ये एक्टर लेगा जगह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 03 Apr 2018 06:36:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ये एक्टर लेगा जगह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अब रणवीर सिंह नहीं करेंगे IPL ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म, ये एक्टर लेगा जगह https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-ipl/130620 Tue, 03 Apr 2018 06:36:58 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=130620 IPL 11 की ओपनिंग सेरेमनी में कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करेंगे. इनमें से एक रणवीर सिंह भी थे, जिन्हें आयोजकों ने मोटी रकम ऑफर की थी. अब खबर है कि अपनी इंजरी की वजह से वो समारोह का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह किसी और बड़े अभिनेता के नाम की चर्चा चल रही है.

खबरों की मानें तो बेहतरीन डांसरों में से एक रितिक रोशन अब रणवीर की जगह इस कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं. बता दें कि एक फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर सिंह घायल हो गए थे. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें 1 महीने तक कोई ज्यादा मेहनत वाला काम ना करने की सलाह दी है.

फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर घायल, IPL में नहीं करेंगे परफॉर्म!

खबरें ये भी हैं कि रणवीर फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग करते रहेंगे, लेकिन ओवरस्ट्रेस से बचने के लिए वो IPL के ओपनिंग डे समारोह का हिस्सा नहीं होंगे.

उनकी जगह आयोजक रितिक रोशन से इस बारे में बात कर रहे हैं. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रितिक की इस ऑफर को स्वीकारा है या नहीं. बता दें कि साल 2015 में कोलकाता में आयोजित IPL टूर्नामेंट के ओपनिंग डे में रितिक ने परफॉर्म किया था.

IPL की ओपनिंग में इस एक्टर को मिलेंगे रणवीर सिंह से ज्यादा पैसे!

वरुण धवन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे और इसके लिए उन्हें लगभग 6 करोड़ रुपए दिए जाने की खबर है. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और परिणीति चोपड़ा भी इस बार के आयोजन में चार चांद लगाने को तैयार हैं.

]]>