यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी – Live Halchal

यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी, पिछले एक सप्ताह में आठ लाख नए मामले सामने आए
दुनिया भर में पिछले एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। महामारी की सबसे अधिक मार यूरोपीय देशों ने झेली है। कोरोना वायरस के एक साल होने के बाद यूरोप में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। एक बार फिर कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते यूरोप में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। वहीं भारत में कोरोना नियंत्रण में आने के बाद एक फिर बेकाबू हो गया है। देश में एक माह में नए मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बन रही है।

यूरोपीय देश इटली, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड और बेल्जियम सहित यूरोप में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़े हैं। इन देशों में इस समय इंफेक्शन रेट उच्चतम स्तर पर है। यूरोप में पिछले सप्ताह आठ लाख नए मामले आए हैं। यह पिछले सप्ताह के मुकाबले 5.8 फीसदी ज्यादा है। इसके लिए कोरोना के नए वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। संक्रमण के मामले बढ़ते देख ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन और प्रतिबंधों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर से बचना है, तो फिर से लॉकडाउन लगाना होगा।

फ्रांस में दिसंबर, 2020 में तेजी से कोरोना केस घटे थे, लेकिन जनवरी के बाद इसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि राजधानी पेरिस में आईसीयू लगभग फुल हो गए हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि दिन और रात में हर 12वें मिनट पेरिस में एक कोरोना मरीज आईसीयू में भर्ती हो रहा है। फ्रांस के कई इलाकों में लॉकडाउन व प्रतिबंध जारी हैं। अब डॉक्टर नेशनल लॉकडाउन लगाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

इटली में सोमवार से लगभग पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। सिर्फ जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकलने की छूट है। पिछले सप्ताह इटली में रोजाना 25 हजार से ज्यादा केस मिल रहे थे। प्रधानमंत्री मारियो ड्रागी ने बढ़ते मामलों पर कहा कि पिछले बसंत में क्या हुआ था इसकी यादें अभी ताजा है। दोबारा उसे होने से रोकने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे।

यूरोप में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी है। यूरोप वैक्सीन की कुल 4.85 लाख डोज लगा कर अमेरिका, ब्रिटेन और चीन की तुलना में पीछे है। वहीं, दुनिया में कुल मरीजों की संख्या 12 करोड़ पार कर गई है। अभी यह आंकड़ा 12.07 करोड़ है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 31 मार्च तक होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हॉल और दफ्तरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के आदेश दिए हैं। साथ ही शादी में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। नागपुर में भी सोमवार से 21 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लग गया है। वहीं कई जिलों में नाइट कर्फ्यू जारी है।