ये सच्चाई जानकर कभी नही… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 25 Aug 2018 11:10:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ये सच्चाई जानकर कभी नही… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Flight में एयर होस्टेस भी नहीं बताएगी फ्लाइट के यह सीक्रेट, ये सच्चाई जानकर कभी नही… https://livehalchal.com/flight-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac/158863 Sat, 25 Aug 2018 11:10:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=158863 आप अक्सर फ्लाइट में सफर करते होंगे तो वहां आपकी मदद करने और आपकी सुविधा के लिए तमाम क्रू मेंबर और फ्लाइट अटेंडेंट्स होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत सी ऐसी बातें भी होती हैं जो आपको फ्लाइट अटेंडेंट्स या क्रू मेंबर कभी नहीं बताते हैं ये बातें आप नहीं जानते हैं, हम …]]>

आप अक्सर फ्लाइट में सफर करते होंगे तो वहां आपकी मदद करने और आपकी सुविधा के लिए तमाम क्रू मेंबर और फ्लाइट अटेंडेंट्स होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत सी ऐसी बातें भी होती हैं जो आपको फ्लाइट अटेंडेंट्स या क्रू मेंबर कभी नहीं बताते हैं ये बातें आप नहीं जानते हैं, हम आपको फ्लाइट के बारे में 12 ऐसी बातें बताएंगे जो आपको कोई दूसरी एयर होस्टेस या क्रू मेंबर नहीं बताएंगे.

नहीं पीना चाहिए फ्लाइट में मिलने वाला पानी:

गर आप फ्लाइट में बैठे हैं और आपको प्यास लगती है तो सील बंद बोतल का पानी ही पियें अगर आपको कोई फ्लाइट अटेंडेंट या एयर होस्टेस गिलास में पानी देती है तो उसे मत पीएं, हो सकता है कि वह पानी पीने लायक ना हो, क्योंकि ऐसी स्थिति में वह उसी टैंक का पानी हो सकता है जिस टैंक का पानी फ्लाइट में बाकी अन्य जगहों पर यूज हो रहा है।

आपकी फ्लाइट लेट होने पर खुश होती हैं एयर होस्टेस:

फ्लाइट के लेट होने पर आप तो कभी खुश नहीं होते हैं मगर एयर होस्टेस जरूर खुश होती हैं, ये बात आपको बुरी लग सकती है कि आपकी देरी से फ्लाइट अटेंडेंट्स और क्रू मेंबर बहुत खुश होते हैं. आप जानते हैं फ्लाइट जितने घंटे लेट होती है उतने घंटे के हिसाब से फ्लाइट अटेंडेंट्स को पैसे मिलते हैं.

आपसे कुछ पाने की उम्मीद भी करती हैं एयर होस्टेस:

सफर के दौरान आपको एक अच्छे और उदार यात्री का फर्ज निभाना चाहिए, आपकी मदद और सहायता करने के बदले फ्लाइट अटेंडेंट्स को आपको कुछ टिप जरूर देनी चाहिए, आपके ऐसा करने पर वह मना करेंगी लेकिन आपके दुबारा बोलने पर वह जरूर ले लेंगी, फ्लाइट अटेंडेंट्स और क्रू मेंबर्स यात्रियों से कुछ अतिरिक्त पाने की उम्मीद भी करते हैं.

आपका अच्छा व्यवहार हो सकता है फायदेमंद:

फ्लाइट में आपको एयर होस्टेस और अटेंडेंट्स के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, इससे आपको ही फायदा होगा, ऐसा करने से आपकी हर जरूरत पर क्रू मेंबर और अटेंडेंट्स तत्परता के साथ तैयार रहते हैं.

एयर होस्टेस को बार बार मत मत बुलाएं:

फ्लाइट में हर सीट पर एयर होस्टेस या अटेंडेंट को बुलाने के लिए बटन होती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप बार बार उस बटन को दबा कर अटेंडेंट को बुलाते रहें, वैसे भी आपकी हर जरूरत पर अटेंट्स उपलब्ध रहती हैं ऐसे में बार बार बटन दबाकर उन्हें बुलाने पर वह नाराज होती हैं.

अपनी खुशियां उनसे शेयर करें:

फ्लाइट अटेंडेंट्स हमेशा मौज मस्ती और खुशी का माहौल बनाने की कोशिश करती हैं ताकि फ्लाइट के अंदर सकारात्मक और खुशियों भरा माहौल बना रहे, आप चाहें तो अपनी खुशियां एयर होस्टेस से शेयर कर सकते हैं, ऐसा करने से वह आपकी खुशी सभी यात्रियों के बीच लाएंगी और सब आपकी खुशी में शामिल होंगे, हो सकता है आपको यह अच्छा नहीं लगे लेकिन आपको अपनी खुशियां सबसे शेयर करनी चाहिए इससे सबको खुशी मिलेगी.

]]>