रच देगे बड़ा इतिहास – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 28 Jan 2020 11:04:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रच देगे बड़ा इतिहास – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 …सिर्फ 25 रन और धोनी से आगे निकल जाएगे विराट कोहली, रच देगे बड़ा इतिहास https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab-25-%e0%a4%b0%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/313211 Tue, 28 Jan 2020 11:04:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=313211 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बुधवार को हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. विराट कोहली अगर इस मैच में 25 रन और बना लेते हैं तो वह बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी …]]>

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बुधवार को हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. विराट कोहली अगर इस मैच में 25 रन और बना लेते हैं तो वह बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे.

कोहली इस समय टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वहीं धोनी 1112 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 1148 रनों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस 1273 रनों के साथ पहले नंबर पर है.

कोहली अगर तीसरे मैच में 25 रन और बना लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. विराट कोहली के नाम बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में फिलहाल 1088 रनों का रिकॉर्ड दर्ज है.

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

फाफ डुप्लेसिस – 1273

केन विलियम्सन – 1148

महेंद्र सिंह धोनी – 1112

विराट कोहली – 1088

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली – 2745

रोहित शर्मा – 2648

मार्टिन गप्टिल – 2499

शोएब मलिक – 2321

ब्रेंडन मैक्कुलम – 2140

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. भारत अगर तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच भी जीत लेता है, तो वह न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच देगा.  इस मैच में जीत के साथ भारत पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर कीवियों के खिलाफ द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज फतह कर लेगा.

बता दें कि मौजूदा टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे टी-20 मैच को भी 7 विकेट से जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली.

]]>