रणजी ट्रॉफी – Live Halchal

रणजी ट्रॉफी में चमक बिखेरने उतरेंगे युवा और अनुभवी खिलाड़ी
देश के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में जहां नए खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे, वहीं कुछ पुराने खिलाड़ी अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए ताकत झोकेंगे। भारत की टेस्ट टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में खिलाड़ी लगभग तय हैं, ऐसे में देश की प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिता में कोई असाधारण प्रदर्शन ही चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर पाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीमित ओवरों के क्रिकेट में ही व्यस्त रहेंगे, जिसमें आईपीएल और जून में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप भी शामिल है। रणजी ट्रॉफी में सभी की निगाह अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर टिकी रहेगी जो अभी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं।

ये खिलाड़ी पेश करेंगे दावेदारी
यह दोनों खिलाड़ी बड़े स्कोर बनाकर अपनी दावेदारी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। रहाणे 41 बार के चैंपियन मुंबई की अगुआई भी करेंगे। इसी तरह से पिछले सत्र में सर्वाधिक 990 रन बनाने वाले कर्नाटक के मयंक अग्रवाल भी बड़ी पारियां खेल कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे। अभी रोहित शर्मा के साथ युवा यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से पारी की शुरुआत कर रहे हैं। टीम में सलामी बल्लेबाज के दावेदारों में अग्रवाल के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन भी शामिल हैं जो ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण अभी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में है। इस तरह से ईश्वरन रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाएंगे।

रणजी ट्रॉफी की टीमों के ग्रुपः-
एलीट ग्रुप-ए: सौराष्ट्र, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, विदर्भ, हरियाणा, सर्विसेज, मणिपुर।

एलीट ग्रुप-बी: बंगाल, आंध्र, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार।

एलीट ग्रुप-सी: कर्नाटक, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा, चंडीगढ़।

एलीट ग्रुप-डी: मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, दिल्ली, ओडिशा, पुड्डुचेरी, जम्मू और कश्मीर।

प्लेट ग्रुप: नगालैंड, हैदराबाद, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश।

रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए मुंबई ने किया टीम का एलान!
मुंबई ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की बागडोर शुरुआती दो मैचों के लिए अजिंक्य रहाणे के हाथों में सौंपी है। रहाणे बिहार और आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पहले दो मैचों के लिए चुनी गई टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं किया है। शॉ को काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए घुटने में चोट लगी थी।

रणजी ट्रॉफी 2024 के शुरुआती दो मैचों के लिए मुंबई ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के साथ होने की वजह से मुंबई टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव इंजरी से उबर रहे हैं।

रहाणे के हाथों में मुंबई की कमान

मुंबई ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की बागडोर शुरुआती दो मैचों के लिए अजिंक्य रहाणे के हाथों में सौंपी है। रहाणे बिहार और आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रहाणे ने पिछले सीजन भी टीम की कमान संभाली थी, लेकिन टीम चौथे स्थान पर रही थी और नॉकआउट मैचों के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। ऐसे में इस बार टीम दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह

मुंबई ने पहले दो मैचों के लिए चुनी गई टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल नहीं किया है। शॉ को काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए घुटने में चोट लगी थी, जिसके चलते वह सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके हैं। मुंबई की टीम अपने अभियान का आगाज 5 जनवरी से बिहार के खिलाफ करेगी। इसके बाद 12 जनवरी से टीम की टक्कर आंध्र प्रदेश के साथ होगी।

सौराष्ट्र डिफेंडिंग चैंपियन

रणजी ट्रॉफी के खिताब को आखिरी सीजन में सौराष्ट्र ने अपने नाम किया था। सौराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में बंगाल की टीम को पटखनी देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। मुंबई ने साल 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, पर खिताबी मैच में मध्य प्रदेश बाजी मारने में सफल रहा था। मुंबई ने आखिरी बार खिताब को साल 2015 में अपने नाम किया था। हालांकि, मुंबई रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है।