रंग और उमंग – Live Halchal

रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, घरों से आती गुजिया की महक
उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंज रही है तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आ रहे हैं। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दे रही है।

होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंच रही हैं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू माहौल को और भी खास बना रही है। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े हैं।

रंगों की बौछार और खिलखिलाहट। बड़े-बुजुर्ग पारंपरिक बैठकी होली का आनंद ले रहे हैं तो युवा डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। महिलाएं भी समूह बनाकर होली गीत गा रही हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दे रही हैं।
राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। हर चेहरा रंगों से सजा है और हर दिल में खुशियों की लहर है।

आओ मिलकर, भाईचारा एवं सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करें : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी प्यार, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है। कहा कि हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दोगुनी ऊर्जा का संचार करें। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।

दुनिया में अनेक स्थानों पर जारी जंगों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हम बेहद खुशनसीब हैं कि भारत में हैं। जहां पीएम मोदी के नेतृत्व देश शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली और रमजान के त्योहार साथ-साथ मना रहा है। विश्व में अशांति के इस चंद्रग्रहण से हमारा देश अछूता है क्योंकि भारत विकास और कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।