ये गलतियां लिक्विड मैट लिपस्टिक लगाते समय ना करें – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 17 Aug 2019 11:42:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ये गलतियां लिक्विड मैट लिपस्टिक लगाते समय ना करें – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ये गलतियां लिक्विड मैट लिपस्टिक लगाते समय ना करें https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9f-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/265975 Sat, 17 Aug 2019 11:42:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=265975 मैट से लेकर क्रीमी तक, लिपस्टिक की कई वेराइटी होती है. आजकल लिपस्टिक में मैट काफी चलन में है. इसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें चुनती हैं और खुद को ग्लैमरस लुक देती हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त में लिक्विड लिपस्टिक (Liquid Lipstick Tips) काफी पॉपुलर हो चुकी है. ये आपके होंठों …]]>

मैट से लेकर क्रीमी तक, लिपस्टिक की कई वेराइटी होती है. आजकल लिपस्टिक में मैट काफी चलन में है. इसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें चुनती हैं और खुद को ग्लैमरस लुक देती हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त में लिक्विड लिपस्टिक (Liquid Lipstick Tips) काफी पॉपुलर हो चुकी है. ये आपके होंठों को बेहद ही ग्लैमरस लुक देती है. लेकिन इसी के साथ आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं. 

1. मैट या क्रीमी लिपस्टिक लगाने की शुरूआत आप ऊपर के होंठों से करती हैं. लेकिन लिक्विड लिपस्टिक के साथ ऐसा न करें. इसे हमेशा पहले निचले होंठों पर लगाएं. इसके बाद पूरे होंठों पर लगाएं.

2. लिपस्टिक लगाते वक्त अक्सर बोल्ड लुक के लिए हम इसके दो कोट लगाते हैं, लेकिन लिक्विड लिपस्टिक के मामले में ऐसा बिल्कुल न करें. ऐसी लिपस्टिक पिंग्मेटेड होती है इसलिए इसका एक कोट काफी है. दो कोट से लुक खराब नजर आएगा.

3. ये लिपस्टिक बाकियों की तरह फैलती नहीं है. कई बार बाकी लिपस्टिक गर्मी या टेम्परेचर बढ़ने की वजह से फैलकर खराब हो जाती है, लेकिन इनके लिक्विड फॉर्म के साथ ऐसा नहीं है. इसलिए इसे लगाने के बाद बाकी लिपस्टिक की तरह बार-बार टचअप न दें.

4. इस लिपस्टिक की एक खराबी है कि ये होंठों को काफी ड्राय करती है. इसलिए इसे लगाने से पहले और हटाने के बाद होंठों पर एक अच्छा लिप बाम जरूर लगाएं. इस लिपस्टिक का कभी-कभार ही इस्तेमाल करें ताकि ड्रायनेस की परेशानी ना हो.

5. लिक्विड लिपस्टिक स्मज-फ्री होती है इसलिए इसे हटाना थोड़ा मुश्किल होता है. इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि ये इधर-उधर ना फैले या स्किन पर ना लगे वरना इसे हटाना मुश्किल होगा. अगर चेहरे पर ये लग जाए तो कंसीलर या फाउंडेशन से इसे हटाएं.

]]>