रक्षामंत्री राजनाथ सिंह – Live Halchal

राजनाथ सिंह और जापानी रक्षा मंत्री जन नाकातानी आज दिल्ली में करेंगे वार्ता
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नई दिल्ली में जापान के रक्षामंत्री जन नाकातानी की मेजबानी करेंगे। सरकारी बयान के मुताबिक, इस अहम मुलाकात के दौरान दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा हालात पर चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार करेंगे।

सरकार की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, “भारत और जापान के बीच लंबे अरसे से दोस्ताना रिश्ते रहे हैं, जिन्हें 2014 में विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद और मजबूती मिली है। रक्षा और सुरक्षा दोनों देशों के संबंधों के अहम स्तंभ हैं।”

पहलगाम हमले के बाद भारत-जापान की एकजुटता पर होगा जोर
पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न हुए भौगोलिक-राजनीतिक हालात इस बैठक का एक अहम हिस्सा होंगे। उम्मीद है कि दोनों नेता इस हमले के बाद क्षेत्र में बनी स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने की जरूरत पर चर्चा करेंगे।

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु ईशिबा ने हमले के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर हमदर्दी जताई और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने का ऐलान किया।

रक्षा औद्योगिक सहयोग और सैन्य समझौते पर होगा मंथन
यह राजनाथ सिंह और जन नाकातानी के बीच दूसरी मुलाक़ात होगी। इससे पहले दोनों नवंबर में लाओस में ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान मिले थे। उस वक़्त उन्होंने सप्लाई और सर्विसेज़ के पारस्परिक समझौते पर बातचीत की थी, जो दोनों सेनाओं की interoperability यानी सहयोग क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना गया था।

अगर यह समझौता आगे बढ़ता है तो भारत और जापान की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल मरम्मत और रसद के लिए कर सकेंगी। यह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी होगी चर्चा
बैठक में पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी। ये इलाके रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जाते हैं। दोनों देश इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति अपनी साझी प्रतिबद्धता जताने की संभावना रखते हैं।

सरकारी बयान में कहा गया, “भारत और जापान के बीच हाल के वर्षों में रक्षा आदान-प्रदान तेजी से बढ़े हैं। रणनीतिक मुद्दों पर बढ़ती सहमति के चलते ये सहयोग और भी महत्वपूर्ण हो गया है, ख़ासतौर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में।”

भारत-पाक तनाव पर भी रहेगी नजर
भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात और बढ़ती जंग जैसी बयानबाजी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों देशों से संयम बरतने और तनाव घटाने की अपील कर रहा है। ऐसे वक्त में भारत-जापान जैसे साझेदार देशों की आपसी एकजुटता और रणनीतिक संवाद और भी अहम हो जाते हैं।

आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे रोहतक
भाजपा की विजय संकल्प रैली को राजनाथ के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ संबोधित करेंगे।

हरियाणा में चुनावी रण में अब स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आईटीआई मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचेंगे। रैली को राजनाथ के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ संबोधित करेंगे। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी बंतो कटारिया के हक में जनसभा कर चुके हैं।

लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चयनित युवाओं को दिए सर्टिफिकेट
लखनऊ विवि में चल रहे कौशल महोत्सव रोजगार मेले में रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट दिए।

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को कौशल महोत्सव रोजगार मेले का समापन हुआ। मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार से युवाओं के बेहतर भविष्य व उनके परिवार की जीवन शैली में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद के साथ माता-पिता का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम समापन में रक्षामंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशार, मुख्य संयोजक नीरज सिंह मंच पर मौजूद रहे।

कार्यकम संयोजक नीरज सिंह ने कहा कि पिछले साल पांच हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई। इस बार आठ हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न पदों पर जॉब ऑफर दिये गये। युवाओं को बेहतर रोजगार मिले इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब युवा नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बनेंगे। रोजगार मेले में लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के युवा उमड़े।

8500 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

अमेजॉन, एग्रो, जिओ, एसबीआई कार्ड बजाज, कैपिटल, फि्लपकार्ट एक्सिस बैंक, हुंडई मोटर, इंडिगो, डोमिनोज, लुलु इंडिया शॉपिंग मॉल, मैक्स लाइफ श्रीराम फाइनेंस, वी-मार्ट जैसी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। एनएसडीसी के अनुसार, पहले दिन 8500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 5541 का पंजीकरण जबकि 2748 से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। आयोजन के लिए एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स, ग्रेजुएट, इंटरमीडिएट और हाईस्कूल सहित विभिन्न शैक्षिक योग्यता वाले युवाओं ने पंजीकरण कराया। यह मेला पीएमकेके, पीएमकेवीवाई, अप्रेंटिसशिप और कई कौशल विकास योजनाओं से संबंधित उम्मीदवारों के लिए भी खुला रहेगा।

विप्रो व भारती एयरटेल के लिए प्लेसमेंट ड्राइव 18 व 19 को

विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विप्रो और भारती एयरटेल जैसी नामी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका है। विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि विप्रो एचआर सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी में कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव पद पर 3.08 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज के लिए बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीए, बीएचएम, बीजेएमसी और बीएससी (गणित ऑनर्स, सांख्यिकी ऑनर्स, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बीएससी-कंप्यूटर साइंस और बीएससी-आईटी को छोड़कर) के छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए लिंक forms.gle/GUKKMFdKtFAmrBaQ6 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विप्रो में तीसरे चरण के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन 18 व 19 मार्च को लविवि के अभियांत्रिकी संकाय में किया जाएगा। वहीं भारती एयरटेल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर 4.5 लाख प्रतिवर्ष पैकेज के लिए एमबीए की छात्राएं दिए गए लिंक forms.gle/YqeVD7TLeXDVZveq6 पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

उत्तराखंड : जोशीमठ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल समेत देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक पहुंचे। यहां से वह देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे।

यहीं से वर्चुअल माध्यम से बीआरओ की ओर से देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। वहीं रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने निर्देश दिए कि वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सभी अधिकारी व कर्मचारी सजग व सतर्क होकर ड्यूटी का निर्वहन करें। जोशीमठ ब्लॉक सभागार में एसपी ने सभी को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, कार्यक्रम स्थल पर अधिकृत लोगों व वाहनों को ही जाने की अनुमति दें। ब्रीफिंग के बाद वीवीआईपी कार्यक्रम की रिहर्सल भी की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

भारत और अमेरिका के बीच चर्चा काफी साकारात्मक रही : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क एस्पर से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच चर्चा काफी साकारात्मक रही। इस वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और गहरा करना है।

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह से ‘एल्बो बंप’ के साथ मुलाकात की। बता दें कि कोरोना के मद्देनजर सभी ने हाथ मिलाने से परहेज किया और एल्बो बंप के द्वारा एक-दूसरे का स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर से मुलाकात की। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, एयर चीफ मार्शल आ के एस भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद थे।