रंग पंचमी – Live Halchal

रंग पंचमी आज, इस विधि से करें पूजा
आज यानी 8 मार्च 2026 को देशभर में रंग पंचमी (Rang Panchami 2026) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व होली के समापन का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार, जहां होली पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, वहीं रंग पंचमी के दिन देवताओं के साथ होली खेली जाती है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन आसमान की ओर गुलाल उड़ाने से घर में सकारात्मकता और समृद्धि आती है। आइए इस पावन पर्व की पूजा विधि से लेकर सबकुछ जानते हैं।

पूजन सामग्री (Rang Panchami 2026 Samaigri List)
गुलाल – लाल, पीला और गुलाबी।
गंगाजल और पंचामृत – भगवान के अभिषेक के लिए।
फूल-माला – गेंदे या गुलाब के ताजे फूल।
मिठाई – भगवान के लिए मिश्री-माखन, लड्डू व मालपुआ।
धूप-दीप – शुद्ध घी का दीपक और धूप।
चंदन – भगवान के तिलक के लिए।

रंग पंचमी पूजा विधि (Rang Panchami 2026 Puja Vidhi)
स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
सबसे पहले अपने ईष्ट देव के चरणों में गुलाल अर्पित करें। ध्यान रहे, गुलाल सीधे चेहरे पर न लगाकर चरणों में लगाना चाहिए।
इसके बाद पंचामृत और जल से भगवान का अभिषेक करें और उन्हें साफ वस्त्र पहनाएं।
भगवान को उनकी प्रिय मिठाई और ऋतु फलों का भोग लगाएं।
घी का दीपक जलाकर आरती करें और घर की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
पूजा के अंत में घर के आंगन या छत में खड़े होकर आकाश की ओर गुलाल उड़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा आपके घर पर बरसती है।

पूजन मंत्र (Rang Panchami 2026 Puja Mantra)
श्री कृष्णाय नमः।।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।।

रंग पंचमी का धार्मिक महत्व (Rang Panchami 2026 Significance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के दिन सात्विक रंगों का प्रयोग करने से कुंडली में बृहस्पति और शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। वहीं, इस दिन किसी के प्रति बुरा भाव मन में नहीं रखना चाहिए, बल्कि प्यार से त्योहार मनाना चाहिए। साथ ही भगवान कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

रंग पंचमी की पूजा में करें जरूर करें ये आरती
होली के बाद बेहद उत्साह के साथ रंग पंचमी (Rang Panchami 2025) मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पर्व को प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। इस दिन देश के कई राज्यों में खास उत्साह देखने को मिलता है जैसे- मध्य प्रदेश गुजरात उत्तर प्रदेश और राजस्थान आदि। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

हर साल चैत्र माह में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 मार्च (Rang Panchami 2025 Date) को रंग पंचमी का पर्व मनाया जा रह है। इस शुभ तिथि पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की आरती कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रभु की आरती करने से साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन खुशहाल होता है।

रंग पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 09 मिनट से शुरू हो गई है और 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस प्रकार आज यानी 19 मार्च को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जा है।

श्रीकृष्ण जी की आरती
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
गले में बैजंती माला,
बजावै मुरली मधुर बाला ।
श्रवण में कुण्डल झलकाला,
नंद के आनंद नंदलाला ।
गगन सम अंग कांति काली,
राधिका चमक रही आली ।
लतन में ठाढ़े बनमाली
भ्रमर सी अलक,
कस्तूरी तिलक,
चंद्र सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
कनकमय मोर मुकुट बिलसै,
देवता दरसन को तरसैं ।
गगन सों सुमन रासि बरसै ।
बजे मुरचंग,
मधुर मिरदंग,
ग्वालिन संग,
अतुल रति गोप कुमारी की,
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
जहां ते प्रकट भई गंगा,
सकल मन हारिणि श्री गंगा ।
स्मरन ते होत मोह भंगा
बसी शिव सीस,
जटा के बीच,
हरै अघ कीच,
चरन छवि श्री बनवारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
चमकती उज्ज्वल तट रेनू,
बज रही वृंदावन बेनू ।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू
हंसत मृदु मंद,
चांदनी चंद,
कटत भव फंद,
टेर सुन दीन दुखारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती श्री राधा रानी जी की
आरती राधाजी की कीजै।
कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा।
आरती वृषभानु लली की कीजै। आरती
कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखाई।
उस शक्ति की आरती कीजै। आरती
नंद पुत्र से प्रीति बढ़ाई, यमुना तट पर रास रचाई।
आरती रास रसाई की कीजै। आरती
प्रेम राह जिनसे बतलाई, निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई।
आरती राधाजी की कीजै। आरती
दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती।
आरती दु:ख हरणीजी की कीजै। आरती
दुनिया की जो जननी कहावे, निज पुत्रों की धीर बंधावे।
आरती जगत माता की कीजै। आरती
निज पुत्रों के काज संवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे।
आरती विश्वमाता की कीजै। आरती राधाजी की

रंग पंचमी पर जरूर करें ये दान, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
आज यानी बुधवार 19 मार्च को देशभर में रंग पंचमी (Rang Panchami 2025) का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार होली की तरह ही रंगों से जुड़ा है। इस खास अवसर पर राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से साधक के वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की कृष्ण की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और राधा जी को समर्पित माना जाता है। ऐसा माना गया है कि इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधा जी के संग रंगोत्सव मनाया था।

इस विशेष दिन पर अगर आप दान आदि करते हैं, तो इससे घर में समृद्धि आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रंग पंचमी के अवसर पर किन चीजों का दान किया जा सकता है।

मिलेगा राधा-कृष्ण का आशीर्वाद
रंग पंचमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है, ऐसे में आप इस दिन पर उसके प्रिय रंग यानी पीली चीजों का दान कर सकते हैं जैसे – पीले वस्त्र, चने की दाल, केले या फिर पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक को कान्हा जी के साथ-साथ श्रीराधा रानी की भी कृपा की प्राप्ति होती है।

मजबूत होगा बुध
इस बार रंग पंचमी का त्योहार बुधवार के दिन मनाया जा रहा है, ऐसे में आप इस दिन पर हरे रंग की चीजों का दान कर सकते हैं, क्योंकि हरा रंग बुध ग्रह का सूचक माना गया है। ऐसे में रंग पंचमी के दिन हरे रंग के वस्त्र, पालक, साबुत मूंग आदि का दान कर सकते हैं। इससे जातक की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे उसके अटके हुए काम पूरे होते हैं और आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

मिलेगी सुख-समृद्धि
रंग पंचमी के शुभ अवसर पर आप अनाज का दान कर सकते हैं, ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए सात प्रकार के अनाज जैसे गेहूं, चावल, जौ, मक्का आदि का दान करना चाहिए। इसी के साथ परिवार में सुख-समृद्धि के लिए इस दिन पर अपनी क्षमता के अनुसार धन या भोजन का दान भी किया जा सकता है।