रथ यात्रा – Live Halchal

अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी
अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान एक हाथी के बेकाबू हो गया। गनीमत रही कि हाथी पर जल्दी ही काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

अहमदाबाद में रथ यात्रा जुलूस के दौरान शुक्रवार को शोर-शराबे की वजह से एक हाथी बेकाबू हो गया। वह बैरिकेड तोड़कर एक संकरी गली में घुस गया। इस दौरान एक शख्स को चोटें आईं हैं। समय रहते हाथी को शांत कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। शहर के कांकरिया चिड़ियाघर के अधीक्षक आरके साहू ने बताया कि दो अन्य हाथियों पर सवार महावत हाथी का पीछा करते रहे और उसे नियंत्रित करते रहे, ताकि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस उपायुक्त (नियंत्रण कक्ष) कोमल व्यास ने बताया, ‘खाड़िया इलाके में एक हाथी के उत्पात मचाने और संकरी गली में घुस जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुलूस तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है।’

दिन में 16 किलोमीटर की दूरी तय करता है जूलूस
400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुआ भव्य जुलूस के पुराने शहर से होते हुए रात 8 बजे तक वापस आने की उम्मीद है। जुलूस में आमतौर पर 17 हाथी, 100 ट्रक और 30 अखाड़े (स्थानीय व्यायामशालाएं) होते हैं। यह दिन में 16 किलोमीटर की दूरी तय करता है। आरके साहू ने कहा कि इन हाथियों में से केवल एक नर है। आरके साहू के पास ही इन हाथियों के स्वास्थ्य की जांच करने और कार्यक्रम से पहले फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की जिम्मेदारी थी। साहू ने कहा, ‘जब जुलूस खड़िया गेट पर पहुंचा, तो हाथी अचानक तेज संगीत और सीटी की आवाज की वजह से बेकाबू हो गया। वह भागने लगा और निर्धारित मार्ग से भटक गया।’

वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
उन्होंने कहा कि दो हाथियों पर सवार महावतों ने उग्र हाथी का पीछा किया और उसे काबू किया। वायरल वीडियो में हाथी को एक संकरी गली में घुसने से पहले एक बैरिकेड तोड़ते और भीड़ में भागते हुए देखा जा सकता है। साहू ने कहा कि हाथी को बिना किसी ट्रैंक्विलाइजर की मदद के तुरंत काबू में कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कांकरिया चिड़ियाघर, वन विभाग और पशु चिकित्सक हाथियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तीन टीमों को ट्रैंक्विलाइजिंग गन के साथ मार्ग पर तैनात किया गया है।’

हरियाणा: पोस्टरों के बाद अब एक रथ में सवार होंगे कांग्रेसी दिग्गज
रथ यात्रा निकालकर प्रदेश के सभी 90 हलकों को कवर किया जाएगा। सभी गुट के नेता एक साथ दिखेंगे। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ हरियाणा प्रभारी, पूर्व सीएम हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह इस रथ में सवार होंगे।

हरियाणा में गुटों में बंटी कांग्रेस अब एकजुट दिखने की कोशिश में है। हाईकमान के निर्देश पर विधानसभा चुनाव से पहले एक दूसरे खेमे के पोस्टरों में आ चुके दिग्गज नेता अब एक रथ पर सवार होंगे। अगस्त के अंतिम सप्ताह में हरियाणा कांग्रेस 2019 की तर्ज पर रथयात्रा शुरू करेगी।

इसमें राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह सवार होंगे। खास बात ये है कि यह रथयात्रा पूरे 90 विधानसभा हलकों में जाएगी और क्षेत्र के हिसाब से नेताओं को इसमें स्थान दिया जाएगा।

पार्टी हाईकमान ने गुटबाजी को लेकर नेताओं को कड़ी नसीहत दी है। इसका असर ये है कि पहले पोस्टरों में एक दूसरे खेमे के नेताओं की फोटो से परहेज करने वाले नेता अब अन्य नेताओं को भी स्थान दे रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मौजूदा सरकार के खिलाफ ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के पोस्टर में अब पार्टी के केंद्रीय नेताओं के अलावा हुड्डा, उदयभान के साथ अब कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा के फोटो भी आ चुके हैं। कांग्रेस संदेश यात्रा निकाल रहीं कुमारी सैलजा के पोस्टरों पर हुड्डा और उदयभान के फोटो लगने शुरू हो गए हैं।

हाईकमान किसी भी सूरत में पार्टी में गुटबाजी को हावी नहीं होने देना चाह रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई हरियाणा कांग्रेस की चुनावी रणनीति समिति की बैठक में चुनाव प्रबंधन के साथ रथयात्रा पर भी मुहर लग गई थी। हाईकमान ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी नेता इस रथयात्रा का हिस्सा बनें और एकजुटता का परिचय दें। इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की रथयात्रा चलेगी और सभी 90 हलकों को कवर किया जाएगा। जल्द ही इसका रूट प्लान जारी किया जाएगा।

हुड्डा, सैलजा व रणदीप पहले से एक्टिव मोड में
लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में अभी तक हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता एक मंच पर नहीं आए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष सभी जिलों में जाकर धन्यवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम चला रहे हैं। कुमारी सैलजा कांग्रेस संदेश यात्रा चला रही हैं। प्रदेश की 40 शहरी सीटों पर पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। रणदीप सिंह सुरजेवाला भी अलग-अलग जिलों में परिवर्तन रैली कर रहे हैं।