रणबीर कपूर की जग्गा जासूस बच्चे अकेले बिल्कुल ना देखे… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 10 Jul 2017 07:01:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रणबीर कपूर की जग्गा जासूस बच्चे अकेले बिल्कुल ना देखे… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रणबीर कपूर की जग्गा जासूस बच्चे अकेले बिल्कुल ना देखे… https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b8/63588 Mon, 10 Jul 2017 07:01:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=63588 14 जुलाई को रिलीज हो रही रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस पर सेंसर बोर्ड ने हैरान कर देने वाला फैसला सुनाया है. दरअसल, ट्रेलर से ही बच्चों को लुभा रही फिल्म को बोर्ड की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. यानी ये मूवी बच्चे बिना बड़ों की मौजूदगी के नहीं देख सकेंगे. अनुराग …]]>

14 जुलाई को रिलीज हो रही रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस पर सेंसर बोर्ड ने हैरान कर देने वाला फैसला सुनाया है. दरअसल, ट्रेलर से ही बच्चों को लुभा रही फिल्म को बोर्ड की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. यानी ये मूवी बच्चे बिना बड़ों की मौजूदगी के नहीं देख सकेंगे. जग्गा जासूस

अनुराग बसु के निर्देशन में इस फिल्म को बीते हफ्ते के गुरुवार को सेंसर बोर्ड के ऑफिस भेजा गया था और यह शुक्रवार की दोपहर तय हुआ कि फिल्म बच्चों के अकेले देखने लायक नहीं है.

फिल्म की टीम में नाराजगी

जैकलिन फर्नांडीज बोली पर्दे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करना सहज रहा…

वहीं सेंसर बोर्ड के इस फैसले से फिल्म की प्रोडक्शन टीम में खासी नाराजगी है. अनुराग के एक करीबी का कहना है कि वे ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर बोर्ड ने ऐसा क्या देखा फिल्म में जो बच्चे इसे सिर्फ बड़ों के साथ ही देख सकेंगे. बता दें कि फिल्म पर पिछले 4 साल से काम चल रहा था और यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने पिता की तलाश में जुटा है.

क्या कहना है बोर्ड के चीफ का

वहीं सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी को लगता है कि उनकी ओर से फिल्म को वही सर्टिफिकेशन दिया जाना चाहिए. पहलाज ने एक वेबसाइट को कहा है कि बोर्ड अपनी ओर से इस बारे में कुछ भी बयान नहीं देगा. जब एक बार फिल्म रिलीज होने पर आप इसे देखेंगे तो खुद ही समझ जाएंगे कि बोर्ड को ऐसा क्यों लगता है कि जग्गा जासूस को बच्चों को बड़ों के साथ ही क्यों देखना चाहिए.

तीसरी बार साथ रणबीर-कटरीना

फिल्म में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर आ रही है. जब इन दोनों को साइन किया गया था तब इनका रोमांस जोरों पर था. इससे पहले ये दोनों राजनीति और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्में दे चुके हैं.

वहीं काफी समय बाद एक साइंस फिक्शन बॉलीवुड फिल्म पर्दे पर आ रही है. ऐसे में क्या ये सर्टिफिकेट फिल्म की कलेक्शन को प्रभावित करता है, ये देखने वाली बात होगी!

]]>