ये… एक देश जहां साल में होते हैं 13 महीने यहां अबतक चल रहा है 2013 जाने कारण… – Live Halchal

ये… एक देश जहां साल में होते हैं 13 महीने यहां अबतक चल रहा है 2013 जाने कारण…
नया साल शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों के मन में एक अलग ही उत्साह है। जहां भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2020 के आने का जश्न मनाया गया। वहीं, एक ऐसा देश भी है जो अब तक हमसे 7 साल 3 महीने पीछे है। ये वो देश है जहां अब भी साल 2013 ही चल रहा है। इतना ही नहीं, वहां एक साल 12 का नहीं बल्कि 13 महीने का होता है।

ये कौन सा देश है? यहां समय इतना पीछे क्यों चल रहा है? यहां साल में 12 की जगह 13 महीने क्यों होते हैं? इन सभी सवालों के जवाब काफी रोचक हैं, जो आपको आगे की स्लाइड्स में पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही उस देश की खूबसूरत तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी।

देश का नाम इथियोपिया है, जिसकी राजधानी अदीस अबाबा (Addis Ababa) है। इथियोपिया अफ्रीका का सबसे पुराना स्वतंत्र देश है और आर्मेनिया के बाद दुनिया का दूसरा सबसे पुराना आधिकारिक ईसाई राष्ट्र है।

वर्ल्डोमीटर्स इलेबोरेशन ऑफ लेटेस्ट यूनाइटेड नेशंस (Worldometers elaboration of the latest United Nations) के आंकड़े के अनुसार इथियोपिया की वर्तमान जनसंख्या लगभग 11.40 करोड़ है।

इथियोपिया पूर्वोत्तर अफ्रीकी क्षेत्र में है, जिसे हॉर्न ऑफ अफ्रीका के रूप में भी जाना जाता है।

यह अफ्रीका में (नाइजीरिया के बाद) दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

इसके उत्तर में इरिट्रिया, उत्तर-पूर्व में जिबूती, पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में केन्या और पश्चिम में सूडान है।

इथियोपिया में बोली जाने वाली भाषाएं-

अम्हारिक (Amharic) इथियोपिया की आधिकारिक भाषा है। हालांकि अंग्रेजी, इतालवी, फ्रेंच और अरबी भाषाएं व्यापक रूप से बोली जाती हैं।

बड़े शहरों और कस्बों के बाहर के क्षेत्रों में, स्वदेशी भाषा बोली जाती है। इनमें से सबसे आम हैं ओरोमिन्या (Orominya) और तिग्रीन्या (Tigrinya)।

इथियोपिया में ऐतिहासिक और सर्वाधिक खूबसूरत शहर :

अदीस अबाबा – इथियोपिया की राजधानी और अफ्रीका में शॉपिंग व व्यापार के लिहाज से सबसे बड़े शहरों में से एक है।

एडामा – एडिस के पास एक लोकप्रिय शहर, जिसे Nazret या Nazareth के नाम से भी जाना जाता है।

दिर दवा (Dire Dawa)- दूसरा सबसे बड़ा शहर।

गोंडर – 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान इथियोपिया की प्राचीन राजधानी।

हरार – दिर दवा (Dire Dawa) के पास प्राचीन दीवार वाला शहर।

Mekele – Tigrayan हाइलैंड्स का लोकप्रिय शहर।

दुनिया में पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता था। फिर साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत हुई। लगभग सभी ने इस कैलेंडर को अपना लिया। लेकिन कुछ देश इसके विरोध में भी थे।

इथियोपिया भी इस कैलेंडर का विरोध कर रहा था। बता दें कि इथियोपिया में इथियोपियन कैलेंडर का इस्तेमाल होता है। आगे पढ़ें कैसा होता है इथोपियन कैलेंडर।

इथियोपियन कैलेंडर-

इथियोपिया इथियोपियन कैलेंडर का उपयोग करता है। इस देश ने कभी भी जूलियन या ग्रेगोरियन कैलेंडर्स को नहीं अपनाया।

इथियोपियन कैलेंडर में एक साल में 13 माह होते हैं।

इथियोपिया का नया साल 10 या 11 सितंबर से शुरू होता है।

12 महीनों में हर महीने 30 दिन ही होते हैं।

आखिरी महीना पाग्युमे कहलाता है, जिसमें सिर्फ पांच या छह दिन आते हैं।

साल में जिनकी गिनती नहीं होती है, उन दिनों को जोड़कर ये महीना बनाया गया है।