, कैसे सिखों पर अत्याचार किया गया, ये सबकों पता चलना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने श्री दरबार साहिब पर फायरिंग करवाई थी। कांग्रेस के राज में इमरजैंसी के दौरान कैसे पंजाबियों और सिखों के साथ धक्केशाही की है, सबके सामने आना चाहिए। रवनीत बिट्टू ने कहा कि इंदिरा गांधी को बचाने के लिए फिल्म का विरोध किया जा रहा है। क्या आप नहीं चाहते सिखों का जो नुकसान हुआ है लोगों के सामने आए।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि फिल्म में सिखों की छवि खराब करने वाला कोई सीन नहीं है। इस फिल्म में इमरजैंसी के दौरान जो कुछ भी हुआ उसके बारे में सब कुछ बताया गया है। हमने इस फिल्म को देखने के लिए विद्वान भेजे, इस फिल्म में 3-4 सीन ऐसे थे जोकि सिखों के विरुद्ध थे। उन 3-4 सीन कटवा दिया गया है।

इस फिल्म को सैंसर बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी है। आखिर में रवनीत बिट्टू ने कहा कि जो व्यक्ति फिल्म Emergency को रिलीज होने से रोकेगा, हम मानते हैं वो नहीं चाहते कि Indira Gandhi की बारे लोगों को पता चले। आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की सेंसर बोर्ड से क्लीनचिट मिल गई है। ये फिल्म अब रिलीज होने के लिए तैयार है। काफी समय से कंगना की फिल्म विवादों में फंसी हुई थी. मगर अब रिलीज का रास्ता खुल गया है।

राहुल गांधी पर दिए बयान पर कायम हैं रवनीत बिट्टू
राहुल ने अमेरिका में कहा था कि पंजाब या भारत में सिखों को पगड़ी पहनने की इजाजत नहीं, कड़ा पहने की इजाजत नहीं और गुरुद्वारा साहिब जाने की इजाजत नहीं। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने उन पर टिप्पणी की थी। इसके विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए अपने बयान पर कायम हैं। कांग्रेस बिट्टू की आलोचना कर रही है। बिट्टू से राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की जा रही है।

वहीं राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर बिट्टू को पछतावा नहीं है। बिट्टू ने कहा कि मुझे क्यों पछतावा होना चाहिए? पंजाब में हमने अपनी कई पीढ़ियां खो दी हैं। गांधी परिवार ने पंजाब को जला दिया… मेरा दर्द एक सिख के तौर पर है। मैं मंत्री बाद में हूं, पहले सिख हूं।

बिट्टू ने कहा कि अगर गुरपतवंत सिंह पन्नू राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता है तो आप क्या कहेंगे? बयान के लिए माफी मांगने की मांग पर उन्होंने कहा कि माफी तो मल्लिकार्जुन खरगे को माँगनी चाहिए। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें लगता है किराहुल गांधी ने भाषण में जो भी कहा, वो सही है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को हरियाणा से राज्यसभा भेजने का विरोध
केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्य मंत्री स. रवनीत सिंह बिट्टू को हरियाणा से राज्यसभा भेजने के भाजपा के प्रयासों का आंतरिक विरोध शुरू हो गया है। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के पोते हैं और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया था, लेकिन रवनीत बिट्टू कांग्रेस उम्मीदवार राजा अमरिंदर सिंह वडिंग से पराजित हो गये थे। लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद भाजपा ने रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र में मंत्री बनाया हुआ है।

हरियाणा की एकमात्र खाली सीट से राज्यसभा जाने का सपना देख रहे भाजपा नेताओं को जब रवनीत सिंह बिट्टू को यहां से राज्यसभा भेजने की तैयारी का पता चला तो उन्होंने इस पर ये कहते हुए सवाल खड़े कर दिए कि पंजाब ने हमेशा हरियाणा के हितों की अनदेखी की है। हरियाणा और पंजाब सरकारों के बीच SYL नहर के पानी का विवाद साढ़े चार दशक से लंबित है। एसवाईएल के अलावा अलग राजधानी और हाई कोर्ट सहित विभिन्न मुद्दों पर पंजाब के नेताओं की हरियाणवियों से अलग राय होती है।

कार्यकर्ताओं में बढ़ सकती है नाराजगी

रवनीत बिट्टू आनंदपुर साहिब और लुधियाना से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें हरियाणा में भाजपा सिख चेहरे के रूप में स्थापित करेगी तो इससे पार्टी के साथ पहले से जुड़े सिख नेताओं व राज्यसभा की दौड़ में शामिल पार्टी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ेगी। राज्यसभा के लिए रवनीत बिट्टू का नाम आने के बाद हरियाणा के भाजपा नेताओं ने पार्टी हाईकमान के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है। साथ ही हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे अंतरराज्यीय विवादों का हवाला देते हुए कहा है कि यदि राज्यसभा में किसी हरियाणवी को नहीं भेजा गया तो विधानसभा चुनाव में इसका नुकसान हो सकता है। भाजपा यदि किसी सिख को ही राज्यसभा में भेजना चाहती है तो वह हरियाणा मूल का होना जरूरी है। पिछले दिनों कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी भाजपा में शामिल हुए हैं। श्रुति चौधरी राज्यसभा की प्रबल दावेदार हैं।

हिसार में लोकसभा के टिकट से वंचित भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई भी राज्यसभा के टिकट के प्रबल दावेदार हैं, जबकि विधानसभा स्पीकर डा. ज्ञानचंद गुप्ता भी दिल्ली दरबार की लगातार परिक्रमा कर रहे हैं। भाजपा के सिख नेताओं में मनिंदरजीत सिंह सिरसा के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर और पूर्व सांसद संजय भाटिया के नाम राज्यसभा के दावेदारों में लिए जा रहे हैं।

केंद्र में जाते ही रवनीत बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर दिखाई नरमी
रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम स्व. बेअंत सिंह के पोते हैं। वे लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बिट्टू को लुधियाना से मात दी थी। हालांकि हारने के बाद भी बिट्टू को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री का पद पाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर नर्म दिल दिखाते हुए कहा है कि वह बड़े दिल के साथ इन मामलों के बारे में पीएम व केंद्रीय गृहमंत्री से बात करेंगे कि अब काफी कुछ हो चुका है, मिट्टी डालो।

अचानक पंथक मुद्दों पर बिट्टू की बयानबाजी से राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है। हर कोई इसे अपने-अपने नजरिए से रवनीत बिट्टू की सोच में बदलाव, यू-टर्न और पैंतरे के तौर पर देख रहा है। हालांकि, बंदी सिहों की रिहाई पर बिट्टू हमेशा आक्रामक रहते थे और इसका खुलकर विरोध करते थे। इन मामलों को अकाली दल ही केंद्र सरकार के सामने उठाता रहा है।

पिछली सरकार में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और बलवंत सिंह राजोआणा की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की तो बिट्टू ने सुखबीर पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश के सबसे बड़े आतंकवादी की रिहाई के लिए सुखबीर सिंह बादल की बार-बार की मांग देश विरोधी ताकतों की एक गहरी साजिश का हिस्सा है। देश विरोधी एजेंसियों के कहने पर सुखबीर बादल, हरसिमरत बादल और अकाली दल हर छह महीने में संसद में बार-बार प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। वह उस आतंकवादी की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिसने पंजाब के एक मुख्यमंत्री के साथ-साथ 17 अन्य व्यक्तियों को बम के साथ शहीद किया था। सुखबीर बादल बताएं कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी है जो बार-बार एक ही मांग कर रहे हैं। अब लगता है कि सुखबीर बादल मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन अब अचानक बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई की हिमायत करनी शुरू कर दी है।

सिख विरोधी दंगों में न्याय का मुद्दा भी उठाया

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने बंदी सिंहों को रिहा करने, जून और नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी घटनाओं के सिखों को न्याय दिलाने, किसान मुद्दों को हल करने और आपसी संबंधों के बीच पुल बनाने का दावा किया. पंजाब और केंद्र सरकार के बयान की अलग-अलग व्याख्या की जा रही है। रवनीत बिट्टू के बयान से अकाली हलकों में भूचाल आना स्वाभाविक है, क्योंकि इससे पहले अकाली दल बादल को पंथक मुद्दे उठाने में अग्रणी माना जाता रहा है।

शर्तों के कारण नहीं किया था शिअद से समझौता

इससे पहले अकाली दल बादल को पंथक और किसानी मुद्दों को व्यक्त करने वाला नेता माना जाता था, लेकिन रवनीत बिट्टू के उक्त बयान से पंथक सियासत में चर्चा शुरू हो गई है कि अकाली दल के हाथ से भाजपा इन मुद्दों को पूरी तरह से छीनने जा रही है। 2024 में अकाली दल बादल ने पंजाब में भाजपा के साथ इसलिए ही समझौता नहीं किया था और कई तरह की शर्तें रखी थीं, जिनमें बंदी सिंहों की रिहाई के अलावा किसानों के मुद्दे थे। अकाली दल ने कोर कमेटी की बैठक में कहा था कि अगर भाजपा इन मुद्दों पर सहमति बनाकर चलती है तो गठबंधन होगा। अकाली दल की कोर कमेटी की तमाम शर्तों को अब बिट्टू ने कैच कर लिया है।

रवनीत बिट्टू को मंत्री पद देकर भाजपा ने शुरू किया मिशन 2027
रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने लुधियाना से चुनाव लड़ा, लेकिन पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20942 मतों से हार गए. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कुल 3,22,224 वोट मिले, वहीं रवनीत सिंह बिट्टू को 3,01,282 मत प्राप्त हुए थे।

भाजपा ने रवनीत बिट्टू को पंजाब से टीम मोदी में लेकर पंजाब में जाट सिख चेहरे को आगे लाकर सूबे की भावी राजनीति की तस्वीर बनानी शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लुधियाना की रैली में अमित शाह ने कहा था कि आप लोग रवनीत सिंह बिट्टू को वोट देकर जिताइए, मैं जल्द ही बिट्टू को बड़ा आदमी बनाऊंगा। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव है और भाजपा अब पंजाब की सत्ता की तरफ देख रही है। खुद रवनीत बिट्टू ने साफ कर दिया है कि उसका मिशन 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लेकर आना है।

दरअसल, भाजपा की विचारधारा और मुद्दों के बीच बिट्टू ही एक ऐसा चेहरा है जो बिलकुल फिट बैठता है। राष्ट्रवादी विचारधारा से लेकर पंजाब में कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ मुखर होने में बिट्टू अव्वल है और पंजाब में भाजपा बिट्टू के जरिये उस विचारधारा को जमीनी स्तर पर पैदा करने की योजना में है। बिट्टू ने कहा भी है कि देश का कोई भी मुद्दा हो, चाहे वह अमृतपाल का मुद्दा, चाहे वह पाकिस्तान का मामला हो, क्योंकि हमारी बॉर्डर स्टेट्स है, चाहे वह किसानों का मुद्दा…मैं ही था अकेला आदमी जिसने इन मुद्दों को उठाया।

पंजाब के भारी संख्या में लोग आज भी शहीद बेअंत सिंह की कुर्बानी को दिल में संजोकर बैठे हैं जिनहोंने पंजाब से आतंकवाद को खत्म किया। पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने पर ही आतंकियों ने उनको सचिवालय में बम से उड़ा दिया था। पंजाब के लोग आज भी बिट्टू में दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की तस्वीर देखते हैं।

ये हैं बिट्टू को मंत्री बनाने के पीछे के कारण
दरअसल, पंजाब में भाजपा ने जितने भी जट्ट सिख चेहरों पर अब तक दांव खेला है, वह भाजपा की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। पंजाब में मजबूत जट सिख चेहरे कैप्टन अमरिंदर सिंह बिलकुल चुप होकर बैठ गए हैं। उनकी पत्नी परनीत कौर अपनी सीट नहीं बचा पाई हैं। उनकी बेटी बीबी जयइंद्र कौर भाजपा की महिला की प्रधान है लेकिन वह संगठन में सक्रिय नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा राणा गुरमीत सोढी, केवल ढिल्लों, फतेहजंग बाजवा, पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू, बठिंडा से हारने वाली पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू पंजाब का चेहरा नहीं बन पाए हैं। भाजपा पंजाब में रवनीत बिट्टू में एक बड़ा जाट सिख चेहरा देख रही है, जो 2027 में पंजाब में भाजपा को सत्तासीन करवा सके।

मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था, जब मौजूदा कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। रवनीत सिंह बिट्टू को 2023 में व्हाट्सएप कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बिट्टू को राजनीति विरासत में मिली है। उनके परिवार से तेज प्रकाश सिंह पंजाब के मंत्री रह चुके हैं। उनका भाई कोटली विधायक रह चुका है। उनकी बुआ गुरकंवल कौर पंजाब की कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। लिहाजा पंजाब में भाजपा बिट्टू के जरिए दांव खेलने की तैयारी में है।

पंजाब से जितने मंत्री बने, सूबे में भाजपा की पैठ नहीं बना पाए..
पंजाब से 2014 से अरूण जेतली केंद्रीय मंत्री बने लेकिन भाजपा की हवा पंजाब में नहीं बना पाए। इसके अलावा विजय सांपला भी होशियारपुर से जीते थे और केंद्रीय राज्यमंत्री बने लेकिन फगवाड़ा में विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त करवा बैठे। 2019 में पंजाब से हरदीप पुरी मंत्री बने लेकिन उन्होंने पंजाब में आना ही मुनासिब नहीं समझा। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश बने लेकिन उनकी पत्नी होशियारपुर से लोकसभा चुनाव हार गई। लिहाजा, पंजाब में अब भाजपा का फोकस जाट सिख चेहरा है। वहीं भाजपा संगठन की कमान हिंदू चेहरे पर ही है। पंजाब में इतिहास इस बात का साक्षी भी है कि सूबे में जाट सिख ही सत्ता में आते हैं। भगवंत मान भी जाट हैं, कैप्टन व बादल भी जाट हैं। लिहाजा भाजपा एक ऐसे जाट चेहरे की तलाश में थी जो इन बड़े जाट चेहरों का मुकाबला कर सके।

पंजाब से हारने वाले चौथे नेता को मिली जिम्मेदारी..
पंजाब से अरुण जेतली चुनाव हार गए थे लेकिन उनको 2014 में केंद्र में मंत्री बनाया गया। अंबिका सोनी चुनाव हार गई थी लेकिन उनको राज्यसभा में भेजकर मंत्री बनाया गया। वहीं हरदीप पुरी चुनाव हार गए थे, उनको मंत्री बनाया गया। अब बिट्टू भी चुनाव हार गए हैं और उनको छह माह के भीतर राज्यसभा भेजकर सदस्य बनाया जाएगा ताकि मंत्री पद बरकरार रह सके।