यूसीसी लागू – Live Halchal

उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के संदर्भ में बैठक का आयोजन
उत्तराखंड की सरकार राज्य में यूसीसी लागू करने की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच आज यानी 18 अक्टूबर को सचिवालय में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में UCC लागू करने के संदर्भ में बैठक लेंगे। इस दौरान समिति के अधिकारियों द्वारा सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को सचिवालय में दोपहर 1:00 बजे यूसीसी (UCC) लागू करने के संदर्भ में बैठक होगी। इस दौरान समान नागरिक संहिता नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सीएम धामी लेंगे। इस बैठक में यूसीसी (UCC) रिपोर्ट और नियमावली को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही यूसीसी (UCC) नियमावली और क्रियान्वयन समिति रूल्स एंड मैन्युअल बुक्स सौंप सकती है।

वहीं इस मौके पर गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए है। इस दौरान यूसीसी रूल्स एंड मैनुअल कमेटी के सदस्य,मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री,अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव,सचिव गृह,पुलिस महानिदेशक समेत आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस से पहले यूसीसी लागू करेगी धामी सरकार
यूसीसी लागू किए जाने को लेकर धामी सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। राज्य स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा।

ग्राफिक एरा विश्वविधालय के सभागार में चल रही है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कठुआ के शहीदों के साथ ही केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर से पहले राज्य में समान नागरिक सहिंता कानून लागू कर दिया जाएगा।

वहीं दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम द्वाद्वश ज्योतिर्लिंग में से एक है। उसका महात्म्य कोई कम नहीं कर सकता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान पर केदारनाथ धाम नहीं हो सकता।

उत्तराखंड : यूसीसी लागू होने के बाद ऑनलाइन होने लगेगी वसीयत
यूसीसी पोर्टल पर विवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन से संबंधित पंजीकरण के अलावा सभी तरह की वसीयत करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसकी नियमावली और तकनीकी पक्ष पर विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है।

उत्तराखंड में अक्तूबर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के बाद वसीयत (विल) भी ऑनलाइन रजिस्टर्ड होने लगेगी। इसके बाद आम लोगों को अपनी संपत्ति की वसीयत कराने के लिए वकीलों या रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे, न ही हजारों रुपये वकील की फीस चुकानी पड़ेगी।

यूसीसी के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन वसीयत बड़ी आसानी से रजिस्टर्ड होगा जिस पर कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं लगेगा। यूसीसी नियमावली लागू करने के लिए जिस वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन को तैयार किया जा रहा है उस पर ऑनलाइन वसीयत रजिस्टर्ड करने की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

इसकी नियमावली बना रही समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि यूसीसी पोर्टल पर विवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन से संबंधित पंजीकरण के अलावा सभी तरह की वसीयत करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसकी नियमावली और तकनीकी पक्ष पर विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है।

वसीयत की भूमिका अहम हो जाएगी
यूसीसी लागू होने के बाद पिता की स्वयं अर्जित संपत्ति में बेटियों को बेटों के समान ही अधिकार सुनिश्चित करने की व्यवस्था है। इसे उत्तराखंड में लागू करने के लिए विशेष समिति द्वारा नियमावली बन रही है जिसे पोर्टल के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया से सरल (यूजर फ्रैंडली) भी बनाया जा रहा है। अभी तक पिता की संपत्ति में बेटियों के अधिकार को लेकर विभिन्न धर्मों में अलग-अलग व्यवस्था है।

यूसीसी लागू होने के बाद अलग-अलग धर्मों के पर्सनल लॉ समाप्त हो जाएंगे। ऐसे में वसीयत की भूमिका अहम हो जाएगी, ये एक ऐसा कानूनी विकल्प होगा। जिसके जरिए महिला या पुरुष अपनी खुद से अर्जित संपत्ति को अपनी इच्छा अनुसार किसी के नाम करने या वितरित करने की इच्छा पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। स्पष्ट कर दें कि इस प्रक्रिया से वसीयत को लेकर जितने भी प्रावधान हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं आएगा।

संपत्ति विवाद के मामलों में आएगी कमी
यूसीसी के बाद एक तरफ वसीयत कराने वालों की संख्या बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर संपत्ति विवाद के मामलों में कमी आने लगेगी, क्योंकि संपत्ति विवाद के ज्यादातर मुकदमों में उत्तराधिकार का मुद्दा होता है। मौजूदा समय में वसीयत कराने के लिए सब रजिस्ट्रार या एडीएम ऑफिस जाना होता है, उससे पहले वकीलों से परामर्श लेने और दस्तावेज तैयार कराने के लिए मोटी फीस देनी पड़ती है, जिस वजह से अधिकांश लोग सामान्य परिस्थितियों में वसीयत बनवाने से कतराते हैं।