यूरीनल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 02 Feb 2017 10:41:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यूरीनल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यहां पेशाब करने पर बदबू नहीं आती है https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9/38121 Thu, 02 Feb 2017 10:41:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38121 चटख लाल रंग के इन यूरीनल के ऊपर छोटी सी फुलवारी भी लगाई गई है.पेरिस का यह इलाक़ा खुले में पेशाब करने के लिए बदनाम है. अब इन यूरीनल के लगाए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पुरुष अधिक स्वच्छता से पेशाब कर सकेंगे. अगर यह योजना सफल रही तो इसका विस्तार …]]>

चटख लाल रंग के इन यूरीनल के ऊपर छोटी सी फुलवारी भी लगाई गई है.पेरिस का यह इलाक़ा खुले में पेशाब करने के लिए बदनाम है. अब इन यूरीनल के लगाए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पुरुष अधिक स्वच्छता से पेशाब कर सकेंगे.यहां पेशाब करने पर बदबू नहीं आती है

अगर यह योजना सफल रही तो इसका विस्तार फ्रांस के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी किया जाएगा.

खुली जगह पर रखे गए इन यूरीनल के अगले हिस्से में पुरुष पेशाब कर सकेंगे, यह पेशाब पौधों को उगाने में मदद करेगा.

यूरीनल के ऊपरी हिस्से में एक टोकरी रखी हुई है. इसमें कूड़ा-करकट और लकड़ी का बुरादा भरा हुआ है, जिससे कंपोस्ट या प्राकृतिक खाद बनाई जाएगी

इसके सह डिजाइनर लॉरेंट लेबोट ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ”हम दो अपशिष्टों को दोबारा प्रयोग कर रहे हैं, जिससे कुछ ऐसा बनाया जा सके, जिससे पौधे बढ़ें.”यहां पेशाब करने पर बदबू नहीं आती है

उन्होंने बताया कि इस यूरीनल का बड़ा वाला संस्करण क़रीब छह सौ लोगों का पेशाब सोख सकता है, उसके बाद उसे खाली करना पड़ेगा.

स्थानीय मीडिया ने इस योजना के समर्थकों के हवाले से कहा है कि ये यूरीनल अत्यधिक ख़ुशनुमा वातावरण उपलब्ध कराएंगे ख़ासकर उन भूरे और ओवरफ़्लो हो रहे यूरेनल की तुलना में जो कि पेरिस में जगह-जगह पाए जाते हैं.

उनका कहना है कि ये नए यूरीनल पुरुषों को खुले में पेशाब करने से हतोत्साहित करेंगे.

]]>