यूरोप – Live Halchal

यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर, 22 शहरों में रेड अलर्ट
यूरोपीय देशों में पिछले एक हफ्ते से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी के चलते पूरे महाद्वीप में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और लोगों के दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ा है। साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा यह चेतावनी भी दी गई है कि अगले हफ्ते की शुरुआत से फ्रांस और जर्मनी जैसे देश जहां पिछले कुछ दिनों में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखा गया, वहां गर्मी फिर से बढ़ सकती है।

इटली के 22 शहरों में रेड अलर्ट

यूरोप में पिछले एक हफ्ते से जारी रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव (लू) ने अब इटली और बाल्कन देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इटली के उत्तर में बोलजानो से लेकर दक्षिणी द्वीप सिसिली में पलेर्मो तक 22 शहरों में ‘रेड हीट वॉर्निंग’ (भीषण गर्मी की चेतावनी) जारी की गई है।

वेटिकन सिटी में भी गर्मी का असर

इस भीषण गर्मी का असर वेटिकन सिटी में भी साफ देखने को मिला, जहां ‘सेंट्स पीटर एंड पॉल’ के त्योहार पर पोप लियो का पारंपरिक ‘एंजेलस’ संदेश सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए वहां मौजूद तीर्थयात्री लगातार पंखों और छतरियों का सहारा लेते दिखाई दिए।

रेड अलर्ट जारी

वहीं, मौसम विभाग ने क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में और पर्यटकों के पसंदीदा शहरों स्प्लिट और डबरोवनिक समेत कई इलाकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। स्प्लिट से करीब 55 किलोमीटर दूर एड्रियाटिक सागर में स्थित ‘विस’ (Vis) द्वीप के चीड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दर्जनों दमकलकर्मियों के साथ चार विमानों को तैनात करना पड़ा।

सबसे भीषण गर्मी की लहर

वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 जून को शुरू हुई यह गर्मी की लहर यूरोप में अब तक की सबसे भीषण गर्मी की लहर है। इस भीषण गर्मी ने बिजली उत्पादन को बाधित किया है, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों पर भारी दबाव डाला है। फ्रांस में इस गर्मी की लहर के दौरान 1,000 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं।

गर्मी फिर बढ़ेगी

इटली की मौसम विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष लुका मर्काली ने कहा कि 5-6 जुलाई से तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा, “प्रभावित इलाके मोटे तौर पर पहली लहर जैसे ही हैं, जिनमें फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड और कुछ हद तक ब्रिटेन शामिल हैं।”

यूरोप में भीषण गर्मी से अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत
यूरोप इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सामना कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को जानकारी दी कि 21 जून के बाद से यूरोप में हीटवेव के कारण 1,300 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। महाद्वीप के कई हिस्सों में तापमान चरम पर है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव आ गया है और कई देशों में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यह जानलेवा हीटवेव अब तेजी से यूरोप के पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ रही है।

रविवार सुबह फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उनके देश में केवल बुधवार के बाद से ही उम्मीद से लगभग 1,000 अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। लोग सप्ताहांत में अत्यधिक तापमान का सामना कर रहे हैं और कई देशों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के भर जाने की चेतावनी दी है।

गर्मी बन रही साइलेंट किलर

WHO के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि यूरोप में उच्च तापमान से जुड़ी 1,300 से अधिक अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं।

उन्होंने गर्मी के कारण होने वाले शारीरिक तनाव को साइलेंट किलर करार दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूरोपीय घर, कार्यस्थल और स्कूल इस तरह के अत्यधिक तापमान को सहने के हिसाब से नहीं बनाए गए थे।

लोग भीषण तापमान सहने को मजबूर

एएफपी के अनुसार, रविवार को यूरोप में कम से कम 19.1 करोड़ लोगों को 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से जर्मनी, चेक गणराज्य, हंगरी और पोलैंड में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा है।

ऑस्ट्रियाई एनजीओ क्लाइमाडैशबोर्ड द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, तुर्की को छोड़कर यूरोप के 38.1 करोड़ लोग 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान का सामना करेंगे।

हर साल आ रही वन्स-इन-अ-जेनरेशन हीटवेव

टेड्रोस ने चेतावनी दी कि वर्तमान में पूरे महाद्वीप में लाखों लोग भीषण गर्मी में जी रहे हैं, सैकड़ों की जान जा चुकी है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं और पावर ग्रिड ठप पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण, पीढ़ी में एक बार आने वाली हीटवेव की घटना अब लगभग हर साल हो रही है।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूरोप धरती पर सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप है, जिसका तापमान वैश्विक औसत से दोगुनी तेजी से बढ़ रहा है। अत्यधिक गर्मी से पैदा होने वाले इन स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए WHO अपने सदस्य देशों और भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

WHO प्रमुख के अनुसार, स्वास्थ्य एजेंसी का मुख्य फोकस आपातकालीन तैयारियों, बचाव के उपायों और स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने पर है ताकि भविष्य में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यूरोप का मोस्ट वॉन्टेड गैंग लीडर दुबई में कैसे हुआ गिरफ्तार?
कई सालों तक फरार रहने के बाद यूरोप के सबसे बड़े अपराधियों में गिने जाने वाले गैंग लीडर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। डेनियल किनाहन को दुबई में एक संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया।

यह कार्रवाई आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की एजेंसियों ने मिलकर की। दुबई पुलिस ने एक ‘आयरिश फरार अपराधी’ की गिरफ्तारी की पुष्टि की, हालांकि नाम नहीं बताया गया। बाद में आयरिश मीडिया ने उसकी पहचान डेनियल किनाहन के रूप में की। आयरलैंड की पुलिस ने बताया कि 40 से ज्यादा उम्र के एक व्यक्ति को अदालत के वारंट के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

लंबे समय से चल रही थी तलाश

डेनियल किनाहन पर संगठित अपराध और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई आरोप हैं। वह किनाहन कार्टेल का प्रमुख माना जाता है, जो यूरोप में ड्रग्स तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाता है। उसे आयरलैंड में एक लंबे समय से चल रहे गैंगवार के मामले में पेश किया जाएगा। इस संघर्ष में 2015 से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। किनाहन कई सालों से गिरफ्तारी से बचता रहा और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा।

डेनियल किनाहन ने आयरलैंड तब छोड़ा था, जब डबलिन के एक होटल में बॉक्सिंग इवेंट के दौरान उस पर हमला हुआ था। इस हमले में उसके करीबी डेविड बर्न की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वह पहले स्पेन और फिर संयुक्त अरब अमीरात चला गया, जहां से वह अपना नेटवर्क चलाता रहा। कई देशों की एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं और उसके खिलाफ सबूत जुटा रही थीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई

साल 2022 में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने किनाहन कार्टेल के नेताओं की गिरफ्तारी या उनके नेटवर्क को खत्म करने के लिए 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह कार्टेल यूरोप में कोकीन सप्लाई के बड़े हिस्से को नियंत्रित करता है और इसे एक ‘सुपर कार्टेल’ का हिस्सा भी माना जाता है।

यूरोप में हीटवेव का कहर, फ्रांस-इटली में रेड अलर्ट जारी
साउथ यूरोप और ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सोमवार को स्पेन और पुर्तगाल में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। वहीं इटली और फ्रांस में हीटवेव से निपटने के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मेडिटेरेनियन समुद्र के किनारे बसे देशों में इस सीजन की पहली भयानक हीटवेव आई है। सरकार ने लोगों से घरों में रहने, बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए खास सावधानी बरतने की अपील की है।

फ्रांस के पर्यावरण मंत्री एग्नेस पनिये-रनाचे ने कहा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। फ्रांस के 16 क्षेत्रों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। पर्यटन स्थलों पर एम्बुलेंस तैनात की गई है और फायर ब्रिगेड को भी तैयार रखा गया है।

आग और गर्मी से जूझते देश
फ्रांस, तुर्की और इटली के जंगलों में आग भड़क उठी, जिसे तेज हवाओं और तापमान ने और खतरनाक बना दिया।
इटली के नेपल्स के पास बाइआ डोमिज़िया में लोग समुद्र की ओर निकल गए, क्योंकि पीछे के जंगलों में आग लग गई थी।
इटली में अगले कुछ दिनों तक 18 शहरों में रेड अलर्ट जारी रहेगा, जिनमें रोम, मिलान और फ्लोरेंस जैसे बड़े शहर शामिल हैं।
फ्रांस में मंगलवार और बुधवार को भी गर्मी अपने चरम स्तर रहेगी।
स्पेन के दक्षिणी हिस्सों में शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो जून महीने के लिए एक नया रिकॉर्ड है।
पुर्तगाल के मोरा शहर में रविवार को तापमान 46.6°C दर्ज किया गया।

उबल रहा है समुद्र
मेडिटेरेनियन समुद्र की सतह का तापमान भी सामान्य से अधिक है।
फ्रांस के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार को समुद्र का तापमान 26.01°C तक पहुंच गया, जो जून का रिकॉर्ड है।
फ्रांस में स्कूल सत्र इस हफ्ते खत्म हो रहा है, जबकि स्पेन, पुर्तगाल और इटली में पहले ही छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं।
इन देशों में बच्चों को ठंडक देने के लिए समर कैंप्स भी चलाए जा रहे हैं।
क्रोएशिया और मोंटेनेग्रो के समुद्री इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी है।
सर्बिया में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में अत्यधिक सूखा पड़ रहा है।

शहरी इलाकों में पड़ रही है ज्यादा गर्मी
वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की वजह से गर्मियों में ऐसी हीटवेव अब ज्यादा सामान्य होती जा रही हैं, खासकर शहरों में जहां इमारतों की भीड़ गर्मी को और बढ़ा देती है।

इटली के फ्लोरेंस और बोलोग्ना शहरों में पूरे हफ्ते लगातार गर्मी बनी हुई है। ब्रिटेन के विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत भी सोमवार को बेहद गर्म मौसम में हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यह अब तक की सबसे गर्म शुरुआत है जहां तापमान 29.7°C तक पहुंच गया।

इटली के फ्लोरेंस और बोलोग्ना शहरों में पूरे हफ्ते लगातार गर्मी बनी हुई है। ब्रिटेन के विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत भी सोमवार को बेहद गर्म मौसम में हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यह अब तक की सबसे गर्म शुरुआत है जहां तापमान 29.7°C तक पहुंच गया।

यूरोप में पैरेट फीवर का कहर, पांच लोगों की गई जान
यूरोप के कई देशों में पैरेट फीवर (Parrot fever) कहर बनकर टूट रहा है। पैरेट फीवर की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार मनुष्य आमतौर पर संक्रमित पक्षी के काट लेने या फिर उसके संपर्क में आने से बीमार हो सकते हैं। यह बीमारी संक्रमित जानवरों को खाने से नहीं फैलती है।

यूरोप के कई देशों में पैरेट फीवर (Parrot fever) कहर बनकर टूट रहा है। पैरेट फीवर की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है।

साल 2023 में भी मचाई थी तबाही

सीएनसीएन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के हवाला से बताया कि पैरेट फीवर को सिटाकोसिस के नाम से भी जाना जाता है। इसने यूरोपीय देशों में रहने वाले लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। साल 2023 की शुरुआत में भी इस बीमारी ने कहर बरपाया था और अब साल 2024 की शुरुआत में पांच लोगों की जान ले ली है।

कहां कितने मिले मामले?

ऑस्ट्रिया में पिछले साल 14 मामलों की पुष्टि हुई थी, लेकिन इस साल मार्च तक चार और मामले सामने आए हैं। WHO ने कहा कि डेनमार्क में 27 फरवरी तक इस महामारी के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा डेनमार्क में एक व्यक्ति में इसकी पुष्टि हुई है। साथ ही जर्मनी में इस साल पांच मामले सामने आए हैं।

पक्षी के काटने या संपर्क में आने से पड़ते हैं बीमार

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, मनुष्य आमतौर पर संक्रमित पक्षी के काट लेने या फिर उसके संपर्क में आने से बीमार हो सकते हैं। यह बीमारी संक्रमित जानवरों को खाने से नहीं फैलती है। WHO ने कहा कि हाल ही मिले अधिकांश मामले वो हैं, जो लोग पालतू या जंगली पक्षियों के संपर्क में आए थे।

क्या होता है पैरेट फीवर?

बता दें कि पैरेट फीवर क्लैमाइडिया संक्रमण के कारण होता है, जो विभिन्न प्रकार के जंगली और पालतू पक्षियों और मुर्गों में पाया जाता है। संक्रमित पक्षी देखने में तो बीमार नहीं लगते, लेकिन जब वे सांस लेते हैं या मलत्याग हैं तो उनसे बैक्टीरिया निकलते हैं। इसका कारण ही ये बीमारी फैलती है।